Get App

लाइव ब्लॉग

MoneyControl News JANUARY 22, 2024 / 5:05 PM IST

Ram Mandir Ayodhya Highlights: वैदिक मंत्रोच्चार के साथ मंदिर में विराजमान हुए प्रभु श्री राम, देशभर में दिवाली जैसा माहौल

Ram Mandir inauguration Highlights: अयोध्या में रामलला के आगमन का 500 वर्षों का इंतजार खत्म हो गया है। रामलला की अभिजीत मुहूर्त में प्राण प्रतिष्ठा हो गई है। रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के लिए गर्भ गृह में प्रधानमंत्री मोदी, RSS के सरसंघचालक मोहन भागवत, राज्यपाल आनंदीबेन पटेल और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बैठे थे। प्रधानमंत्री मोदी ने सोमवार को राम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा समारोह संपन्न होने पर कहा कि हमारे रामलला अब टेंट में नहीं रहेंगे

Ayodhya Ram Mandir Pran Pratishtha Highlights: सालों के लंबे संघर्ष के बाद आखिरकार रामलला अपने भव्य राम मंदिर (Ram Mandir) में विराजमान हो गए हैं। प्राण-प्रतिष्ठा के बाद रामलला की आंखें खुल गईं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) ने राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा अपने हाथों से की। श्री राम जन्मभूमि मंदिर का प्राण प्रतिष्ठा समारोह संपन्न हो गय

Ram Mandir Ayodhya LIVE: प्रधानमंत्री मोदी ने अयोध्या में नवनिर्मित राम मंदिर में प्राण-प्रतिष्ठा समारोह के बाद भगवान राम को 'दंडवत प्रणाम' किया
Ram Mandir Ayodhya LIVE: प्रधानमंत्री मोदी ने अयोध्या में नवनिर्मित राम मंदिर में प्राण-प्रतिष्ठा समारोह के बाद भगवान राम को 'दंडवत प्रणाम' किया
JANUARY 22, 2024 / 4:51 PM IST

Ram Mandir Ayodhya LIVE: 'भारत में आज से राम राज्य शुरू'

राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा पर मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा कि भारत ने आज दिखाया कि यहां सब कुछ संभव है पीएम मोदी के नेतृत्व में आज देश को 500 साल बाद नया प्रभात देखने का सौभाग्य मिला...मेरा विश्वास है कि भारत में आज से राम राज्य शुरू हो जाएगा और साथ ही भारत विश्व गुरु भी बन जाएगा।

    JANUARY 22, 2024 / 4:32 PM IST

    Ayodhya Ram Mandir Inauguration Live Updates: 'भारत का सूर्योदय हुआ है'

    श्री राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह पर केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने कहा, "मुझे लगता है कि यह बड़े सौभाग्य की बात है कि हम ऐसे समय में पैदा हुए हैं जहां हम इतिहास बनते देख पा रहे हैं। प्रधानमंत्री ने 1.4 अरब भारतीयों से भारत को एक विकसित राष्ट्र बनाने के इस ऐतिहासिक अवसर में शामिल होने का आह्वान किया है, ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि भारत में जन्म लेने वाले प्रत्येक बच्चे का भविष्य गौरवशाली और समृद्ध हो...भारत का सूर्योदय हुआ है आगे आने वाले वर्षों में भारत उन ऊंचाइयों पर पहुंचेगा जो वास्तव में भारत की सही जगह है। .."

      JANUARY 22, 2024 / 4:24 PM IST

      Ayodhya Ram Mandir News Live: 'आज का दिन स्वर्णिम अक्षरों में लिखा जाएगा'

      राम मंदिर प्राण-प्रतिष्ठा पर केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने कहा, "आज का दिन स्वर्णिम अक्षरों में लिखा जाएगा। हम केवल 500 साल पुरानी बात नहीं कर रहे हैं हम एक भावनात्मक जुड़ाव की बात कर रहे हैं। भगवान राम को अपने जन्म स्थान पर आने में 500 साल लगे।"

        JANUARY 22, 2024 / 4:05 PM IST

        Ayodhya Ram Mandir News Live: 'प्रभु राम की छवि बहुत प्यारी है'

        RRR अभिनेता राम चरण ने कहा, "...शानदार, यह बहुत सुंदर था...इसे देखना हर किसी के लिए सम्मान की बात है।" वहीं, बॉलीवुड अभिनेता विवेक ओबेरॉय ने कहा, "प्रभु श्री राम ने भावुक कर दिया...उनकी छवि बहुत प्यारी है..."

          JANUARY 22, 2024 / 3:53 PM IST

          Ayodhya Ram Mandir Inauguration Live Updates: 'जीवन धन्य हो गया है'

          राम मंदिर उद्घाटन के बाद उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि मेरा जीवन धन्य हो गया है...राम लला अपने जन्मस्थान पर विराजमान हो गए। मैंने करीब से उनके दर्शन भी किए।

            JANUARY 22, 2024 / 3:43 PM IST

            Ram Mandir Pran Pratishtha: 'मेरी आंखों से आंसू बहने लगे थे'

            जन सेना प्रमुख पवन कल्याण ने राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के बाद कहा, "आज का दिन मेरे लिए काफी भावुक रहा है। प्राणप्रतिष्ठा के समय मेरी आंखों से आंसू बहने लगे थे...इसने भारत को एक राष्ट्र के रूप में मजबूत और एकीकृत किया है।"

              JANUARY 22, 2024 / 3:30 PM IST

              Ram Mandir Pran Pratishtha Live: प्रधानमंत्री मोदी ने किया अतिथियों का अभिवादन

              अयोध्या में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने श्री राम जन्मभूमि मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा समारोह के लिए पहुंचे अतिथियों का अभिवादन किया।

                JANUARY 22, 2024 / 3:17 PM IST

                Ram Mandir Pran Pratishtha: PM मोदी ने बताया राम से क्या मिलती है सीख?

                प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि ये मंदिर सिखाता है कि अगर लक्ष्य, सत्य प्रमाणित हो, अगर लक्ष्य, सामूहिकता और संगठित शक्ति से जन्मा हो, तब उस लक्ष्य को प्राप्त करना असंभव नहीं है।

                  JANUARY 22, 2024 / 3:04 PM IST
                    JANUARY 22, 2024 / 2:57 PM IST

                    Ram Mandir Ceremony Live: 'न्याय के पर्याय प्रभु राम का मंदिर...'

                    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि संविधान के अस्तित्व में आने के बाद भी दशकों तक प्रभु श्रीराम के अस्तित्व को लेकर कानूनी लड़ाई चली। मैं आभार व्यक्त करूंगा भारत की न्यायपालिका का, जिसने न्याय की लाज रख ली। न्याय के पर्याय प्रभु राम का मंदिर भी न्यायबद्ध तरीके से ही बना।"

                      JANUARY 22, 2024 / 2:53 PM IST

                      Ram Mandir Live: 'ये अवसर सिर्फ विजय का नहीं, विनय का भी'

                      PM मोदी ने कहा कि संविधान के अस्तित्व में आने के बाद भी दशकों तक प्रभु श्रीराम के अस्तित्व को लेकर कानूनी लड़ाई चली। उन्होंने कहा, "मैं आभार व्यक्त करूंगा भारत की न्यायपालिका का, जिसने न्याय की लाज रख ली। न्याय के पर्याय प्रभु राम का मंदिर भी न्यायबद्ध तरीके से ही बना। हमारे लिए ये अवसर सिर्फ विजय का नहीं, विनय का भी है।"

                        JANUARY 22, 2024 / 2:43 PM IST

                        Ram Mandir Pran Pratishtha: 'राम मंदिर भारतीय समाज के शांति, धैर्य, आपसी सद्भाव का प्रतीक'

                        प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि वो भी एक समय था, जब कुछ लोग कहते थे कि राम मंदिर बना तो आग लग जाएगी। ऐसे लोग भारत के सामाजिक भाव की पवित्रता को नहीं जान पाए।

