Stocks in news: खबरों के दम पर आज इन शेयरों में रहेगी हलचल, बनी रहे नजर

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक Sputnik V की लॉन्चिंग में थोड़ी देरी हो सकती है।

अपडेटेड Jun 29, 2021 पर 11:00 AM
Story continues below Advertisement

शेयरों की हर हलचल पर पैनी नजर रखकर अपने निवेश को सुरक्षित जरूर किया जा सकता है। यहां हम बता रहे हैं ऐसे शेयर जो रहेंगे आज खबरों में और जिन पर होगी बाजार की नजर।

HDFC LIFE पर फोकस

Standard Life ब्लॉक डील के जरिए 7 करोड़ शेयर बेचेगी।  Standard Life करीब 3000 करोड़ में  शेयर बेचेगी। ये सौदा 658-678 प्रति शेयर भाव पर हो सकता है। Standard Life मौजूदा 8.5% हिस्से में से 3.5% हिस्सेदारी बेच रही है ।

Taj gvk/Indian hotels /EIH / lemon tree पर फोकस

11,000 टूरिस्ट गाइड को 1 लाख का लोन देने का एलान कल वित्त मंत्री ने किया है। वहीं ट्रैवल एजेंट को 10 लाख तक गारंटीड लोन की सुविधा मिलेगी जबकि 1 मार्च तक 5 लाख टूरिस्ट के लिए वीजा फ्री देने का एलान किया गया है.


NALCO पर फोकस



चौथी तिमाही में NALCO के नतीजे शानदार रहे है। मुनाफा 8 गुना से ज्यादा बढ़ा और आय में 46 परसेंट तो मार्जिन में करीब 22 परसेंट का उछाल देखने को मिला है।  आज IRCTC के नतीजों का बाजार को  इंतजार रहेगा।
 

DR REDDYS पर फोकस

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक Sputnik V की लॉन्चिंग में थोड़ी देरी हो सकती है।दरअसल इंपोर्ट पर निर्भरता के कारण लॉन्चिंग में देरी हो सकती है।

TATA MOTORS पर फोकस

टाटा मोटर्स के चेयरमैन एन चंद्रशेखरन (N Chandrasekaran) ने कहा है कि कंपनी इलेक्ट्रिक व्हीकल सेगमेंट में अपनी पैठ मजबूत करेगी और 4 साल से कम की अवधि में  10 बैटरी से चलने वाले इलेक्ट्रिक व्हीकल अपने प्रोडक्ट पोर्टफोलियों में शामिल करेगी।

शेयर धारकों की 76वीं एनुअल रिपोर्ट में  एन चंद्रशेखरन ने आगे कहा कि भारत में हमारे  प्रोडक्ट पोर्टफोलियों में इस साल इलेक्ट्रिक व्हीकल की हिस्सेदारी दोगुने से ज्यादा बढ़कर 2 फीसदी हो गई है। हमें उम्मीद है कि आने वाले वर्षों में हमें इस हिस्सेदारी में कई गुना बढ़ोतरी देखने को मिलेगी। टाटा मोटर्स भारत में होने वाले इस बदलाव की अगुवाई करेगी । 2025 तक टाटा मोटर्स के  प्रोडक्ट पोर्टफोलियों में 10  BEV व्हीकल शामिल होंगे।


APOLLO TYRES पर फोकस

कंपनी ने FY26 तक आय दोगुना करने का लक्ष्य रखा है। FY26 तक आय  2.3 बिलियन डॉलर  से बढ़ाकर 5बिलियन डॉलर  करने का लक्ष्य रखा है।

ADITYA BIRLA CAPITAL पर फोकस

SEBI ने AB Sun Life के IPO को होल्ड पर रखा है।

THYROCARE पर फोकस

Nalanda India फंड ने पूरी 7% हिस्सेदारी बेची।

सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।