जिरोधा के निखिल कामत का ये है डाइट और फिटनेस मंत्र, बताया सुबह उठकर क्या करते हैं?

Healthy Diet Plan: भागदौड़ भरी जिंदगी में खाने का वक्त भी ज्यादातर लोगों के पास नहीं है। ऐसे में वे कुछ भी खा लेते हैं,जिसका सेहत पर बुरा असर पड़ने लगता है। हमेशा ब्रेकफास्ट, लंच और डिनर में पौष्टिक चीजें ही खानी चाहिए। इस बीच जिरोधा के निखिल कामत ने अपना डाइट प्लान शेयर किया है। आइये जानते हैं क्या है उनकी सेहत का राज

अपडेटेड Mar 31, 2025 पर 9:29 AM
Healthy Diet Plan: निखिल कामत ने बताया कि वो अपना दोपहर का भोजन दोपहर 2 बजे करते हैं।

ज्यादातर लोग दिन में तीन बार खाना खाते हैं। सुबह का नाश्ता, दिन का खाना और रात का डिनर। खाना जितना टेस्टी और पौष्टिक होगा शरीर के लिए उतना ही फायदेमंद होगा। इससे सेहत बढ़िया रहती है। हालांकि, आजकल बिजी लाइफ और भागदौड़ की वजह से सही खानपान नहीं हो पा रहा है। जिसकी वजह से कई समस्याएं पैदा हो रही हैं। सही आहार न मिलने से शरीर दिन भर थका-थका सा रहता है और आलस भी आता रहता है। इसबीच जिरोधा के निखिल कामत मे अपनी डाइट और फिटनेस के बारे में चर्चा की है। कामत ने अपने चैनल पर बातचीत करते हुए कहा कि मेरी सबसे बड़ी समस्या यह है कि मैं सो नहीं पाता हूं।

कामत ने कहा कि मैं सुबह जल्दी कामकाज शुरू कर देता हूं। फिर देर रात तक काम चलता रहता है। ऐसे में नींद नहीं ले पाते हैं। मैं तो 5 घंटे की नींद के लिए भी तरस जाता हूं। लेकिन मैंने एक नई चीज सीखी है। मैं रोजाना सुबह घर की बालकनी में बैठकर किताब पढ़ता रहता हूं। 20 मिनट तक सूरज को देखता हूं।

दोपहर 2 बजे करते हैं लंच


निखिल कामत ने बातचीत में बताया कि वो सुबह 11 बजे कॉफी पीते हैं। इसके बाद दोपहर का भोजन 2 बजे करते हैं। 11 बजे से दोपहर 2 बजे के बीच कुछ नहीं खाते पीते हैं। कामत ने ये भी बताया कि वो ग्रीन पाउडर, सप्लीमेंट, मछली का तेल, और विटामिन D लेते हैं। रात में वर्काउट करते हैं। इसके बाद नींबू की चाय और प्रोटीन शेक पीते हैं। फिर इसके बाद सोने चले जाते हैं। कामत ने ये भी बताया कि मुझे नहीं पता है कि यह सही है या नहीं। इस मामले में हेल्थ एक्सपर्ट्स का मानना है कि उनकी दिनचर्या में कुछ चीजें अच्छी है। कुछ में थोड़ा सुधार की जरूरत है।

वहीं शाम के समय कसरत करने पर जानकारों का कहना है कि जब तक कोई नियमित रूप से कसरत करता है, तब तक कसरत का समय मायने नहीं रखता है। इसके साथ ही जानकारों का ये भी कहना है कि रात में कम से कम 7-9 घंटे की नींद लेना बेहद जरूरी है। यह सेहत के लिए फायदेमंद होता है। कम नींद लेना नींद के लिए हानिकारक साबित हो सकता है।

डिस्क्लेमर: यह लेख सिर्फ सामान्य जानकारी के लिए है। किसी भी तरह से किसी दवा या इलाज का विकल्प नहीं हो सकता। ज्यादा जानकारी के लिए हमेशा अपने डॉक्टर से संपर्क करें।

Diabetes: फालसा में छिपा है सेहत का खजाना, Blood Sugar रहेगा डाउन, मिलेंगे ढेर सारे फायदे

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।