                        उन्होंने आगे कहा, "रामलला के इस मंदिर का निर्माण, भारतीय समाज के शांति, धैर्य, आपसी सद्भाव और समन्वय का भी प्रतीक है। हम देख रहे हैं, ये निर्माण किसी आग को नहीं, बल्कि ऊर्जा को जन्म दे रहा है।"

                          JANUARY 22, 2024 / 2:40 PM IST

                          Ram Mandir Pran Pratishtha Live: PM नरेंद्र मोदी ने कहा-

                          ये मंदिर, मात्र एक देव मंदिर नहीं है।
                          ये भारत की दृष्टि का, भारत के दर्शन का, भारत के दिग्दर्शन का मंदिर है।
                          ये राम के रूप में राष्ट्र चेतना का मंदिर है।
                          राम भारत की आस्था हैं, राम भारत का आधार हैं।
                          राम भारत का विचार हैं, राम भारत का विधान हैं।
                          राम भारत की चेतना हैं, राम भारत का चिंतन हैं।
                          राम भारत की प्रतिष्ठा हैं, राम भारत का प्रताप हैं।
                          राम प्रवाह हैं, राम प्रभाव हैं।
                          राम नेति भी हैं। राम नीति भी हैं।
                          राम नित्यता भी हैं। राम निरंतरता भी हैं।
                          राम विभु हैं, विशद हैं।
                          राम व्यापक हैं, विश्व हैं, विश्वात्मा हैं।

                            JANUARY 22, 2024 / 2:37 PM IST

                            Ayodhya Ram Mandir: 'राम आग नहीं राम ऊर्जा हैं'

                            प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के बाद अपने संबोधन में कहा कि राम सिर्फ हमारे नहीं हैं, राम सबके हैं। उन्होंने आगे कहा कि राम आग नहीं, राम ऊर्जा हैं। राम विवाद नहीं, राम समाधान हैं। राम सिर्फ हमारे नहीं हैं, राम तो सबके हैं। राम वर्तमान ही नहीं, राम अनंतकाल हैं।

                              JANUARY 22, 2024 / 2:31 PM IST

                              Ram Mandir Pran Pratishtha Live: 'हमारे राम लला अब टेंट में नहीं रहेंगे'

                              PM मोदी ने कहा, "हमारे राम लला अब टेंट में नहीं रहेंगे, वे अब दिव्य मंदिर में रहेंगे। मेरा पक्का विश्वास है कि जो घटित हुआ है, उसकी अनुभूति देश और दुनिया के कोने-कोने में रामभक्तों को हो रही होगी। यह क्षण अलौकिक है... यह माहौल, यह घड़ी हम सब पर प्रभु श्री राम का आशीर्वाद है।"

                                JANUARY 22, 2024 / 2:30 PM IST

                                Ram Mandir Pran Pratishtha: 'हमारी कई पीढ़ियों ने वियोग सहा है'

                                राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के बाद अपने संबोधन में PM मोदी ने कहा, "...उस कालखंड में तो वियोग सिर्फ 14 सालों का था, लेकिन इस युग में तो अयोध्या और देशवासियों ने सैकड़ो सालों का वियोग सहा है। हमारी कई पीढ़ियों ने वियोग सहा है।"

                                  JANUARY 22, 2024 / 2:28 PM IST

                                  Ayodhya Ram Mandir: 'हम सब इस पल को जी रहे हैं'

                                  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, "आज से हजार साल बाद भी लोग आज की इस तारीख की, आज के इस पल की चर्चा करेंगे। ये कितनी बड़ी राम कृपा है कि हम सब इस पल को जी रहे हैं और इसे साक्षात घटित होते देख रहे हैं।"

                                    JANUARY 22, 2024 / 2:27 PM IST

                                    Ram Mandir Pran Pratishtha Live: 'आज वह कमी पूरी हुई...'

                                    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने संबोधन में कहा, "मैं आज प्रभु श्री राम से क्षमा याचना भी करता हूं। हमारे पुरुषार्थ, त्याग, तपस्या में कुछ तो कमी रह गई होगी कि हम इतनी सदियों तक यह कार्य कर नहीं पाए। आज वह कमी पूरी हुई है। मुझे विश्वास है कि प्रभु श्री राम आज हमें अवश्य क्षमा करेंगे।"

                                      JANUARY 22, 2024 / 2:22 PM IST

                                      Ayodhya Ram Mandir Live: 'सदियों की प्रतीक्षा के बाद हमारे राम आ गए हैं'

                                      प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के बाद अपने संबोधन की शुरुआत कुछ इस तरह से की आज हमारे राम आ गए हैं। सदियों की प्रतीक्षा के बाद हमारे राम आ गए हैं। सदियों के अभूतपूर्व धैर्य, अनगिनत बलिदान, त्याग और तपस्या के बाद हमारे प्रभु राम आ गए हैं।

                                        JANUARY 22, 2024 / 2:16 PM IST

                                        Ayodhya Ram Mandir Live: क्या बोले मोहन भागवत?

                                        RSS प्रमुख मोहन भागवत ने कहा, "आज 500 सालों बाद राम लला यहां लौटे हैं और जिनके प्रयासों से हम आज का यह स्वर्ण दिन देख रहे हैं उन्हें हम कोटि-कोटि नमन करते हैं। इस युग में राम लला के यहां वापस आने का इतिहास जो कोई भी श्रवण करेगा उसके सारे दुख-दर्द मिट जाएंगे, इतना इस इतिहास में सामर्थ्य है।"

                                          JANUARY 22, 2024 / 2:06 PM IST

                                          Ram Mandir Ceremony Live: 'राम लला का भव्य, दिव्य और नव्य धाम'

                                          उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा, "प्रभु राम लला के भव्य, दिव्य और नव्य धाम में विराजने की आप सभी को कोटि-कोटि बधाई... मन भावुक है... निश्चित रूप से आप सब भी ऐसा महसूस कर रहे होंगे... आज इस ऐतिहासिक अवसर पर भारत का हर नगर, हर ग्राम अयोध्या धाम है... हर मन में राम नाम है। हर आंख हर्ष और संतोष के आंसू से भीगी है। हर जुबान राम नाम जप रही है। रोम-रोम में राम रमे हैं...ऐसा लगता है कि हम त्रेतायुग में आ गए हैं..."

                                            JANUARY 22, 2024 / 2:04 PM IST

                                            Ram Mandir Ceremony: 'मंदिर वहीं बना है जहां बनाने का संकल्प लिया था'

                                            उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा, "श्री राम जन्मभूमि शायग विश्व में पहला ऐसा अनूठा प्रकरण होगा, जिसमें किसी राष्ट्र के बहुसंख्यक समाज ने अपने ही देश में, अपने आराध्य की जन्मस्थली पर मंदिर निर्माण के लिए इतने सालों और इतने स्तरों पर लड़ाई लड़ी हो... आज आत्मा प्रफुल्लित है इस बात से कि मंदिर वहीं बना है जहां बनाने का संकल्प लिया था।"

                                              JANUARY 22, 2024 / 2:00 PM IST

                                              Ram Mandir Ceremony: 'प्राण-प्रतिष्ठा राष्ट्रीय गौरव का ऐतिहासिक अवसर'

                                              मुख्यमंत्री ने कहा कि श्रीराम जन्मभूमि मंदिर की स्थापना भारत के सांस्कृतिक पुनर्जागरण का आध्यात्मिक अनुष्ठान है, यह 'राष्ट्र मंदिर' है। निःसंदेह! श्री रामलला विग्रह की प्राण-प्रतिष्ठा राष्ट्रीय गौरव का ऐतिहासिक अवसर है।

                                                JANUARY 22, 2024 / 1:59 PM IST

                                                Ram Mandir Live: 'राम मंदिर आंदोलन सनातन आस्था व विश्वास की परीक्षा का समय रहा'

