6 पत्नियां, 60 रिलेशनशिप और 40 करोड़ रुपए की धोखाधड़ी! महिलाओं को प्रेमजाल में फंसा कर ऐसे चूना लगाता था ये ठग
आकाश वर्मा एक शातिर ठग (Conman) था, जो मेट्रोमोनियल साइट पर महिलाओं का शिकार करता था। वह पहले महिलाओं को पैसे या संपत्ति के साथ भाग लेने के लिए राजी करता था, फिर गायब हो जाता था
MoneyControl News
अपडेटेड May 26, 2022 पर 2:55 PM
महिलाओं को अपने प्रेमजाल में फंसा कर ऐसे चूना लगाता था ठग आकाश वर्मा
आकाश वर्मा (Akash Verma) ने जितनी भी महिलाओं को गुमराह किया, उनके लिए वह जाने क्या-क्या था। कुछ के लिए, वह एक शेयरब्रोकर (Share Broker), या एक रियल एस्टेट डेवलपर (Real Eastate Devloper) था। किसी के लिए वह एक फिल्म डायरेक्टर (Film Director) था, तो किसी के लिए जीवनभर साथ निभाने का वादा करने वाला उनका प्रेमी (Lover)। वहीं किसी के लिए वह उनका पति भी था। असल में 48 साल का आकाश वर्मा इनमें से कुछ भी नहीं था।
Hindustan Times की रिपोर्ट के मुताबिक, वह एक शातिर ठग (Conman) था, जो मेट्रोमोनियल साइट पर महिलाओं का शिकार करता था। वर्मा रहस्यमय तरीके से गायब होने से पहले, उन्हें अपने पैसे या संपत्ति के साथ भाग लेने के लिए राजी करता था।
कम से कम छह पत्नियों, 60 रिलेशनशिप और 40 करोड़ रुपए की धोखाधड़ी के बाद आकाश वर्मा सोमवार को फरीदाबाद पुलिस का हत्थे चढ़ गया। उसने ये सब दो दशकों में हसिल किया था। फरीदाबाद पुलिस पिछले तीन महीने से उसके पीछे थी।
पंजाब के जालंधर के रहने वाले वर्मा का जन्म 1974 में एक मध्यमवर्गीय परिवार में हुआ था। उसके पिता एक प्राइवेट कंपनी में काम करते थे। वर्मा ने दिल्ली से 10वीं की और उससे पहले की पढ़ाई जालंधर मं पूरी की।
उसका दावा है कि उसने श्रीराम कॉलेज ऑफ कॉमर्स से ग्रेजुएशन किया है, लेकिन पुलिस को ऐसा कोई रिकॉर्ड नहीं मिला है। 18 साल की उम्र में वर्मा ने जालंधर में शादी कर ली और रियल एस्टेट में काम करना शुरू कर दिया।
साथ ही उसने शेयरों में निवेश और क्रिकेट मैचों पर सट्टा लगाना शुरू कर दिया। उस पहली शादी से उसे एक बेटा भी हुआ था, लेकिन वर्मा अच्छा जीवन चाहते था और जालंधर उसके सपनों को पूरा करने के लिए बहुत छोटा था।
पहली बार 2004 में पुलिस रिकॉर्ड मे आया
पहली बार आकाश वर्मा 2004 में पुलिस रिकॉर्ड में आया था। अच्छी-खासी कद काठी वाला एक सुंदर शख्स, जो आकर्षक और लग्जरी कारों, घड़ियों और जूतों का शौकीन है।
तब वह कथित तौर पर 'Shaadi.com' के जरिए एक 28 साल की महिला से मिला। उसके सामने वर्मा ने खुद को एक शेयर ब्रोकर बताया। उसने दावा किया कि उसके पास पंजाब और NCR में 100 करोड़ रुपए की संपत्ति है। यहां तक कि उसने महिला को बड़ी रकम के ट्रांजैक्शन के स्क्रीनशॉट भी भेजे।
कुछ मुलाकातों के बाद उसने उस महिला से दिल्ली के एक मंदिर में शादी की और उसके साथ रहने लगा। हालांकि, ये महिला उसका पहला शिकार नहीं थी। इस समय तक उसकी शादी हो चुकी थी और उसका दो बार तलाक भी हो चुका था।
पुलिस अधिकारियों ने बताया, इसके दो महीने बाद वर्मा ने पीड़ित को बताया कि उसने ऑस्ट्रेलिया में जमीन खरीदी है और वह वहां एक बिजनेस शुरू करना चाहता है। इसके लिए उसने कथित तौर पर लोन एप्लाई करते हुए महिला की 4 करोड़ की प्रॉपर्टी गिरवी रख दी। महिला ने अपने पति के साथ ऑस्ट्रेलिया शिफ्ट होने की खुशी में अपने रिश्तेदारों को बुलाया, लेकिन वर्मा तब तक गायब हो गया।
उस महिला ने कई दिनों तक उसका पता लगाने की कोशिश की, लेकिन उसका फोन स्विच ऑफ था। साथ ही उसकी तरफ से दिए गए सभी पते भी नकली निकले। इसके बाद गुड़गांव में मामला दर्ज किया गया, लेकिन उसका कभी कुछ पता नहीं चला।
जल्द ही ये इस तरह की धोखाधड़ी का एक पैटर्न बन गया। फरीदाबाद के BPTP थाने के SHO अर्जुन धुंधरा ने कहा कि 23 मई को जब उसे गिरफ्तार किया गया, तब तक वर्मा ने एक NRI और एक मॉडल समेत कम से कम छह महिलाओं से शादी की हुई थी। वह गाजियाबाद, नोएडा, दिल्ली और फरीदाबाद में रहकर NCR में घूमता रहा।
SHO ने बताया, "वह कई मेट्रोमोनियल साइट पर पंजाब, झारखंड और दिल्ली जैसे राज्यों से एक शेयर ब्रोकर, डायरेक्टर, प्रोड्यूसर या एक हाई-प्रोफाइल सरकारी अधिकारी के रूप में महिलाओं तक अपनी पहुंच बनाता था।"
पुलिस अधिकारी ने कहा, "उसने इमोशनल रूप से टूट चुकीं महिलाओं को निशाना बनाया। इनमें से कुछ का हाल ही में तलाक हुआ था और उसने इसका फायदा उठाया। ज्यादातर पीड़ित काफी पढ़ी लिखी हैं और कई अलग-अलग प्राइवेट या सरकारी संगठनों में बड़े पदों पर भी हैं। वह किसी को भी प्रभावित कर सकता था। उसे कभी गिरफ्तार नहीं किया गया, क्योंकि वह लगातार अपनी पहचान बदलता रहा।"
SHO ने कहा कि वर्मा के खिलाफ नोएडा, दिल्ली, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद के पुलिस थानों में कम से कम छह शिकायतें दर्ज की गई हैं।
उन्होंने बताया, "उसने जाली दस्तावेजों पर कई बैंक अकाउंट खोले और प्रॉपर्टी को गिरवी रखने के बाद कई लोन लिए थे। इन कागजों पर उन महिलाओं के हस्ताक्षर थे, जिनके साथ वह था। हम उन सभी पीड़ितों की पहचान करने की प्रक्रिया में हैं, जिन्हें उसने धोखा दिया है।"
धुंधारा ने कहा कि 2005 और 2017 के बीच, वर्मा ने दिल्ली, गुजरात, मुंबई, पुणे और बैंगलोर समेत पूरे भारत में कम से कम 60 महिलाओं को ठगा। उसके खिलाफ अब तक, जो छह मामले पाए गए हैं, उनमें बलात्कार, जालसाजी और धोखाधड़ी के मामले शामिल हैं।
अकेले 2005 में, उसने गाजियाबाद में एक 28 साल की महिला, नोएडा में एक 32 साल की महिला और दिल्ली के ग्रेटर कैलाश और डिफेंस कॉलोनी में दो और लोगों को कथित रूप से ठगा। धुंधरा ने कहा, "उन्होंने हमें अभी तक सभी डिटेल नहीं दिए हैं, लेकिन जांच जारी है।"
