Get App

Air India Express Flight cancellations: सरकार ने एअर इंडिया से मांगी रिपोर्ट, 80 से ज्यादा फ्लाइट्स कैंसल होने पर एक्शन

Air India Express Flight cancellations: एअर इंडिया एक्सप्रेस के सीनियर क्रू-मेंबर्स एक साथ छुट्टी पर चले गए हैं। इसके बाद एयर इंडिया एक्सप्रेस ने मंगलवार (7 मई) रात से अपनी 80 से अधिक उड़ानें रद्द कर दी हैं। देश भर में यात्री प्रदर्शन कर रहे हैं

Akhileshअपडेटेड May 08, 2024 पर 3:57 PM
Air India Express Flight cancellations: सरकार ने एअर इंडिया से मांगी रिपोर्ट, 80 से ज्यादा फ्लाइट्स कैंसल होने पर एक्शन
Air India Express Flight cancellations: सरकार ने एयर इंडिया एक्सप्रेस से समस्या का तुरंत समाधान निकालने को कहा है

Air India Express Flight cancellations: नागर विमानन मंत्रालय ने टाटा ग्रुप के स्वामित्व वाली एयरलाइन में कथित मिसमैनेजमेंट के खिलाफ प्रदर्शन के तौर पर बड़ी संख्या में क्रू-मेंबर्स के बीमार होने के बीच उड़ानों को रद्द करने पर एअर इंडिया एक्सप्रेस से एक रिपोर्ट मांगी है। एअर इंडिया ने बड़ी संख्या में चालक दल के सदस्यों के बीमार होने की सूचना देने के बाद मंगलवार रात से करीब 80 से अधिक उड़ानों को रद्द कर दिया।

एक अधिकारी ने बुधवार को बताया कि मंत्रालय ने उड़ानों को रद्द करने के संबंध में एअर इंडिया एक्सप्रेस से एक रिपोर्ट मांगी है और उनसे मुद्दों को जल्द ही हल करने को कहा है। एयरलाइन को नागर विमानन महानिदेशालय (DGCA) के नियमों के अनुसार यात्रियों को सुविधाएं मुहैया कराने की भी सलाह दी गई है।

80 से अधिक उड़ानें रद्द

पीटीआई के मुताबिक, एयर इंडिया एक्सप्रेस ने मंगलवार (7 मई) रात से अपनी 80 से अधिक उड़ानें रद्द कर दी हैं। एअर इंडिया एक्सप्रेस के सीनियर क्रू-मेंबर्स एक साथ छुट्टी पर चले गए हैं। एयरलाइन के मिसमैनेजमेंट के खिलाफ प्रदर्शन के तौर पर बड़ी संख्या में चालक दल के वरिष्ठ सदस्यों ने बीमार होने की सूचना दी है। इसके बाद देश के अनेक हवाईअड्डों पर सैकड़ों यात्री फंसे हुए हैं।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें