ट्रेनों के साथ बेहतर यात्रा अनुभव देने और देश में ओवरऑल कनेक्टिविटी में सुधार करने के लिए, भारतीय रेलवे दो नई लॉन्च की गईं अमृत भारत एक्सप्रेस (Amrit Bharat Express) के माध्यम से नए रूट को जोड़ते हुए नई ट्रेन यात्रा शुरू कर दी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) ने आज इन ट्रेनों को हरी झंडी दिखाईं और उत्तर प्रदेश में निर्मित अयोध्या धाम रेलवे स्टेशन (Ayodhya Dham Railway Station) से इन्हें रवाना किया।
अमृत भारत एक्सप्रेस रूट
PM मोदी की हरी झंडी मिलने के बाद से दोनों अमृत भारत एक्सप्रेस दरभंगा-अयोध्या-आनंद विहार के बीच चलेंगी। हालांकि, इसकी सामान्य यात्रा 1 जनवरी, 2024 को दरभंगा से शुरू होगी।
ये दरभंगा से सीधे कमतौल, जनकपुर रोड, सीतामढी, बैरगनिया, रक्सौल, नरकटियागंज, बगहा, कप्तानगंज, गोरखपुर, बस्ती, मनकापुर, अयोध्या, लखनऊ, कानपुर, इटावा, टूंडला, अलीगढ़ होते हुए आनंद विहार तक जाएगी। इस ट्रेन में 16 स्लीपर, 4 अनारक्षित और 2 विकलांग कोच होंगे, जो सभी यात्रियों को एक सहज यात्रा अनुभव देंगे।
ये हफ्ते में केवल दो दिन चलेगी, जिससे एक समय में 1834 से ज्यादा यात्रियों को प्रीमियम कैटेगीर की यात्रा की सुविधा मिलेगी।
नई लॉन्च की गई अमृत भारत एक्सप्रेस दरभंगा से 01.55 बजे प्रस्थान करेगी और अगले दिन 09.15 बजे आनंद विहार पहुंचेगी। वापसी में ट्रेन आनंद विहार से 04.10 बजे रवाना होगी और अगले दिन 12.35 बजे दरभंगा पहुंचेगी।
एक बार परिचालन शुरू हो जाने पर, इससे मिथिला के लोगों को लाभ होगा, जिससे उन्हें बिना किसी परेशानी सीधे अयोध्या पहुंचने जाने की सुविधा मिलेगी।
नई ट्रेन के फीचर और खासियत
ये ट्रेनें अत्याधुनिक तकनीक से लैस हैं, जिससे हर एक व्यक्ति बिना किसी शोर और झटके के अपने पूरे सफर का आनंद ले सकेगा। सुरक्षा के मोर्चे पर, ट्रेन में CCTV कैमरे, एक मॉनिटर रूम और सुरक्षाकर्मी भी होंगे।
वहीं दूसरी और विशेषताओं के बारे में बात करें, तो इसमें विकलांग व्यक्तियों के लिए एक रैंप, बेहतर एस्थेटिक लाइटिंग, एक फोल्डेबल टेबल स्लैब के साथ एक चार्जिंग पोर्ट, सामान रखने के रैक समेत और भी बहुत कुछ होगा।