                                                अपने संबोधन में CM योगी ने कहा कि श्रीराम जन्मभूमि मुक्ति महायज्ञ न केवल सनातन आस्था व विश्वास की परीक्षा का काल रहा, बल्कि संपूर्ण भारत को एकात्मकता के सूत्र में बांधने के लिए राष्ट्र की सामूहिक चेतना जागरण के ध्येय में भी सफल सिद्ध हुआ।

                                                  JANUARY 22, 2024 / 1:57 PM IST

                                                  Ram Mandir Pran Pratishtha Live: मेरे लिए सबसे बड़े आनंद का अवसर

                                                  मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि आज का दिन मेरे निजी जीवन के लिए सबसे बड़े आनंद का अवसर है। उन्होंने कहा, "यह श्रीराम जन्मभूमि मुक्ति का संकल्प ही था, जिसने मुझे पूज्य गुरुदेव, राष्ट्रसंत ब्रह्मलीन महंत श्री अवेद्यनाथ जी महाराज का पुण्य सान्निध्य प्राप्त कराया।"

                                                    JANUARY 22, 2024 / 1:55 PM IST

                                                    Ram Mandir Pran Pratishtha: मंदिर वहीं बना जहां बनाने का प्रण लिया गया- CM योगी

                                                    उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा, "मैं पीएम मोदी, RSS प्रमुख डॉ. मोहन भागवत और यहां मौजूद दूसरे गणमान्य व्यक्तियों का स्वागत करता हूं..." उन्होंने कहा कि सबसे ज्यादा खुशी इस बाद की है कि मंदिर आखिरकार वहीं बना है, जहां बनाने का प्रण लिया गया था।

                                                      JANUARY 22, 2024 / 1:48 PM IST

                                                      Ayodhya Ram Mandir: CM योगी कर रहे संबोधन

                                                      उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अयोध्या में श्री राम जन्मभूमि मंदिर में 'प्राण प्रतिष्ठा' समारोह के बाद लोगों को संबोधित किया।

                                                        JANUARY 22, 2024 / 1:42 PM IST

                                                        Ayodhya Ram Mandir Live: CM योगी ने PM मोदी को भेंट किया राम मंदिर का मॉडल

                                                        उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अयोध्या के श्री राम जन्मभूमि मंदिर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अयोध्या के राम मंदिर की रेप्लिका यानि मॉडल भेंट किया।

                                                          JANUARY 22, 2024 / 1:38 PM IST

                                                          Ram Mandir Pran Pratishtha: CM योगी ने मोहन भागवत को भेंट किया राम मंदिर का मॉडल

                                                          उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अयोध्या के श्री राम जन्मभूमि मंदिर में RSS प्रमुख मोहन भागवत को अयोध्या के राम मंदिर की रेप्लिका यानि मॉडल भेंट किया।

                                                            JANUARY 22, 2024 / 1:17 PM IST

                                                            Ram Mandir Ceremony Live: प्राण प्रतिष्ठा समारोह संपन्न

                                                            श्री राम जन्मभूमि मंदिर का प्राण प्रतिष्ठा समारोह संपन्न हो गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अभिजीत मुहूर्त में भगवान रामलला की प्राण प्रतिष्ठा की। इस दौरान रामलला की आंखों पर बंधी पट्टी को खोला और PM मोदी ने अपने हाथों से भगवान की आंखों में काजल लगाया।

                                                              JANUARY 22, 2024 / 12:58 PM IST

                                                              Ram Mandir Ceremony Live: पुरानी मूर्ति को नई मूर्ति के सामने रखा जाएगा

                                                              भगवान राम की पुरानी मूर्ति, जिसकी अब तक अस्थायी मंदिर में पूजा की जाती रही है, उसे राम लला की नव प्रतिष्ठित 51 इंच की मूर्ति के सामने रखा जाएगा।

                                                                JANUARY 22, 2024 / 12:48 PM IST

                                                                Ayodhya Ram Mandir Live: राम मंदिर के ऊपर पुष्प वर्षा

                                                                रामलला की आंखें खुलने यानि प्राण प्रतिष्ठा के साथ ही भव्य राम मंदिर के ऊपर हेलीकॉप्टर से फूलों की बारिश की गई। प्राण प्रतिष्ठान के अनुष्ठान के बाद पीएम नरेंद्र मोदी ने रामलला की पूजा-अर्चना की।

                                                                  JANUARY 22, 2024 / 12:29 PM IST

                                                                  Ayodhya Ram Mandir Live: ईशा अंबानी पहुंची राम मंदिर

                                                                  ईशा अंबानी अपने पति आनंद पीरामल के साथ श्री राम जन्मभूमि मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा समारोह में शामिल होने पहुंचीं। ईशा ने कहा “आज का दिन हमारे लिए सबसे पवित्र दिनों में से एक है। मैं यहां आकर बहुत खुश हूं।''

                                                                    JANUARY 22, 2024 / 12:26 PM IST

                                                                    Ram Mandir Pran Pratishtha Live: प्राण प्रतिष्ठा में PM मोदी के साथ कौन-कौन मौजूद

                                                                    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अयोध्या में राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह में अनुष्ठान कर रहे हैं। इस दौरान उनके साथ RSS प्रमुख मोहन भागवत, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और राज्यपाल आनंदीबेन पटेल भी अंदर मौजूद हैं।

                                                                      JANUARY 22, 2024 / 12:03 PM IST

                                                                      Ayodhya Ram Mandir Live: 'भगवान राम की वापसी हो रही है'

                                                                      रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के मद्देनजर कहा, "अयोध्या में मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान राम की वापसी हो रही है। यह हम सबके लिए बहुत खुशी का क्षण है..."

                                                                        JANUARY 22, 2024 / 11:48 AM IST

                                                                        Ram Mandir: पूरे देश के लिए राम दिवाली होगी: मुकेश अंबानी

                                                                        रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरपर्सन मुकेश अंबानी, रिलायंस फाउंडेशन की संस्थापक और चेयरपर्सन नीता अंबानी राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह में शामिल होने के लिए अयोध्या में श्री राम जन्मभूमि मंदिर पहुंचे। इस दौरान नीता अंबानी ने कहा, "यह एक ऐतिहासिक दिन है।" वहीं मुकेश अंबानी ने कहा, "आज भगवान राम आ रहे हैं, 22 जनवरी को पूरे देश के लिए राम दिवाली होगी।"

                                                                          JANUARY 22, 2024 / 11:45 AM IST

                                                                          Ram Mandir Pran Pratishtha: शंकर महादेवन ने गाया भजन

                                                                          गायक-संगीतकार शंकर महादेवन ने प्राण प्रतिष्ठा समारोह से पहले अयोध्या में श्री राम जन्मभूमि मंदिर में राम भजन गाया।

                                                                            JANUARY 22, 2024 / 11:41 AM IST

                                                                            Ram Mandir Ceremony: राम मंदिर पर हेलीकॉप्टर से पुष्प वर्षा

                                                                            रामलला की प्राण प्रतिष्ठा से ठीक पहले अयोध्या में राम मंदिर पर हेलीकॉप्टर से फूल बरसाए गए यानि पुष्प वर्षा की गई। इस दौरान सभी विशेष अतिथियों ने ताली बजा कर इसका अभिवादन किया। प्रधानमंत्री मोदी का काफिला भी राम मंदिर की ओर बढ़ रहा है।

                                                                              JANUARY 22, 2024 / 11:38 AM IST

                                                                              Ram Mandir Ceremony: 'इससे बड़ी खुशी क्या हो सकती है?'

