Harmful Effects of Toothpaste: सफेदी की झंकार के चक्कर में टूथपेस्ट से सेहत का हो सकता है कबाड़ा, इन बातों का रखें ध्यान

सुबह उठते ही हर कोई टूथ पेस्ट करता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि जिसे टूथ पेस्ट से आप अपने दांतों को चमका रहे हैं, क्या वो सेहत के लिए खतरनाक है। बाजार में इन दिनों की ऐसे टूथपेस्च आ गए हैं, जो केमिकल युक्त हैं। इन्हें सेहत के लिए खतरनाक माना गया है। कुछ ऐसे टूथपेस्ट हैं, जिन्हें बच्चों से दूर रखना चाहिए

अपडेटेड Jun 05, 2024 पर 2:03 PM
जिस टूथपेस्ट में फ्लोराइड और पोटेशियम नाइट्रेट शामिल हों, उसे इस्तेमाल करना चाहिए।

जब भी आप टूथपेस्‍ट खरीदते हैं और बाजार में सैकड़ों ब्रांड के टूथपेस्‍ट मिलते हैं। ऐसे में आपके भी मन में ये सवाल आता होगा कि इनमें से कौन सा टूथपेस्‍ट बेस्‍ट है। जो दांतों को दूध की तरह चमका दे। आखिर कौन सा टूथपेस्‍ट खरीदा जाए कि बड़ों के साथ-साथ बच्‍चों के दांतों के लिए भी अच्‍छा हो? हालांकि इन तमाम सवालों के बाद आप अक्‍सर बदल-बदल कर टूथपेस्‍ट घर लाते होंगे। ज्‍यादातर लोग यही करते हैं। वहीं कुछ लोग स्‍वाद के आधार पर भी टूथपेस्‍ट खरीदकर लाते हैं। दांतों को सफेद करने के चक्कर में टूथपेस्ट सेहत के लिए खतरनाक साबित हो सकता है। कहा जा रहा है कि इनमें कई तरह के केमिकल मिलाए जाते हैं।

टूथपेस्ट में हाइड्रोजन पेराक्साइड और कार्बामाइड पेराक्साइड (hydrogen peroxide and carbamide peroxide) जैसे तत्व पाए जाते हैं। आमतौर पर इन्हें दाग हटाने के लिए इस्तेमाल किया जाता है। दांतों को सफेद करने के चक्कर में वाइटनिंग टूथपेस्ट (whitening toothpaste) का इस्तेमाल करते हैं। ऐसे टूथपेस्ट का ज्यादा मात्रा में इस्तेमाल करना सेबहत के लिए हानिकारक साबित हो सकता है। यह मसूड़ों के लिए खतरनाक होता है।

दांतों के लिए कौन सा टूथपेस्ट होगा बेहतर


किसी भी टूथपेस्ट में फ्लोराइड मिलाया जाता है। यह फ्लोराइड कैविटी और मसूड़ों की बीमारी को ठीक करता है। लेकिन यह दांतों को सफेद नहीं करता है। हाइड्रेट सिलिका, चारकोल और बेकिंग सोड़ा से चमकीलापन आता है। टूथपेस्ट में हाइड्रोजन पराक्साइड जैसे कुछ संवेदनशील दांतों और मसूड़ो के लिए नुकसान कर सकता है। ऐसे में आपको देखना ये कि टूथपेस्ट में फ्लोराइड और पोटेशियम नाइट्रेट (fluoride and potassium nitrate) शामिल हों। यह दांतों और मसूड़ों के लिए सही माना गया है।

टूथपेस्ट के जोखिम

व्हाइटनिंग टूथपेस्ट का इस्तेमाल करना आम तौर पर सुरक्षित माना गया है। हालांकि अगर आप इसे लंबे समय से इस्तेमाल कर रहे हैं तो यह इनेमल को नुकसान पहुँचा सकता है। इससे आपके मसूड़ों और दांतों में जलन पैदा हो सकती है। व्हाइटनिंग टूथपेस्ट का इस्तेमाल लेबल पर बताए गए समय से ज़्यादा न करें। कुल मिलाकर टूथपेस्ट को इस्तेमाल करने से पहले अपने डॉक्टर से एक बार सलाह जरूर लेना चाहिए।

टूथपेस्ट करते समय इन बातों का रखें ध्यान

1 - बहुत छोटे बच्चों के लिए कम फ्लोराइड युक्त टूथपेस्ट का प्रयोग करना चाहिए।

2 - मुंह धोते समय बच्चों के साथ रहें और उसे पेस्ट को निगलने से रोकना चाहिए।

3 - टूथपेस्ट बच्चों की पहुंच से दूर रखना चाहिए।

4 - अगर बच्चे ने आवश्यकता से अधिक मात्रा में पेस्ट निगल लिया हो तो उसे फौरन डॉक्टर को दिखाना चाहिए।

डिस्क्लेमर: यह लेख सिर्फ सामान्य जानकारी के लिए है। किसी भी तरह से किसी दवा या इलाज का विकल्प नहीं हो सकता। ज्यादा जानकारी के लिए हमेशा अपने डॉक्टर से संपर्क करें।

Diabetes: घर में बनाएं ये चूर्ण, एक चम्मच खाते ही ब्लड शुगर की हो जाएगी छुट्टी

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।