Get App

Gurugram: गुरुग्राम के सेक्टर 109 में अपार्टमेंट की छत गिरने से महिला सहित 2 लोगों की मौत, 6 दबे

पुलिस ने बताया कि शुरुआती जांच में पता चला है कि छठे फ्लोर पर कुछ अंडर कंस्ट्रक्शन एक्टिविटी की जा रही थी, पुलिस ने बिल्डर के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है और उसकी तलाश जारी है

MoneyControl Newsअपडेटेड Feb 11, 2022 पर 10:23 AM
Gurugram: गुरुग्राम के सेक्टर 109 में अपार्टमेंट की छत गिरने से महिला सहित 2 लोगों की मौत, 6 दबे
पुलिस ने इस बात की पुष्टि की है कि मरने वालों में एक महिला भी शामिल है

हरियाणा के गुरुग्राम (Gurugram) में स्थित सेक्टर 109 में किन्टेल्स पाराडिसो हाउसिंग कॉम्प्लेक्स (Chintels Paradiso housing complex) में एक अपार्टमेंट की छत का एक हिस्सा गिरने से गुरुवार को बड़ा हादसा हो गया। हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार, सेक्टर 109 में स्थित कॉन्डोमिनियम में छठी मंजिल के फ्लैट की छत गिरने से कम से कम दो लोगों की मौत हो गई और छह अन्य मलबे के नीचे फंस गए।

पुलिस ने इस बात की पुष्टि की है कि मरने वालों में एक महिला भी शामिल है। राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (एनडीआरएफ), गुरुग्राम पुलिस और दमकल विभाग की टीमें घटनास्थल पर मौजूद थीं और बचे लोगों की तलाश के लिए मलबे को काट रही थीं। उन्होंने कहा कि केंद्रीय भंडारण निगम के एक वरिष्ठ अधिकारी पहली मंजिल पर फंसे लोगों में शामिल हैं और उन्हें बचाया जा रहा है।

IPL auction 2022: जानें कहां और कैसे लाइव देख सकते हैं आईपीएल क्रिकेट खिलाडियों की नीलामी

खबरों में कहा गया है कि किन्टेल्स पाराडिसो हाउसिंग कॉम्प्लेक्स में छठी मंजिल के अपार्टमेंट के लिविंग रूम का फर्श सबसे पहले नीचे गिरा और इसके बाद उसके नीचे की छतें और फर्श सीधे नीचे गिर गए। एक एलिवेटेड प्लेटफॉर्म के साथ अर्थ-मूविंग (मलबा हटाने में काम आने वाली मशीन) मशीन और एक दमकल वाहन तैनात किया गया था।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें