Walnut Eating Health Benefits: अखरोट खाने पर मिलते हैं ये फायदे, खाने का सही तरीका जानें

Walnut Eating Tips: अखरोट खाने से सेहत को कई फायदे मिलते हैं। सब ये बात जानते हैं। लेकिन, इसका भरपूर फायदा लेने के लिए इसे खाने का सही तरीका जानना जरूरी है। ऐसा कर सेहत को पर्याप्त लाभ पहुंचा सकते हैं। आइए जानें इसे खाने का सही तरीका, ताकि सेहत को पूरा पोषण मिले

अपडेटेड Sep 13, 2025 पर 1:03 PM
Story continues below Advertisement
सही तरीके से अखरोट खाने पर शरीर को मिल सकते हैं ये फायदे।

Walnut Eating Health Benefits: अखरोड़ में ओमेगा 3 फैटी एसिड काफी मात्रा में होता है। ये हमारे दिल और दिमाग की अच्छी सेहत के लिए बहुत जरूरी है। इसलिए अखरोट का सेवन सुरक्षित माना जाता है। ये ऐसा नट्स है जिसे खाने से हमारे शरीर के ज्यादातर हिस्सों को लाभ होता है। दिल और दिमाग के अलावा ये आंखों, बालों और स्किन के लिए काफी लाभदायक होता है। बड़ी संख्या में लोग इसका सेवन सर्दियों में करते हैं। लोगों का मानना है कि गर्मियों में अखरोट खाएंगे तो ये शरीर में गर्म करेगा। लेकिन, हेल्थ एक्सपर्ट की सलाह से खाएंगे तो सेहत को नुकसान नहीं, ढेरों फायदे होंगे। इसलिए बस आपको खाने का सही तरीका पता होना चाहिए। अब सवाल है कि अखरोट खाने का सही तरीका है? अखरोट खाने के फायदे क्या हैं? आइए जानते हैं इस बारे में-

अखरोट खाने का सबसे अच्छा तरीका

भिगोकर खाएं : आप 2 अखरोट के टुकड़ों को रातभर पानी में भिगोकर रख सकते हैं. इसका सेवन सुबह खाली पेट करें। भीगे अखरोट के नियमित सेवन से शरीर का मेटाबॉलिज्म बढ़ता है, जिससे शरीर में जमा फैट बर्न करने में मदद मिलती है। ये वजन नियंत्रित करने में भी मदद करता है।

दूध में उबालकर खाएं : नोएडा की डाइटिशियन खुशबू शर्मा ने नेटवर्क 18 को बताया कि, अखरोट को सीधे खाने के वजाय दूध में उबालकर खाना ज्यादा लाभदायक हो सकता है। इसे दूध में उबालकर रात को सोने से पहले गुनगुने दूध के साथ लेने से अखरोट की गर्मी कम होती है। अखरोट और दूध खाने से कोलेस्ट्रॉल कम हो सकता है, जिससे दिल की बीमारियों का जोखिम कम करने में मदद मिल सकती है।

भूनकर खाएं : अखरोट को भूनकर खाना ज्यादा बेहतर है। इससे सेहत को कई तरह के फायदे मिलते हैं। आप सौंफ के बीज, धनिया के बीज और पुदीने की पत्तियां जैसी ठंडी जड़ी-बूटियों के साथ भूनकर खा सकते हैं। आप अखरोट को दही में मिलाकर भी खा सकते हैं।

शेक-स्मूदी में मिलाकर खाएं : अखरोट को आप कई तरह से खा सकते हैं। शेक या स्मूदी के साथ इसका सेवन और भी फायदेमंद होता है। इसके लिए आप अपने शेक या स्मूदी को अखरोट के टुकड़ों से सजा सकते हैं।


डिस्क्लेमर: यह लेख सिर्फ सामान्य जानकारी के लिए है। किसी भी तरह से किसी दवा या इलाज का विकल्प नहीं हो सकता। ज्यादा जानकारी के लिए हमेशा अपने डॉक्टर से संपर्क करें

Covid वैक्सीन का बच्चों की मौतों से कनेक्शन! फाइजर, मॉडर्ना और नोवावैक्स के शेयरों की हुई पिटाई

MoneyControl News

MoneyControl News

First Published: Sep 13, 2025 12:56 PM

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।