Aadhaar Card: आधार कार्ड भारत के नागरिकों के लिए महत्वपूर्ण डॉक्यूमेंट्स में से एक है। यह देश के नागरिकों का पहचान पत्र और एड्रेस प्रूफ की अहम जानकारी देता है। इसमें 12 अंकों की एक व्यक्तिगत संख्या होती है, जिसे भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (Unique Identification Authority of India -UIDAI) जारी करता है। इस आधार कार्ड में व्यक्ति का नाम, उसकी जन्मतिथि, बायोमेट्रिक डेटा, फोटो ग्राफ, पता आदि जैसी तमाम जानकारी होती है। अब आप कहीं से भी अपना ई-आधार कार्ड ऑनलाइन डाउनलोड कर सकते हैं।
