Aditya L1 Launch: चंद्रमा पर 'सॉफ्ट लैंडिंग' कर इतिहास रचने के बाद भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने एक और महत्वाकांक्षी मिशन 'आदित्य-एल1 (Aditya L1) को भी सफलतापूर्वक लॉन्च कर दिया है। यह सूर्य पर भारत का पहला अभियान है। आदित्य-एल1 'सन मिशन' 2 सितंबर को सुबह 11.50 बजे श्रीहरिकोटा स्पेसपोर्ट से लॉन्च किया गया। इसे PSLV-C57 रॉकेट के जरिए लॉन्च किया गया है। सूर्य के बारे में जानकारी इकट्ठा करने के लिए भारत पहली बार 'सन मिशन' लॉन्च किया है। लॉन्चिंग के ठीक 125 दिन बाद यह अपने पॉइंट L1 तक पहुंचेगा।
