Get App

Amul Milk Price Hike: अमूल दूध के दाम 2 रुपये बढ़े, कल 1 मार्च से लागू होंगी नई कीमतें

Amul Milk Price Hike: दिल्ली, मुंबई और कोलकाता में, 1 मार्च से अमूल फुलक्रीम मिल्क के एक लीटर पैक की कीमत अब 60 रुपये हो जाएगी

MoneyControl Newsअपडेटेड Feb 28, 2022 पर 8:39 PM
Amul Milk Price Hike: अमूल दूध के दाम 2 रुपये बढ़े, कल 1 मार्च से लागू होंगी नई कीमतें
Amul Milk: अमूल दूध कल यानी 1 मार्च से 2 रुपये महंगा हो जाएगा

Amul Milk Price Increases: अमूल दूध कल यानी 1 मार्च से 2 रुपया महंगा हो जाएगा। गुजरात कोऑपरेटिव मिल्क मार्केटिंग फेडरेशन (GCMMF) ने देश भर के सभी बाजारों में अमूल दूध का दाम 2 रुपये प्रति लीटर बढ़ा दिया है। नई कीमतें कल यानी मंगलवार 1 मार्च से लागू होंगी। गुजरात कोऑपरेटिव मिल्क मार्केटिंग फेडरेशन (GCMMF) एक कोऑपरेटिव संगठन है, जो अमूल ब्रांडनेम से दूध और दूसरे डेयरी प्रोडक्ट बेचती है।

अमूल मिल्क की नई कीमतें

मौजूदा वित्त वर्ष में यह दूसरी बार है, जब अमूल दूध के दाम बढ़ाए जा रहे हैं। इससे पहले जून 2021 में GCMMF ने अमूल दूध के दाम 2 रुपये प्रति लीटर बढ़ाए थे। इस बढ़ोतरी के बाद अहमदाबाद और सौराष्ट्र में अमूल गोल्ड दूध की के आधे लीटर पैक का दाम 30 रुपये, अमूल ताजा के आधे लीटर पैक का दाम 24 रुपये और अमूल शक्ति के आधे लीटर पैक का दाम 27 रुपये हो जाएगा।

वहीं दिल्ली, मुंबई और कोलकाता में, 1 मार्च से अमूल फुलक्रीम मिल्क के एक लीटर पैक की कीमत 60 रुपये हो जाएगी, जो अब तक 58 रुपये प्रति लीटर था। वहीं अमूल टोन्ड मिल्क की कीमत 48 रुपये प्रति लीटर हो जाएगी, जो अभी तक 46 रुपये प्रति लीटर थी।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें