Aaj Ka Mausam: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली सहित देश के ज्यादातर राज्यों में पिछले बारिश के बाद अब एक बार फिर मौसम ने करवट ले ली है। उत्तर भारत के कई राज्यों में अधिकतम तापमान 40 डिग्री के भी पार पहुंच गया है। इंडिया मेट्रोलॉजिकल डिपार्टमेंट (IMD) की मानें तो उत्तर प्रदेश, पश्चिमी राजस्थान और मध्य प्रदेश के कई हिस्सों में आने वाले दिनों में हीटवेव का कहर देखने को मिलेगा। मौसम विभाग की मानें तो 20 से 22 मई के बीच इन तीनों राज्यों में हीटवेव का कहर देखने को मिलेगा। IMD ने कहा है कि उत्तर पूर्वी भारत के कई राज्यों में अगले 5 दिनों तक भारी बारिश देखने को मिलेगी।
