Atique Ahmed Dead: उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में अतीक अहमद और अशरफ अहमद की हत्या कर दी गई है। इसके बाद पुलिस पर सख्त एक्शन लिया गया है। अतीक और अशरफ की सुरक्षा में लगे 17 पुलिसकर्मियों को सस्पेंड कर दिया गया है। माफिया अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ का आज कड़ी सुरक्षा के बीच पोस्टमार्टम कराया जाएगा। 5 डॉक्टरों का पैनल दोनों का पोस्टमार्टम करेगा। इसके बाद पुलिस-प्रशासन की कोशिश होगी कि आज ही दोनों दफन कर दिया जाए। एक मीडिया रिपोर्ट में कहा गया है कि कसारी-मसारी कब्रिस्तान में ही दोनों को खाक-ए-सुपुर्द किया जा सकता है। अतीक के बेटे असद को भी वहीं दफनाया गया था।
