शरीर के लिए पानी बहुत जरूरी है। वैसे तो शरीर में लगभग 60 फीसदी पानी मौजूद होता है। हालांकि पानी सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है। पर्याप्त मात्रा में पानी पीने से कई सारी बीमारियों से बचाव होता है। इसके साथ ही शरीर स्वस्थ रहता है। कहा जाता है कि ठंडा पानी पीने के बजाए हल्का गर्म पानी (Warm Water) ज्यादा सेहतमंद होता है। ऐसे में बहुत से लोग अक्सर गर्म पानी या हल्का गुनगुना पानी पीते हैं। ऐसा माना जाता है कि जिन लोगों का वजन अधिक होता है। वह भी गर्म पानी का सेवन कर सकते हैं।
जिन लोगों का वजन अधिक होता है। वह भी गर्म पानी का सेवन कर सकते हैं। गले में खराश, सर्दी -खांसी और जुकाम में भी लोग गर्म पानी पीते हैं। कब्ज की शिकायत होने पर भी लोग सुबह गर्म पानी पी सकते हैं। लेकिन अधिक गर्म पानी का सेवन सेहत के हानिकारक साबित हो सकता है।
हल्के गर्म पानी से कब्ज की समस्या होगी खत्म
कब्ज में हल्का गर्म पानी पीने से बॉवेल मूवमेंट ठीक रहता है। ये आपके आंतों के काम को एक्टिव करता है। इसके साथ ही मल त्यागने में आसानी होती है। हल्का गर्म पानी पीने से आंतों में जमा मल बाहर निकल आता है। हल्का गर्म पानी मलाशय में एक प्रेशर क्रिएट करता है। जिससे हलचल होती है और मल फ्लश आउट हो जाता है। हल्का गर्म पानी शरीर से वेस्ट प्रोडक्ट डिटॉक्स करने में भी मदद करता है। हल्के गर्म पानी का सेवन से पेट साफ रहता है। वहीं अगर आपको अपच और एसिडिटी की शिकायत है तो हल्के गर्म पानी का सेवन कर सकते हैं।
हल्का गर्म पानी पीने से वजन होता है कम
भोजन को पचाने के लिए हल्का गर्म पानी काफी असरदार होता है। आप हल्का गुनगुना पानी सुबह शाम खाने के बाद पी सकते हैं। इससे आपका बढ़ा हुआ वजन काफी हद तक कम हो जाएगा। स्वास्थ्य लाभ होने के साथ ही इससे मन शांत रहता है।
हल्के गर्म पानी से पाचन तंत्र में होगा सुधार
पाचन शक्ति को बढ़ाने के लिए आप गर्म पानी का सेवन कर सकते हैं। हल्का गर्म पानी पेट और आंतों को हाइड्रेट करने में मदद करता है। ऐसे में हल्का गर्म पानी का सही मात्रा में सेवन कर सकते हैं। कोशिश करें कि आप हल्का गुनगुना पानी ही पिएं। ध्यान रहे कि अधिक गर्म पानी का सेवन न करें। इससे स्वास्थ्य को नुकसान भी पहुंच सकता है। लिहाजा हर दिन सीमित मात्रा में ही हल्के गर्म पानी का सेवन करना चाहिए।
हल्के गर्म पानी से पीरियड दर्द में मिलता है आराम
पीरियड्स के दौरान लड़कियों के पेट में अगर दर्द हो तो उन्हें एक गिलास गुनगुना या गर्म पानी पीना चाहिए। इससे उन्हें राहत मिलती है। दरअसल होता यह है कि इस दौरान दर्द से मांसपेशियों में जो खिंचाव हो जाता है। उससे गर्म पानी से राहत मिलती है। इसके साथ ही दमा, हिचकी और खराश जैसे रोगों में फायदा होता है। गुनगुना पानी खराब फैट को बनने से रोक देता है।
डिस्क्लेमर: यह लेख सिर्फ सामान्य जानकारी के लिए है। किसी भी तरह से किसी दवा या इलाज का विकल्प नहीं हो सकता। ज्यादा जानकारी के लिए हमेशा अपने डॉक्टर से संपर्क करें।