Aero India 2023: भारत की सबसे बड़ी एयरोस्पेस और डिफेंस एग्जिबिशन एयरो इंडिया का आज से आगाज हो गया है। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस कार्यक्रम का उद्घाटन किया। इसमें करीब 800 से ज्यादा कंपनियां हिस्सा ले रही हैं। इस कार्यक्रम में Make in India for the world पर फोकस बढ़ाया जा रहा है। इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोगों के शामिल होने की उम्मीद जताई गई है। यह शो 13 फरवरी से 17 फरवरी तक चलेगा। हम आपको बता रहे हैं कि इस कार्यक्रम को देखने के लिए टिकट की कीमत क्या है और इसे कैसे बुक करना होगा।
इस कार्यक्रम के उद्घाटन समारोह में पीएम मोदी ने कहा कि एयरो इंडिया शो सिर्फ शो नहीं, बल्कि देश की ताकत है। उन्होंने कहा कि नई ऊंचाई आज भारत की सच्चाई है। आत्मनिर्भर होते भारत की ताकत लगातार बढ़ रही है।
5 दिन के इस कार्यक्रम में शुरुआती 3 दिन बिजनेस डे और बाकी के 2 दिन आम जनता के लिए रखा गया है। इस शो के देखने के लिए तीन कैटेगरी में टिकट बांटे जा रहे हैं। पहली कैटेगरी जनरल (General) की है। दूसरी कैटेगरी एयर डिस्प्ले व्यूइंग एरिया (Air Display Viewing area - ADVA) है। इसके बाद तीसरी कैटेगरी बिजनेस (Business0 की है। जनरल कैटेगरी का टिकट खरीदने पर भारतीयों के लिए टिकट का प्राइस 2500 रुपये है। वहीं विदेशी दर्शकों के लिए इसकी कीमत 50 डॉलर है। जनरल टिकट के साथ 16 और 17 फरवरी को शो देख सकते हैं।
इसके अलावा एयर डिस्प्ले व्यूइंग एरिया टिकट के लिए भारतीयों को 1000 रुपये और विदेशी दर्शकों को 50 डॉलर खर्च करना होगा। इस टिकट पर 14 फरवरी से 17 फरवरी तक जा सकते हैं।
बिजनेस कैटेगरी का टिकट 13 फरवरी से 15 फरवरी तक के लिए है। बिजनेस टिकट की कीमत 5,000 रुपये हैं और विदेशी दर्शकों के लिए 150 डॉलर है।
टिकट बुक करने के लिए सबसे Aero India वेबसाइट aeroindia.gov.in पर विजिट करें। इसके बाद टिकट सेक्शन पर क्लिक करें। ड्रॉपडाउन मेन्यू से बुक टिकट पर क्लिक करें। जरूरी जानकारी भरें और टिकट टाइप का चुनाव करें। इसके बाद आपका टिकट बुक हो जाएगा।
एयरो इंडिया शो एयरोस्पेस-डिफेंस सेक्टर के लिए प्रदर्शनी है। इसमें नए विमानों, हथियारों, तकनीकों का प्रदर्शन किया जाता है। प्रदर्शनी के साथ पब्लिक के लिए एयर शो भी कराया जाता है। इसमें भारत के तमाम हथियार अपनी ताकत दिखाते हैं। इस शो की शुरुआत 1996 में की गई थी। तबसे से अब तक हर दूसरे साल में इसका आयोजन किया जाता है। अब तक कुल 13 बार एयरो इंडिया शो कराया जा चुका है।
पहला दिन 13 फरवरी – आज के दिन उद्घाटन कार्यक्रम हुआ। इसके बाद फ्लाइंग इवेंट, इंडियन स्पेस एसोसिएशन और डिपार्टमेंट ऑफ एक्स-सर्विसमैन वेलफेयर (DESW) की ओर से सेमिनार का आयोजन किया जाएगा।
दूसरा दिन 14 फरवरी – कई देशों के रक्षा मंत्रियों का सम्मेलन होगा। इसके अलावा आम जनता के लिए हवाई जहाजों की उड़ान होगी। इसी दौरान एयर फोर्स, DRDO और कोस्ट गार्ड का एक सेमिनार भी होगा।
तीसरा दिन - Federation of Indian Chambers of Commerce & Industry (FICCI) के साथ भारतीय नौसे ना की मुलाकात होगी। इसके साथ सालाना स्टार्ट अप इवेंट मंथन की भी शुरुआत होगी।
चौथा और पांचवा दिन - यह प्रदर्शन जनरल कैटेगरी के लिए खुली रहेगी। इसके साथ ही हवाई कतरतब दिखाए जाएंगे।