Ayodhya Ram Mandir: दिल्ली एम्स ने बदला फैसला, अब 22 जनवरी को पूरे दिन चालू रहेंगी OPD सेवाएं

Ayodhya Ram Mandir: Ayodhya Ram Mandir: दिल्ली स्थित एम्स द्वारा पूर्व में जारी एक आधिकारिक ज्ञापन में कहा गया था कि सरकार ने राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह के मद्देनजर 22 जनवरी को आधे दिन की छुट्टी की घोषणा की है। अब फैसले को वापस ले लिया गया है। सोमवार को एम्स ओपीडी पूरे दिन खुली रहेगी। मेमोरेंडम में कहा गया कि सभी जरूरी क्लिनिकल केयर सर्विसेज भी चालू रहेंगी

अपडेटेड Jan 21, 2024 पर 1:42 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
अयोध्या में राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह सोमवार, 22 जनवरी को आयोजित होगा।

Ayodhya Ram Mandir: दिल्ली स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) ने अयोध्या में राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह के अवसर पर 22 जनवरी को बाह्य रोगी विभाग (ओपीडी) सेवाएं दोपहर 2:30 बजे तक बंद रखने के अपने फैसले को वापस ले लिया है। अब सोमवार को ओपीडी पूरे दिन खुली रहेगी। एम्स ने एक नये ऑफिस मेमोरेंडम में बताया कि अस्पताल की ओपीडी अपने अपॉइंटमेंट पर अस्पताल आने वाले मरीजों की देखभाल के लिए खुली रहेगी ताकि उन्हें किसी भी तरह की असुविधा न हो। मेमोरेंडम में कहा गया कि सभी जरूरी क्लिनिकल केयर सर्विसेज भी चालू रहेंगी।

दिल्ली स्थित एम्स द्वारा पूर्व में जारी एक आधिकारिक ज्ञापन में कहा गया था कि सरकार ने राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह के मद्देनजर 22 जनवरी को आधे दिन की छुट्टी की घोषणा की है। अस्पताल ने हालांकि यह भी कहा था कि महत्वपूर्ण और आपातकालीन सेवाएं चालू रहेंगी।

सरकार के सभी दफ्तर आधे दिन के लिए बंद


दिल्ली सरकार के सभी दफ्तर 22 जनवरी को आधे दिन के लिए बंद रहेंगे। दिल्ली के उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने आम आदमी पार्टी (AAP) की अगुवाई वाली सरकार के कार्यालयों, नगर निकाय एवं अन्य सभी दफ्तरों में प्राण प्रतिष्ठा समारोह के मद्देनजर 22 जनवरी को आधे दिन (दोपहर 2.30 बजे तक) की छुट्टी को मंजूरी दे दी है। राजनिवास के अधिकारी ने बताया कि मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने 22 जनवरी को ढाई बजे तक सरकारी कार्यालयों को बंद रखने का आदेश जारी किया है। केंद्र सरकार ने भी अपने कार्यालयों, केंद्रीय संस्थानों और केंद्रीय औद्योगिक प्रतिष्ठानों को सोमवार 22 जनवरी को दोपहर 2:30 बजे तक आधे दिन बंद रखने की घोषणा की है।

Ayodhya Ram Mandir: अयोध्या में हो रही नई सुबह, 22 जनवरी को 'मिनी इंडिया' जैसा दिखेगा शहर

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।