Water Chestnut: पानी में रहने वाला यह फल कमजोर हड्डियों में फूंक देगा जान, दिल रहेगा चकाचक

Singhara Benefits: सिंघाड़ा को 'पानी फल' भी कहा जाता है। यह स्वास्थ्य के लिए बहुत ही फायदेमंद माना गया है। यह कई बीमारियों से बचाता है। लोग इस फल को व्रत के दौरान ज्यादा इस्तेमाल करते हैं। सिंघाड़े को कई तरह से उपयोग किया जाता है। कई लोग इसे कच्चा या उबाल कर खाते हैं, तो कुछ लोग सिंघाड़े के आटे को खाने में इस्तेमाल करते हैं

अपडेटेड Jan 13, 2025 पर 5:18 PM
Story continues below Advertisement
Singhara Benefits: सिंघाड़े में कई ऐसे पोषक तत्व पाए जाते हैं जो सेहत के लिए काफी फायदेमंद हो सकते हैं।

सर्दियों का मौसम शुरू होते ही बाजार सिंघाड़े से भर जाता है। ये खाने में बेहद टेस्टी होता है। यह सेहत के लिए किसी रामबाण से कम नहीं है। इसमें कैल्शियम, विटामिन-A, C, मैंगनीज, कार्बोहाइड्रेट, प्रोटीन जैसे कई पोषक तत्व पाए जाते हैं। इसके सेवन से डायबिटीज अस्थमा, एसिडिटी, गैस, अपच आदि की परेशानी भी दूर हो सकता है। आप सिंघाड़े को ऐसे ही छीलकर या फिर इसे उबाल कर खा सकते हैं। आप फ्राई करके, अचार बनाकर या फिर सब्जी बनाकर भी सिंघाड़े का सेवन कर सकते हैं। यह थायराइड, गठिया, हार्ट, जैसी बीमारियों के लिए दवा से कम नहीं है। डायबिटीज के लिए भी यह फायदेमंद माना गया है।

दरअसल, सिंघाड़ा को 'पानी फल' भी कहा जाता है। यह स्वास्थ्य के लिए बहुत ही फायदेमंद माना गया है। लोग इस फल को व्रत के दौरान ज्यादा इस्तेमाल करते हैं। बिहार के भागलपुर के कई जगहों पर बड़े पैमाने में इसकी खेती की जा रही है। साल भर में इस सिर्फ एक महीने यह फल मिलता है।

थायराइड के लिए फायदेमंद है सिंघाड़ा


सिघाड़े में आयोडीन और मैंगनीज पर्याप्त मात्रा में पाए जाते हैं। ये थायराइड की समस्या में लाभदायक हैं। इसमें मौजूद आयोडीन गले संबंधी रोगों से बचाता है। अगर आप थायराइड के मरीज हैं, तो आपके लिए सिंघाड़े का सेवन फायदेमंद साबित हो सकता है। भागलपुर की कृषि वैज्ञानिक अनिता कुमारी ने कहा कि सिंघाड़ा फल सेहत के लिए काफी फायदेमंद होता है। यह पानी का काफी अच्छा स्रोत है। इसके सेवन से शरीर में पानी की कमी नहीं रहती है। वहीं पुरुषों की शारीरिक कमजोरी दूर करने में भी सिंघाड़ा काफी फायदेमंद माना जाता है। इसके लिए कच्चे सिंघाड़े का भर्ता बनाकर देसी घी में मिला लें। उसके बाद इसे धीमी आंच पर पकाएं। ऐसा करने से पुरुषों की शारीरिक कमजोरी दूर होती है।

सिंघाड़े से दिल रहेगा चकाचक

सिंघाड़े से हार्ट डिजीज में फायदा मिलता है। इससे ब्लड प्रेशर कंट्रोल रहता है। कोलेस्ट्रॉल लेवल भी च्छा रहता है। जिससे हार्ट अटैक का खतरा कम हो जाता है। इसमें मौजूद पोटेशियम हमारे दिल की सेहत के लिए बहुत अच्छा माना गया है।

हड्डियों और दांतों के लिए फायदेमंद

सिंघाड़ा में कैल्शियम पर्याप्त मात्रा में पाया जाता है। अगर आप इसका सेवन नियमित रूप से करते हैं, तो यह हड्डियां और दांतों को मजबूत करने में मदद करेगा।

बालों के लिए फायदेमंद

सिंघाड़े का सेवन बालों की समस्या के लिए भी फायदेमंद माना जाता है। इसमें मौजूद लॉरिक एसिड बालों को मजबूत बनाने में मदद करते हैं।

डिस्क्लेमर: यह लेख सिर्फ सामान्य जानकारी के लिए है। किसी भी तरह से किसी दवा या इलाज का विकल्प नहीं हो सकता। ज्यादा जानकारी के लिए हमेशा अपने डॉक्टर से संपर्क करें।

Diabetes Treatment: रोजाना खाएं चना, ब्लड शुगर रहेगा कंट्रोल, शरीर में आएगी घोड़े जैसी फुर्ती

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।