                                                                              फिल्म निर्माता सुभाष घई भी राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा में शामिल होने अयोध्या पहुंचे हैं। वह कहते हैं, "राम मंदिर भारत का एक ऐतिहासिक प्रतीक बन गया है। इससे बड़ी खुशी क्या हो सकती है? मैं आज बहुत खुश हूं। हम बचपन में सपने देखते थे और अयोध्या के बारे में पढ़ते और सुनते थे। इस ऐतिहासिक दिन पर आज हम अयोध्या में हैं।"

                                                                                JANUARY 22, 2024 / 11:36 AM IST

                                                                                Ram Mandir Live: सोनू निगम और अनुराधा पौडवाल ने गाए राम भजन

                                                                                गायक सोनू निगम ने अयोध्या के श्री राम जन्मभूमि मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा समारोह से पहले 'राम सिया राम' गाया। इसके अलावा गायिका अनुराधा पौडवाल ने भी अयोध्या में श्री राम जन्मभूमि मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा समारोह से पहले राम भजन गाया।

                                                                                  JANUARY 22, 2024 / 11:32 AM IST

                                                                                  Ram Mandir Pran Pratishtha Live: क्या बोलीं केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल?

                                                                                  अयोध्या में मौजूद केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल ने कहा, "कोई भी देश अपनी संस्कृति और विरासत को सहेजे बिना समृद्ध नहीं हो सकता। PM मोदी के नेतृत्व में हमारी सरकार हमें अपनी संस्कृति को संरक्षित करने और अपनी विरासत पर गर्व करने के लिए लगातार प्रेरित कर रही है। भगवान राम हमारी संस्कृति के प्रतीक हैं।"

                                                                                    JANUARY 22, 2024 / 11:29 AM IST

                                                                                    Ayodhya Ram Mandir Live: 'मैं अब इस धरती पर सबसे भाग्यशाली व्यक्ति'

                                                                                    राम लला की मूर्ति बनाने वाले प्रसिद्ध मूर्तिकार अरुण योगीराज भी इस वक्त राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह में मौजूद हैं। उन्होंने न्यूज एजेंसी ANI से बात करते हुए कहा, "मुझे लगता है कि मैं अब इस धरती पर सबसे भाग्यशाली व्यक्ति हूं। मेरे पूर्वजों, परिवार के सदस्यों और भगवान राम लला का आशीर्वाद हमेशा मेरे साथ रहा है। कभी-कभी मुझे ऐसा लगता है जैसे मैं सपनों की दुनिया में हूं।"

                                                                                      JANUARY 22, 2024 / 11:22 AM IST

                                                                                      Ram Mandir Pran Pratishtha: कैलाश सत्यार्थी का राम मंदिर से क्या है 'संदेश'?

                                                                                      नोबेल शांति पुरस्कार विजेता और कार्यकर्ता कैलाश सत्यार्थी भी राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के लिए अयोध्या पहुंचे। यहां उन्होंने कहा, "...दुनिया हिंसा और युद्ध से मुक्त हो - यह हमारी जिम्मेदारी है...यही अयोध्या का संदेश है...यह निश्चित रूप से एक ऐतिहासिक दिन है।"

                                                                                        JANUARY 22, 2024 / 11:18 AM IST

                                                                                        Ram Mandir Pran Pratishtha Live: 'यह दिन इतिहास के पन्नों में लिखा जाएगा'

                                                                                        रिलायंस जियो इन्फोकॉम लिमिटेड के चेयरमैन आकाश अंबानी अपनी पत्नी श्लोका मेहता के साथ प्राण प्रतिष्ठा समारोह में शामिल होने के लिए अयोध्या में श्री राम जन्मभूमि मंदिर पहुंचे। उन्होंने कहा, ''यह दिन इतिहास के पन्नों में लिखा जाएगा, हम यहां आकर खुश हैं।''

                                                                                          JANUARY 22, 2024 / 11:17 AM IST

                                                                                          Ram Mandir: 'जब मैंने पहली राम मंदिर देखा, तो आंखों से आंसू आ गए'

                                                                                          अयोध्या में राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा में शामिल होने संगीतकार अनु मलिक भी पहुंचे। उन्होंन न्यूज एजेंसी ANI से बात करते हुए कहा, "हाल ही में पीएम मोदी ने कहा कि उन्हें मेरा बनाया हुए भजनों में से एक पसंद है। यह एक खूबसूरत एहसास है और मैं यहां उपस्थित होकर बहुत खुश हूं। जब मैंने पहली बार राम मंदिर को अपनी आंखों से देखा, तो मरी आंखों से आंसू आ गए।"

