आकाश वर्मा (Akash Verma) ने जितनी भी महिलाओं को गुमराह किया, उनके लिए वह जाने क्या-क्या था। कुछ के लिए, वह एक शेयरब्रोकर (Share Broker), या एक रियल एस्टेट डेवलपर (Real Eastate Devloper) था। किसी के लिए वह एक फिल्म डायरेक्टर (Film Director) था, तो किसी के लिए जीवनभर साथ निभाने का वादा करने वाला उनका प्रेमी (Lover)। वहीं किसी के लिए वह उनका पति भी था। असल में 48 साल का आकाश वर्मा इनमें से कुछ भी नहीं था।
