Type 2 Diabetes: डायबिटीज के मरीजों के लिए ये फल हैं दवा, कंट्रोल रहेगा ब्लड शुगर

Diabetes: टाइप 2 डायबिटीज़ एक पुरानी बीमारी है। जिसमें शरीर इंसुलिन का सही तरीके से इस्तेमाल नहीं कर पाता है। डायबिटीज का स्थायी इलाज नहीं है, इसे कंट्रोल करने या बचने के लिए हेल्दी डाइट लेना जरूरी है। कुछ फलों को शुगर के मरीजों के हानिकारक माना जाता है जबकि कुछ बेस्ट होते हैं और उनमें सभी जरूरी पोषक तत्व पाए जाते हैं

अपडेटेड Feb 06, 2025 पर 12:25 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
Diabetes: टाइप 2 डायबिटीज की स्थिति में ब्लड शुगर को कंट्रोल करना काफी मुश्किल रहता है।

डायबिटीज एक गंभीर है। जिसे साइलेंट किलर भी कहा जाता है। डायबिटीज का कोई इलाज नहीं है। इसे सिर्फ कंट्रोल करके ही स्वस्थ जीवन जी सकते हैं। अगर इसे समय रहते कंट्रोल नहीं किया तो टाइप -2 डायबिटीज की स्थिति बन सकती है। इसमें ब्लड शुगर को कंट्रोल करने में कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। शुगर की बीमारी को कंट्रोल करने के लिए हेल्दी डाइट लेना जरूरी है। ऐसा माना जाता है कि डायबिटीज के मरीजों को फल नहीं खाने चाहिए। इसकी वजह ये है कि उनमें शुगर की मात्रा होती है। लिहाजा ब्लड शुगर को कंट्रोल करने के लिए कई बातों का ध्यान रखना बेहद जरूरी है।

टाइप 2 डायबिटीज़ तब होती है, जब शरीर इंसुलिन का सही तरह से इस्तेमाल नहीं कर पाता है। पर्याप्त मात्रा में इंसुलिन नहीं बना पाता है। इंसुलिन एक हार्मोन है जो ग्लूकोज को कोशिकाओं में ले जाने में मदद करता है। जब इंसुलिन सही से काम नहीं करता है तब ऐसी स्थिति में ब्लड में ग्लूकोज़ का स्तर बढ़ जाता है। इसे हाइपरग्लाइसीमिया कहते हैं।

डायबिटीज के मरीज किन फलों और सब्जियों का करें सेवन


एक्सपर्ट्स का कहना है कि डायबिटीज के मरीजों को ताजे फल और सब्जियां का सेवन करना चाहिए। इसके बावजूद कुछ लोगों को इस बात को लेकर कंफ्यूजन रहता है कि डायबिटीज के मरीजों को मीठे फल से परहेज करना चाहिए या नहीं। दरअसल, डायबिटीज में ब्लड शुगर के बढ़ने का कारण शुगर यानी कार्बोहाइड्रैट है। भोजन में जब ज्यादा कार्बोहाइड्रेट वाली चीजें खाते हैं तो तेजी से ब्लड शुगर बढ़ सकता है। लेकिन ज्यादातर फलों में कार्बोहाइड्रेट की मात्रा बहुत कम होती है। लिहाजा यह जानना जरूरी है कि किस फल में कार्बोहाइड्रेट की मात्रा कम है।

किस फल में कितना होता है कार्बोहाइड्रेट और शुगर की मात्रा

डायबिटीज के मरीज कोई भी फल खा सकते हैं। लेकिन उन्हें इस बात का ध्यान रखना चाहिए कि जो फल खा रहे हैं। उसमें कार्बोहाइड्रेट और शुगर की मात्रा कितनी है? प्रति 100 ग्राम खजूर में 69 ग्राम कार्बोहाइड्रेट और 66 ग्राम शुगर पाया जाता है। प्रति 100 ग्राम केले में 20 ग्राम कार्ब्स और 12 ग्राम शुगर पाया जाता है। एक अनार में करीब 14 ग्राम कार्ब्स और 14 ग3म शुगर पाई जाती है। 100 ग्राम अंगूर में 16 ग्राम कार्बोहाइड्रेट और 16 ग्राम शुगर पाया जाता है। मतलब यह नहीं है कि आपको उन्हें नहीं खाना चाहिए, बस हिस्से के आकार का ध्यान रखें। उदाहरण के लिए, diabetes.co.uk सलाह देता है कि एक बड़ा मेडजूल खजूर शायद पर्याप्त है।

डायबिटीज के मरीज किन फलों का करें सेवन

जिस फल में फाइबर की मात्रा अधिक हो और जिसका ग्लाइसेमिक इंडेक्स 55 से कम हो। ऐसे फल डायबिटीज के मरीजों के लिए बेहद फायदेमंद माना गया है। सेब, संतरा, केला, आम, खजूर आदि का ग्लाइसेमिक इंडेक्स 55 से नीचे हैं। इसलिए सीमित मात्रा में इन फलों का सेवन किया जा सकता है।

डिस्क्लेमर: यह लेख सिर्फ सामान्य जानकारी के लिए है। किसी भी तरह से किसी दवा या इलाज का विकल्प नहीं हो सकता। ज्यादा जानकारी के लिए हमेशा अपने डॉक्टर से संपर्क करें।

High Salt: हद से ज्यादा नमक खाया तो किडनी और BP की बढ़ सकती है समस्या, ऐसे लक्षण दिखने पर फौरन हो जाएं अलर्ट

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।