Get App

Scam 1992 के बाद हंसल मेहता अब Stamp Paper Scam के मास्टरमाइंड अब्दुल करीम तेलगी पर Scam 2003 वेबसीरीज ला रहे

हंसल मेहता महाराष्ट्र के चर्चित स्टांप घोटाले पर आधारित वेबसीरीज स्कैम 2003- द क्यूरियस केस ऑफ अब्दुल करीम तेलगी लाने जा रहे हैं

MoneyControl Newsअपडेटेड Mar 05, 2021 पर 10:16 AM
Scam 1992 के बाद हंसल मेहता अब Stamp Paper Scam के मास्टरमाइंड अब्दुल करीम तेलगी पर Scam 2003 वेबसीरीज ला रहे

वेब सीरीज स्कैम 1992- द हर्षद मेहता स्टोरी का सफलता के बाद निर्माता-निर्देशक हंसल मेहता (Hansal Mehta) जल्द ही देश के एक बड़े घाटाले की कहानी पेश करने जा हैं। हंसल मेहता महाराष्ट्र के चर्चित स्टांप घोटाले पर आधारित वेबसीरीज स्कैम 2003- द क्यूरियस केस ऑफ अब्दुल करीम तेलगी (Scam 2003- The Curious Case of Abdul Karim Telgi) लाने जा रहे हैं। यह सीरीज पत्रकार संजय सिंह की किताब रिपोर्टर की डायरी (Reporter ki Diary) पर आधारित होगी। आपको बता दें कि संजय सिंह ने ही अब्दुल करीम तेलगी के स्टांप घोटाले को उजागर किया था।


Scam 2003 में हंसल मेहता अब्दुल करीम तेलगी (Abdul Karim Telgi) की कहानी दिखाएंगे कि कैसे तेलगी ने 20 हजार करोड़ रुपये के स्टांप पेपर घोटाले को अंजाम दिया। कर्नाटक के खानपुर का रहने वाला तेलगी कैसे इस घोटाले का मास्टरमाइंड बना और इतने बड़े फ्रॉड को अंजाम दिया। इस वेबसीरीज की स्क्रीनप्ले किताब के लेखक संजय सिंह के साथ मराठी के जाने-माने निर्देशक किरन यदनोपावित (Kiran Yadnyopavit) लिख रहे हैं।


यह सीरीज अगले साल SonyLIV पर रिलीज होगी। इसका ऐलान आज हंसल मेहता और इस सीरीज की निर्माण करने वाली कंपनी एप्लॉज एंटरटेनमेंट (Applause Entertainment) ने ट्विटर पर किया। हंसल मेहता के बताया कि इस सीरीज की शूटिंग इसी साल के आखिर में शुरू होने वाली है। एक और घोटाले की कहानी दर्शकों के सामने लाने के लिए मैं अभी से बहुत उत्साहित हूं।


सब समाचार

+ और भी पढ़ें