अनंत और राधिका मर्चेंट्स के मेंहदी फंक्शन की तस्वीरें आई सामने, अंबानी परिवार की छोटी बहू ने पहना गुलाबी लहंगा

Anant Ambani Radhika Merchants Wedding: मंगलवार को मेंहदी फंक्शन के साथ ही अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट्स के शादी समारोह की शुरुआत हो गई। राधिका मर्चेंट और अनंत अंबानी ने 29 दिसंबर को राजस्थान नाथद्वारा के श्रीनाथजी मंदिर में सगाई की थी। सगाई में केवल करीबी दोस्त और परिवार के सदस्य शामिल हुए थे और उसके बाद मुंबई में अंबानी द्वारा आयोजित एक पार्टी का आयोजन किया गया था

अपडेटेड Jan 18, 2023 पर 2:24 PM
Anant Ambani Radhika Merchants Weddding: मंगलवार को मेंहदी फंक्शन के साथ ही अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट्स के शादी समारोह की शुरुआत हो गई

भारत के सबसे बड़े रईसों में से एक मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani) के बेटे अनंत अंबानी की राधिका मर्चेंट्स (Anant Ambani Radhika Merchants) के साथ शादी की तैयारियां शुरू हो चुकी हैं। मंगलवार को दोनों के मेंहदी के साथ शादी की रस्मों की शुरुआत हुई। राधिका मर्चेंट और अनंत अंबानी ने 29 दिसंबर को राजस्थान नाथद्वारा के श्रीनाथजी मंदिर में सगाई की थी। सगाई में केवल करीबी दोस्त और परिवार के सदस्य शामिल हुए थे और उसके बाद मुंबई में अंबानी द्वारा आयोजित एक पार्टी का आयोजन किया गया था। 27 वर्षीय अनंत अंबानी रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी के बेटे हैं, जबकि राधिका मर्चेंट एनकोर हेल्थकेयर के प्रमुख वीरेन मर्चेंट की बेटी हैं।

राधिका ने मेंहदी के लिए पहले गुलाबी रंग का लहंगा

राधिका मर्चेंट मंगलवार को अपनी मेंहदी की रस्म के लिए गुलाबी रंग के लहंगे में बेहद खूबसूरत लग रही थीं। राधिका ने वाली डिजाइनर अबू जानी और संदीप खोसला का कस्टम मेड लहंगा पहना था। उन्होंने लहंगे को पोल्की ज्वैलरी के साथ पेयर किया और अपने बालों को वापस खींचकर चोटी बना ली। अबू जानी और संदीप खोसला ने मर्चेंट की एक तस्वीर साझा करते हुए एक इंस्टाग्राम पोस्ट में लिखा, "राधिका मर्चेंट इस कस्टम-मेड मल्टी-कलर रेशम लहंगे में रोमांटिक आनंद की तस्वीर है, जिस पर फूलों की बूटियों और शीशों के साथ कढ़ाई की गई है।" सेलिब्रिटी मेकअप आर्टिस्ट और हेयर स्टाइलिस्ट आरती नायर ने भी प्री-वेडिंग फंक्शन की झलकियां साझा कीं।

Microsoft Layoffs: माइक्रोसॉफ्ट में होगी अबतक की सबसे बड़ी छंटनी, हजारों की संख्या में जाएगी लोगों की नौकरी


राधिका ने की है न्यूयॉर्क से पढ़ाई

न्यूयॉर्क यूनिवर्सिटी से पढ़ाई करने वाली राधिका मर्चेंट एनकोर हेल्थकेयर के बोर्ड में डायरेक्टर के तौर पर काम करती हैं। अनंत और राधिका कुछ सालों से एक-दूसरे को जानते हैं और अब वे दोनों ही शादी के बंधन में बंध कर एक नए जीवन की शुरुआत करने जा रहे हैं। दोनों परिवार राधिका और अनंत के लिए सभी का आशीर्वाद और शुभकामनाएं मांगी हैं। अपनी मेंहदी के दौरान राधिका मर्चेंट ने खूब जमकर डांस भी किया। राधिका ने कलंक फिल्म के गाने आओ पधारो पिया पर डांस किया।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।