रोजाना 10,000 कदम चलने से जल्दी वजन होगा कम, दिल रहेगा चकाचक, तनाव भागेगा दूर

Walking 10,000 Steps A Day: पैदल चलना सेहत के लिए बेहद फायदेमंद माना गया है। पैदल चलना एक आसान एक्सरसाइज है। जिसे ज्यादातर लोग अपनी रोजमर्रा की दिनचर्या में शामिल कर सकते हैं। इसके लिए किसी खास उपकरण या जगह की जरूरत नहीं होती है। ऐसे में रोजाना अगर आप 10,000 कदम चलते हैं। इससे शरीर को कई फायदे मिलते हैं

अपडेटेड May 12, 2024 पर 3:57 PM
Walking 10,000 Steps A Day: अपने स्टेप काउंट को बढ़ाने के लिए लिफ्ट या एस्केलेटर लेने के बजाय कुछ सीढ़ियां चढ़ने की कोशिश करें।

आपने कई बार पढ़ा या सुना होगा कि रोजाना कम से कम 10,000 कदम चलना चाहिए। बताया जाता है कि बेहतर स्वास्थ्य के लिए कम से कम इतना चलना बेहद जरूरी है। चलना व्यायाम का सबसे सरल हिस्सा है। बहुत से लोग पैदल चलना पसंद भी करते हैं। वैसे भी रोजाना पैदल चलना काफी फायदेमंद माना जाता है। अगर आप कम से कम 10,000 कदम (स्टेप) रोजाना चलते हैं तो यह सेहत के लिए सोने पे सुहागा है। पैदल चलने से आसानी से आप अपना वजन कम कर सकते हैं। नियमित रूप से चलने से कार्डियोवस्कुलर फिटनेस को बढ़ावा मिलता है, मांसपेशियों में दर्द या जकड़न को ठीक करने मदद मिलती है।

इससे शरीर का फैट कम होता है। अपने स्टेप काउंट को बढ़ाने के लिए आप लिफ्ट या एस्केलेटर लेने के बजाय कुछ सीढ़ियां चढ़ने की कोशिश करें। अपनी कार को थोड़ी दूर पार्क कर सकते हैं। इसके अलावा, दुकान पर सामान लेने पैदल जा सकते हैं। इससे आप अधिक से अधिक पैदल चल सकते हैं।

पैदल चलने से फेफड़े होंगे मजबूत


नियमित रूप से पैदल चलने से फेफड़े की क्षमता बढ़ती है। जिससे हर बार सांस लेने में अधिक ऑक्सीजन खींच सकते हैं। एक स्टडी में कहा गया है कि पैदल चलने से श्वसन (respiratory) मांसपेशियों में मजबूती होती है। वेंटिलेशन में सुधार होता है। इतना ही नहीं फेफड़े के काम करने में भी सुधार होता है।

रोजाना पैदल चलने से दिल रहेगा चकाचक

अमेरिकन हार्ट एसोसिएशन (American Heart Association) की ओर से एक रिसर्च में कहा गया है कि रोजाना कम से कम 10,000 कदम चलने से ह्रदय रोग का खतरा 50 फीसदी तक कम हो सकता है। नियमित रूप से रोजाना 10,000 कदम चलने से ब्लड प्रेशर को कम करने में मदद मिलती है। कोलेस्ट्रॉल लेवल में भी सुधार होता है। कुल मिलाकर पैदल चलना हार्ट के लिए बेहद फायदेमंद माना गया है।

पैदल चलने से महिलाओं में स्ट्रोक का खतरा कम होता है

एक स्टडी में कहा गया है कि जो महिलाएं रोजाना 10,000 कदम चलती हैं। उनमें कम स्टेप चलने वाली महिलाओं के मुकाबले स्ट्रोक का जोखिम काफी काम होता है। रिसर्च करने वाली टीम ने एक दशक तक 13,000 से अधिक महिलाओं को फॉलो किया। इसमें यह पाया गया है कि जो महिलाएं अधिक पैदल चलती थीं। उनमें स्ट्रोक का जोखिम 21 फीसदी कम था।

पैदल चलने से डायबिटीज का जोखिम होता है कम

अगर आप टाइप 2 डायबिटीज से पीड़ित हैं तो रोजाना पैदल चलने की आदत डाल लें। इससे टाइप 2 डायबिटीज के जोखिम को कम करने में मदद मिलती है। रोजाना 10,000 कदम चलने से डायबिटीज का खतरा काफी कम हो जाता है। एक रिसर्च में 10 साल तक 2,000 से ज्यादा लोगों को फॉलो किया गया है। इसमें पाया गया है कि कम चलने वालों के मुकबाले जो लोग अधिक पैदल चलते थे। उनमें डायबिटीज बनने का खतरा 50 फीसदी कम था। पैदल चलने से नेचुरल तरीके से इंसुलिन बनने में मदद मिलती है। डायबिटीज के मरीजों के लिए पैदल चलना किसी रामबाण से कम नहीं है।

 पैदल चलने से मूड में सुधार और तनाव होता है कम

यह देखा गया है कि पैदल चलने से मानसिक स्वास्थअय पर बेहतर असर पड़ता है। इससे मूड में सुधार होता है। इसके अलावा तनाव का स्तर भी कम होता है। ब्रिटिश जर्नल ऑफ स्पोर्ट्स मेडिसिन (British Journal of Sports Medicine) में छपी एक स्टडी में पाया गया है कि दिन में सिर्फ 10 मिनट पैदल चलने से अवसाद और चिंता के लक्षणों को कम करने में मदद मिल सकती है।

वजन कम करने में मिलती है मदद

वजन घटाने की कई उपायों में पैदल चलना को एक लो इम्पैक्ट वर्कआउट माना जाता है, जो बहुत आसान काम है। जाहिर है इसमें किसी के पैसे खर्च नहीं होते हैं और किसी भी उम्र के लोग इसे आसानी से कर सकते हैं। आमतौर पर माना जाता है कि 10,000 कदम चलना स्वास्थ्य के लिए अच्छा होता है। इससे वजन कम करने में मदद मिलती है।

Pine Nut for Diabetes: चिलगोजा के सेवन से ब्लड शुगर निकलेगा बाहर, नेचुरल तरीके से बनता है इंसुलिन

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।