अपने प्रेशर कुकर का एक्सपायरी डेट चेक किया क्या! डॉक्टर से जानिए 10 साल से पुराना कुकर यूज करना कितना खतरनाक

बाहर से दिखने वाला प्रेशर कुकर आपकी सेहत को किस कदर नुकसान पहुंचा सकता है, यह बात डॉक्टर मनन वोरा ने समझाई है। अगर आप अपने पुराने कुकर का मोह नहीं छोड़ पा रहे हैं तो जान लीजिए आप अपने घरवालों और बच्चों को खाने के साथ जहर खिला रहे हैं

अपडेटेड Aug 26, 2025 पर 3:24 PM
Pressure Cooker Expiry Date: पैसे बचाने के चक्कर में कहीं आप अपने परिवार को जहर तो नहीं खिला रहे

क्या आप जानते हैं कि प्रेशर कुकर की भी एक्सपायरी डेट होती है। जैसे किसी भी खाने-पीने की चीज की एक एक्सपायरी डेट होती है वैसे ही प्रेशर कुकर के इस्तेमाल की भी एक एक्सपायरी डेट होती है। आपका प्रेशर कुकर देखने में भले ही मजबूत लग सकता हो लेकिन एक समय के बाद उसमें बनाया हुआ खाना आपके लिए फायदेमंद कम और नुकसान देने वाला ज्यादा हो सकता है। तो अब सबसे बड़ा सवाल है कि किसी प्रेशर कुकर को कितने दिन तक इस्तेमाल करना चाहिए?

पुराना प्रेशर कुकर में बना खाना बन सकता है जहर

मिनिमल एक्सेस ऑर्थोपीडिक सर्जन-कंसल्टेंट और स्पोर्ट्स एंड एक्सरसाइज मेडीसिन स्पेशलिस्ट डॉक्टर मनन वोरा ने इस मुद्दे को उठाया है जिसके बाद इस पर चर्चा बढ़ गई है। वोरा ने एक वीडियो शेयर करके बताया है कि क्यों आपको एक समय के बाद अपने पुराने प्रेशर कुकर को रीप्लेस करना चाहिए।


डॉक्टर वोरा ने अपने वीडियो में बताया है कि जब प्रेशर कुकर बहुत पुराना हो जाता है तो उससे थोड़ी-थोड़ी मात्रा में लेड (Lead) खाने के साथ शरीर में चला जाता है। लेकिन असल दिक्कत ये नहीं है। असली दिक्कत ये है कि ये लेड शरीर से जल्दी नहीं निकलता। इसके बजाय लेड खून, हड्डियों और यहां तक कि ब्रेन तक पहुंच जाता है।

लेड धीरे-धीरे आपके शरीर में जमा होता जाएगा और इसकी वजह से आपको थकान, नर्वस सिस्टम कमजोर होने और याद्दाश्त पर भी बुरा असर पड़ सकता है।

बच्चों के लिए ज्यादा खतरनाक

10 साल से ज्यादा पुराना प्रेशर कुकर यूज करना बच्चों की सेहत पर और बुरा असर डालता है। पुराने प्रेशर कुकर में बने खाने से बच्चों के ब्रेन की ग्रोथ घट जाती है। साथ ही उनका IQ लेवल भी कम हो जाता है। यही वजह है कि सालों से चला आ रहा प्रेशर कुकर आपके बच्चों के हेल्थ को बर्बाद कर सकता है।

प्रेशर कुकर कब बदल देना चाहिए?

1. डॉक्टर वोरा ने बताया कि जब भी किसी प्रेशर कुकर की उम्र 10 साल से ज्यादा हो जाए तो उसे तुरंत बदल देना चाहिए।

2. अगर प्रेशर कुकर के अंदरूनी हिस्से में स्क्रैच, ब्लैक पैच या बदरंग हो गया है तो समझ जाना चाहिए कि कुकर टॉक्सिन छोड़ रहा है।

3. अगर आपके प्रेशर कुकर का रबर या सिटी लूज है तो भी उसमें खाना बनाना सेफ नहीं है।

4. अगर आपको खाने में मेटल का टेस्ट आने लगे तो इसे सबसे बड़ी चेतावनी समझ लीजिए और तुरंत अपना प्रेशर कुकर बदल लीजिए।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।