उधर पंजाब में उसके परिवार को उसके जीवन के बारे में बहुत कम जानकारी थी। पुलिस अधिकारियों ने कहा कि उसका 21 साल का बेटा बीमार है और वर्मा उसे पैसे भेजता था। महीने में एक बार उससे मिलने भी जाता था। उसके माता-पिता का अभी पता नहीं चल पाया है।
जांच और गिरफ्तारी
2017 में, फरीदाबाद की एक 45 साल की महिला ने पुलिस में शिकायत की कि एक मैट्रीमोनियल साइट पर मिले एक व्यक्ति ने शादी का झांसा देकर उसके साथ बलात्कार किया और उसका अपार्टमेंट बेचकर 70 लाख रुपए लेकर भाग गया।
15 सितंबर को फरीदाबाद सेंट्रल पुलिस स्टेशन में IPC की धारा 376 (बलात्कार), 420 (धोखाधड़ी), 506 (आपराधिक धमकी) और 406 (आपराधिक विश्वासघात के लिए सजा) के तहत मामला दर्ज किया गया था।
पुलिस उपायुक्त (सेंट्रल) मुकेश मल्होत्रा ने कहा, "उसने कभी भी तीन महीने से ज्यादा समय तक रिलेशनशिप में नहीं बिताया और हमेशा तस्वीरें क्लिक करने से बचते रहा। इतना ही नहीं वह कभी छुट्टी पर या कहीं घूमने भी नहीं गया कि उसका कोई फ्लाइट या होटल रिकॉर्ड नहीं है।" 2018 में, फरीदाबाद की एक अदालत ने वर्मा को भगोड़ा अपराधी घोषित किया।
तीन महीने पहले, BPTP पुलिस स्टेशन ने भगोड़े अपराधियों का पता लगाने के लिए एक केंद्रित अभियान शुरू किया, जिसके बाद उन्होंने उसके ठिकाने की नए सिरे से जांच शुरू की।
अधिकारियों ने कहा कि उन्हें एक सिम कार्ड का पत लगा, जिसका इस्तेमाल वर्मा एक पुराने हैंड सेट पर करता थे। इसका मतलब था कि वे उसकी लोकेशन को ट्रैक कर सकते थे। आखिरकार, फरीदाबाद पुलिस ने उसे नोएडा के सेक्टर-72 में एक रेस्टोरेंट में ट्रैक किया, जहां से उसे 23 मई की दोपहर को गिरफ्तार कर लिया गया।
हालांकि, वह अब भी धोखधड़ी को अंजाम दे रहा था। फरीदाबाद साइबर क्राइम पुलिस टीम ने मेट्रोमोनियल साइट से डिटेल मांगी और कम से कम 100 फर्जी प्रोफाइल पाए गए। इसके अलावा वो दिल्ली से लेकर महाराष्ट्र, कर्नाटक तक देश भर में कम से कम 35 और महिलाओं के संपर्क में था।
बुधवार को दो दिन के पुलिस रिमांड के बाद वर्मा को फरीदाबाद जिला अदालत ने 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया। मल्होत्रा ने कहा कि वे देश भर के पुलिस विभागों के संपर्क में हैं। आने वाले दिनों में अलग-अलग जिलों और राज्यों की टीम वर्मा को प्रोडक्शन रिमांड पर लेंगी।
फरीदाबाद पुलिस की टीम, जब उसे नोएडा के रेस्टोरेंट से गिरफ्तार करने गई, तो वर्मा ने पैदल ही भागने की कोशिश की। पुलिस ने बताया, "उसने हंगामा करने की कोशिश की और भागने की कोशिश की। पकड़े जाने से कुछ मीटर पहले ही वह भाग गया, लेकिन हाथापाई में उसकी डेनिम जींस का एक छोटा सा हिस्सा फट गया। इसके बाद उसने जोर लगाना बंद कर दिया।" उसने पुलिस टीम से कहा, "मुझे मत मारो, मेरी जींस बहुत मेहंगी है, इसे मत फाड़ो।"