देश के गृह मंत्री अमित शाह ने Network18 ग्रुप के एडिटर-इन-चीफ राहुल जोशी (Rahul Joshi) को दिए एक्सक्लूसिव इंटरव्यू (EXCLUSIVE Interview) में कई मुद्दों पर खुलकर बात की। शाह के बेबाक अंदाज से हर कोई वाकिफ है। किसी भी मुद्दे पर वो बड़ी सफाई से जवाब देते हैं। पढ़िए उनके कुछ बड़े मुद्दे, जिनका जवाब उन्होंने इंटरव्यू में दिया। 

जम्मू कश्मीर आर्टिकल 370

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने जम्मू कश्मीर में आर्टिकल 370 हटाए जाने के एक साल के बाद बने हालात पर जवाब देते हुए कहा कि केंद्र शासित प्रदेश में कानून व्यवस्था सामान्य है। जबकि कोरोना वायरस के चलचे हालात बेहद चुनौती पूर्ण हैं। उन्होंने कहा कि वहां उपराज्यपाल मनोज सिन्हा हर वह अंतिम व्यक्ति तक विकास पहुंचाना सुनिश्चित करेंगे। शाह ने कहा कि चिदंबरम के स्‍टेटमेंट को राहुल जी को और सोनिया जी को दोहराना चाहिए। जम्‍मू कश्‍मीर को पूर्ण राज्‍य का दर्जा देने पर काम चल रहा है। विकास के साथ ही इसे भी देखा जा रहा है। दरअसल बिहार चुनाव में आर्टिकल 370 (Amit Shah On Article 370) का मुद्दा काफी गरमा रहा है। पी चिदंबरम ने एक बयान में कहा था कि मोदी सरकार के 5 अगस्त 2019 के असंवैधानिक फैसले को रद्द किया जाना चाहिए।

कृष्ण जन्मभूमि पर शाह का जवाब

मथुरा मंदिर मामले पर अमित शाह (Amit Shah On Mathura Krishna Janm Bhumi) ने कहा कि  इस पर हमारे पार्टी का कोई रोल नहीं है। लिहाजा हम इस पर कोई टिप्पणी नहीं करेंगे। राम जन्‍मभूमि हमारा एजेंडा था। अभी जो संगठन गए हैं वह स्‍वत: गए हैं। बता दें कि कृष्ण जन्मभूमि मामले में कुछ संगठनों ने अदालत का रुख किया था, उसके बाद इस पर राजनीति भी शुरू हो गई थी।

बॉलीवुड में ड्रग्स का मामला

बॉलीवुड में ड्रग्स की समस्या के आरोपों के बारे में पूछे जने पर शाह ने कहा कि वो दोनों को जोड़ना नहीं चाहते हैं। उन्होंने कहा कि ड्रग्स एक समस्या है और जल्द ही ऐसी समस्या खत्म होनी चाहिए। शाह ने कहा, जहां तक देश से ड्रग्स के संकट को खत्म करने के लिए बेसिक इन्फ्रास्ट्रक्चर, कानूनी प्रोविजन्स और मैनपॉवर की बात है तो आप आने वाले दिनों में बड़े बदलाव देखेंगे।

चीन का जिक्र कर कांग्रेस पर बरसे शाह

चीन को लेकर शाह ने कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी (Amit Shah On Rahul Gandhi and Congress) पर हमला बोला। उन्होंने कहा चीन को लेकर राहुल गांधी के बयान में कोई डेटा नहीं होता है। बिना सिर और धड़ की बातें करते हैं। कम से कम कांग्रेस को ये बोलने का अधिकार नहीं है। उनके समय में चीन ने भारत की कितनी जमीन हड़प ली है। इसका हिसाब एक बार राहुल जी देश की जनता के सामने रखें। मैं 1962 की बात कर रहा हूं। कांग्रेस की सरकार थी। उनके परनाना ही प्रधानमंत्री थे।

सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें।