शेयरों की हर हलचल पर पैनी नजर रखकर अपने निवेश को सुरक्षित जरूर किया जा सकता है। यहां हम बता रहे हैं ऐसे शेयर जो रहेंगे आज खबरों में और जिन पर होगी बाजार की नजर।

TATA COMMUNICATIONS पर फोकस

Tata Communications में Tata Group सरकार की 10 से 26 फीसदी हिस्सेदारी खरीदेगा।सरकार   OFS के जरिए हिस्सा बेच रही है।  डील के बाद Tata Comm में Tata ग्रुप की हिस्सेदारी 75 फीसदी  होगी।

RAILTEL  पर फोकस

कंपनी ने 4000 से ज्यादा रेलवे स्टेशन पर पेड प्लान लॉन्च किए है। स्टेशन पर 1mbps स्पीड से 30 मिनट तक इंटरनेट इस्तेमाल कर सकेंगे।

PNB GILTS पर फोकस

RBI 10 मार्च को GILTS की खरीद, बिक्री करेगा। OMO के तहत 20000 करोड़ के 4 Gilts खरीदेगा जबकि OMO के तहत 15000 करोड़ के 3 Gilts बेचेगा।

Wipro पर फोकस

विप्रो (Wipro)ने बैंकिंग और फाइनेंशियल सर्विस सेक्टरconsultancy सेवाएं देने वाली कंपनी Capco का 1.45 अरब डॉलर के निवेश से अधिग्रहण कर लिया है। इस अधिग्रहण से बैंकिंग, फाइनेशियल सर्विसेस  और BFSI सेक्टर में विप्रो की आईटी सर्विस प्रोवाइडर के तौर पर मजबूती और बढ़ेगी।  बता दें कि  Capco का मुख्यालय लंदन में है। कंपनी कैपिटल मार्केट से जुड़ी हुई है जो एक टेक्नोलॉजी और कन्सल्टेंसी कंपनी के तौर पर दुनिया भर के बैकिंग और फाइनेंशियल सर्विसेस इंडस्ट्री को डिजिटल कन्सल्टेंसी और टेक्नोलॉजी सेवाएं उपलब्ध कराती है।

UNICHEM LABS पर फोकस

Guanfacine Tablets को USFDA से मंजूरी मिली है। Guanfacine Tablets, Hypertension की दवा है।

NITIN SPINNERS पर फोकस

Aditya Birla Sun Life MF ने कंपनी में हिस्सेदारी घटाई है। कंपनी में हिस्सेदारी 5.07 फीसदी से घटाकर 3.03 फीसदी  की है।

ISGEC HEAVY ENGG पर फोकस

Shree Cement सीमेंट से कंपनी को ऑर्डर मिला। Waste Heat Recovery Boilers के लिए  ऑर्डर मिला है।

LAURUS LABS पर फोकस

प्रोमोटर Satyanarayana Chava ने 191.67 करोड़ के शेयर बेचे। प्रोमोटर Nagarani Chava ने 66.04 करोड़ के शेयर बेचे। रकम का इस्तेमाल गिरवी शेयर छुड़वाने में होगा।

INDIAN HOTELS पर फोकस

चेन्नई के Taj Wellington Mews होटल को महिलाएं ऑपरेट करेंगी। महिलाओं द्वारा मैनेज करने वाला दक्षिण एशिया का पहला होटल होगा।

सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें।