Viral Fever: मौसम का बदलता मिजाज बना बीमारी की वजह, वायरल फीवर से ऐसे करें बचाव

Health tips: मौसम बदलने पर इम्यून सिस्टम कमजोर हो जाता है, जिससे वायरल इंफेक्शन, डिहाइड्रेशन और नींद की समस्याएं बढ़ सकती हैं। इससे बचने के लिए साफ-सफाई रखें, डॉक्टर की सलाह के बिना दवा न लें, मास्क पहनें और संतुलित आहार लें। पर्याप्त पानी पिएं और ताजे फल-सब्जियां खाकर अपनी इम्यूनिटी मजबूत बनाए रखें

अपडेटेड Mar 01, 2025 पर 12:14 PM
Health tips: वायरल इंफेक्शन से बचने के लिए अपनाएं ये जरूरी टिप्स

मौसम में बदलाव केवल तापमान ही नहीं, बल्कि हमारी सेहत को भी प्रभावित करता है। हेल्थ एक्सपर्ट्स का मानना है कि इस दौरान इम्यून सिस्टम कमजोर हो जाता है, जिससे सर्दी, खांसी, जुकाम और फ्लू जैसी बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है। खासतौर पर गर्मी के मौसम में खान-पान पर विशेष ध्यान देना जरूरी होता है, क्योंकि ज्यादा तापमान के कारण खाना जल्दी खराब हो जाता है, जिससे फूड पॉइजनिंग, डायरिया और पेट संबंधी समस्याएं हो सकती हैं। इसके अलावा, शरीर में पानी की कमी से डिहाइड्रेशन, सिरदर्द और थकान जैसी परेशानियां भी हो सकती हैं।

बदलते मौसम के दौरान सही आहार, पर्याप्त हाइड्रेशन और स्वच्छता का ध्यान रखना बेहद जरूरी है, ताकि हम बीमारियों से बच सकें और स्वस्थ रह सकें। सही सावधानियां बरतकर और लाइफस्टाइल में छोटे बदलाव लाकर हम इस संक्रमण के खतरे को काफी हद तक कम कर सकते हैं।

मौसम बदलने से कौन-कौन सी समस्याएं हो सकती हैं?


वायरल इंफेक्शन का खतरा

बदलते मौसम में इन्फ्लूएंजा, डेंगू, चिकनगुनिया और हेपेटाइटिस जैसे वायरल इंफेक्शन तेजी से फैलते हैं।

कोरोना से प्रभावित लोगों की इम्यूनिटी कमजोर होने पर यह संक्रमण अधिक समय तक परेशान कर सकता है।

पानी की कमी से डिहाइड्रेशन

इस मौसम में शरीर को अधिक पानी की जरूरत होती है, जिसकी कमी से सिरदर्द, चक्कर और थकान हो सकती है।

नींद पर असर

तापमान में बदलाव से नींद प्रभावित हो सकती है, जिससे दिनभर सुस्ती और थकान बनी रह सकती है।

वायरल इंफेक्शन से बचने के लिए अपनाएं ये जरूरी टिप्स

डॉक्टर की सलाह लें

हल्के लक्षण होने पर घबराने की जरूरत नहीं होती, लेकिन बुखार लंबे समय तक बना रहे तो डॉक्टर से संपर्क करें।

बिना डॉक्टर की सलाह के एंटीबायोटिक दवाएं न लें।

साफ-सफाई का रखें ध्यान

नियमित रूप से हाथ धोना और आसपास सफाई बनाए रखना जरूरी है, ताकि इंफेक्शन से बचा जा सके।

घर में भीड़-भाड़ वाले स्थानों पर जाने से बचें।

मास्क लगाएं और दूरी बनाए रखें

बाहर जाते समय मास्क जरूर पहनें, खासतौर पर भीड़भाड़ वाली जगहों पर।

बीमार लोगों से दूरी बनाए रखें और कोविड प्रोटोकॉल का पालन करें।

खान-पान में करें ये बदलाव

ताजे फल और हरी सब्जियों का सेवन करें, जिससे इम्यून सिस्टम मजबूत बना रहे।

अधिक तली-भुनी और बाहर की चीजें खाने से बचें, क्योंकि ये पेट से जुड़ी समस्याओं को बढ़ा सकता है।

शरीर को हाइड्रेट रखने के लिए खूब पानी पिएं और नारियल पानी जैसे प्राकृतिक ड्रिंक्स का सेवन करें।

मौसम बदलने के साथ वायरल बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है, लेकिन सही सावधानी बरतकर आप इससे बच सकते हैं। स्वच्छता, सही खान-पान और जरूरी एहतियात से अपनी इम्यूनिटी को मजबूत रखें और स्वस्थ रहें।

डिस्क्लेमर: यह लेख सिर्फ सामान्य जानकारी के लिए है। किसी भी तरह से किसी दवा या इलाज का विकल्प नहीं हो सकता। ज्यादा जानकारी के लिए हमेशा अपने डॉक्टर से संपर्क करें।

Food for Eyesight: चश्मे से हैं परेशान तो इन फलों का करें सेवन, बढ़ेगी आंखों की रोशनी, उतर जाएगा चश्मा, मिलेंगे ढेरों फायदे

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।