रोजाना पैदल चलना सेहत के लिए किसी रामबाण दवा से कम नहीं है। लेकिन आज कल की इस भागदौड़ भरी जिंदगी में ऐसा लगता है कि लोग पैदल चलना भूल चुके हैं। रोजाना वॉक को आप अपनी डेली लाइफ में शामिल कर सकते हैं। इससे सेहत चकाचक बनी रहेगी। ऐसे में बहुत से लोग भ्रम में रहते हैं कि आखिर लोगों को कितना पैदल चलना चाहिए? अगर आप भी इस सवाल से जूझ रहे हैं तो आपको यहां जवाब जरूर मिलेगा। उम्र के मुताबिक, पैदल चलने के फायदे और सही दूरी की जानकारी से आप अपनी फिटनेस को बेहतर बना सकते हैं।
हेल्थ से जुड़े जानकारों के मुताबिक, रोजाना करीब 8 से 10 किलोमीटर चलना चाहिए। विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) के अनुसार, लोगों को हफ्ते में कम से कम 150 मिनट एक्सरसाइज जरूर करना चाहिए। इसका मतलब है कि एक दिन में करीब 30 मिनट तेज चलना चाहिए। अगर ऐसा करते हैं तो यह रोजाना 4 से 5 किलोमीटर के बराबर है। अगर, आप इसे एक पायदान ऊपर ले जाना चाहते हैं, तो 8 से 10 किलोमीटर चलने का लक्ष्य रख सकते हैं। इससे वजन घटाने में मदद मिलेगी।
किस उम्र के लोगों को रोजाना कितना चलना चाहिए?
जानकारों का कहना है कि 6 से 17 साल तक की उम्र के लोगों को रोजाना कम से कम घंटे तक खेलना चाहिए। कुल मिलाकर कहने का मतलब ये हुआ कि एक दिन में कम से कम 15000 कदम चलना चाहिए। वहीं 18 से 40 साल के लोगों को 12000 कदम चलना चाहिए। 40 साल से ऊपर के लोगों को 8000- 10000 कदम जरूर चलना चाहिए। 60 साल के लोगों को 4000- 500 कदम चलना चाहिए। रोजाना 20 से 30 मिनट का लक्ष्य रखकर करीब 2 से 4 किलोमीटर जरूर चलें। अगर शारीरिक स्थिति ठीक है, तो इसे धीरे-धीरे बढ़ाकर 7,000 कदम तक किया जा सकता है।
पैदल चलने से शरीर के सभी अंग अच्छे से काम करने लगते हैं। रोजाना पैदल चलने से शरीर में ऑक्सीजन फ्लो अच्छा रहता है। इससे फेफेड़े स्वस्थ रहते हैं। इसके साथ ही कई बीमारियों से दूर रह सकते हैं।
वॉक करना और दौड़ना दोनों ही दिल के लिए बेहद फायदेमंद हैं। वॉक से ब्लड सर्कुलेशन बेहतर रहता है। इससे हाई कोलेस्ट्रॉल लेवल को कम करने में मदद मिलती है। वहीं सुबह घास पर नंगे पैर वॉक करने से ब्लड प्रेशर कंट्रोल में रहता है।
जानें वॉक करने का सही तरीका
वॉक करते टाइम अपनी स्पीड और समय दोनों पर ध्यान देना चाहिए। चलते समय लंबी सांस लेना चाहिए। ताकि फेफड़ों में अच्छी मात्रा में ऑक्सीजन पहुंच सके। हमें कोई भी एक्सरसाइज करते वक्त बोलना नहीं चाहिए। इससे ध्यान भटक जाता है और हम फोकस नहीं कर पाते हैं।
डिस्क्लेमर: यह लेख सिर्फ सामान्य जानकारी के लिए है। किसी भी तरह से किसी दवा या इलाज का विकल्प नहीं हो सकता। ज्यादा जानकारी के लिए हमेशा अपने डॉक्टर से संपर्क करें।