Get App

Ram Mandir: 22 जनवरी को अलीगढ़ के मदरसे में मुस्लिम बच्चे करेंगे रामायण का पाठ, रामभक्तों में हर्षोल्लास

Ayodhya Ram Mandir Ceremony: मैसूर के मूर्तिकार अरुण योगीराज द्वारा बनाई गई 51 इंच की नई मूर्ति को गुरुवार दोपहर को राम जन्मभूमि मंदिर के गर्भगृह में रखा गयाहै। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 22 जनवरी को भगवान राम की मूर्ति के प्राण-प्रतिष्ठा समारोह में शामिल होंगे। राम मंदिर 23 जनवरी को जनता के लिए खुलने की उम्मीद है

Akhileshअपडेटेड Jan 20, 2024 पर 9:20 PM
Ram Mandir: 22 जनवरी को अलीगढ़ के मदरसे में मुस्लिम बच्चे करेंगे रामायण का पाठ, रामभक्तों में हर्षोल्लास
Ram Mandir Ceremony: 22 जनवरी को प्राण प्रतिष्ठा समारोह के दिन अयोध्या स्थित राम मंदिर में भव्य समारोह आयोजन होगा (फाइल फोटो)

Ayodhya Ram Temple ceremony: भगवान राम की नगरी अयोध्या इस समय पूरी तरह से धार्मिक उत्साह में डूबी हुई है। हर ओर 'सीता राम' और 'जय हनुमान' के जयकारे सुनाई दे रहे हैं। लोग 'जय श्री राम' लिखे कपड़े पहने दिखाई दे रहे हैं। भगवान श्रीराम मंदिर के प्राण-प्रतिष्ठा को अब सिर्फ दो दिन रह गए हैं। अयोध्या मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा समारोह 22 जनवरी को होगा। ऐसे में न केवल भारत, बल्कि दुनियाभर के राम भक्त बेहद उत्साहित हैं। इस कड़ी में भारत का मुस्लिम समुदाय भी पीछे नहीं है। उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले के मदरसे में 22 जनवरी को सभी मुस्लिम छात्र रामायण का पाठ करेंगे। छात्रों ने उसकी तैयारी शुरू कर दी है।

मदरसा चाचा नेहरू के प्रिंसिपल डॉ. मोहम्मद इलियास ने हमारे सहयोगी Local 18 से बातचीत में कहा कि 22 जनवरी को लेकर मदरसे के बच्चों में बहुत हर्ष उल्लास है। भगवान राम मंदिर के प्राण-प्रतिष्ठा के दिन हमारे बच्चे रामायण का पाठ करेंगे, जिसकी तैयारी बच्चे कर चुके हैं। उन्होंने कहा कि जहां तक हिंदू-मुस्लिम एकता की बात है, तो हर भारतीय का यह संकल्प है कि भारत के सभी धार्मिक संस्कारों और संस्कृतियों को अपनाएं।

उन्होंने आगे कहा कि इसीलिए हमारे मदरसे चाचा नेहरू की संस्थापक सलमा अंसारी का मानना है कि हम सिर्फ भारतीय हैं। इसीलिए इस मदरसे में सभी धर्म के बच्चे पढ़ते हैं। इलियास ने कहा कि यहां सुबह की प्रार्थना में बच्चों को कुरान की आयत पढ़ाई जाती है, वहीं साथ में गायत्री मंत्र भी कराया जाता है। छात्र राम भजन तैयार कर रहे हैं। पीएम 22 जनवरी को रामलला के अभिषेक समारोह (Ayodhya Ram Temple ceremony) की अध्यक्षता करेंगे।

22 जनवरी को दिग्गज हस्तियां पहुंचेंगी राम नगरी

सब समाचार

+ और भी पढ़ें