                                                                                            JANUARY 22, 2024 / 11:11 AM IST

                                                                                            Ram Mandir: 'राम मंदिर से प्राचीन गौरव झलकता है'

                                                                                            टेलीविजन सीरीज 'महाभारत' में भगवान कृष्ण की भूमिका निभाने के लिए मशहूर अभिनेता नीतीश भारद्वाज भी राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के लिए अयोध्या पहुंचे हैं। उन्होंने न्यूज एजेंसी ANI से कहा, "यहां उत्सव का माहौल है। यहां के मंदिर के माध्यम से प्राचीन गौरव झलकता है। यह बहुत अच्छा लगता है..."

                                                                                              JANUARY 22, 2024 / 11:08 AM IST

                                                                                              Ayodhya Ram Mandir Live: राम मंदिर पहुंचे अमिताभ और अभिषेक बच्चन

                                                                                              बॉलिवुड अभिनेता अमिताभ बच्चन और उनके बेटे और एक्टर अभिषेक बच्चन राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह में भाग लेने के लिए अयोध्या में श्री राम जन्मभूमि मंदिर पहुंचे।

                                                                                                JANUARY 22, 2024 / 11:06 AM IST

                                                                                                Ram Mandir Live: 'आज सनातन का एक नया इतिहास रचा जा रहा'

                                                                                                अयोध्या पहुंचे योग गुरु रामदेव ने कहा, "जब रामलला टेंट में थे तब हम यहां आए थे। आज एक भव्य मंदिर बन रहा है। आज सनातन का एक नया इतिहास रचा जा रहा है। राम मंदिर में प्राणप्रतिष्ठा के साथ ही 'राम राज्य' की नई शुरुआत हो रही है।"

                                                                                                  JANUARY 22, 2024 / 11:03 AM IST

                                                                                                  Ram Mandir Ceremony Live: भगवान ने हमें बुलाया, बड़ी बात है- जैकी श्रॉफ

                                                                                                  बॉलीवुड अभिनेता जैकी श्रॉफ अयोध्या के श्री राम जन्मभूमि मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा समारोह में शामिल होने पहुंचे। इस दौरान उन्होंने ANI से बात करते हुए कहा, "बहुत प्यार मिला... भगवान के मंदिर में आकर कैसा लगता है? उन्होंने हमें यहां बुलाया, यह हमारे लिए बहुत बड़ी बात है।"

                                                                                                    JANUARY 22, 2024 / 11:01 AM IST

                                                                                                    Ayodhya Ram Mandir: बिजनेसमैन आदित्य बिड़ला परिवार के साथ पहुंचे

                                                                                                    आदित्य बिड़ला ग्रुप के चेयरमैन, कुमार मंगलम बिड़ला और अनन्या बिड़ला राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह में भाग लेने के लिए अयोध्या में श्री राम जन्मभूमि मंदिर पहुंचे।

                                                                                                      JANUARY 22, 2024 / 11:00 AM IST

                                                                                                      Ayodhya Ram Mandir Live: ये फिल्मी सितारे पहुंचे राम मंदिर

                                                                                                      एक्ट्रेस माधुरी दीक्षित, विक्की कौशल, कैटरीना कैफ, आयुष्मान खुराना, रणबीर कपूर, आलिया भट्ट और फिल्म निर्माता रोहित शेट्टी प्राण प्रतिष्ठा समारोह में भाग लेने के लिए अयोध्या में श्री राम जन्मभूमि मंदिर पहुंचे।

                                                                                                        JANUARY 22, 2024 / 10:58 AM IST

                                                                                                        Ram Mandir Pran Pratishtha Live: प्राण प्रतिष्ठा समारोह में शामिल होगा अंबानी परिवार

                                                                                                        अयोध्या राम लला के प्राण प्रतिष्ठा समारोह को देखने के लिए मुकेश अंबानी परिवार के सभी सदस्य व्यक्तिगत रूप से अयोध्या में मौजूद रहेंगे। भगवान श्री राम के स्वागत के लिए देश तैयार होने के साथ ही अंबानी निवास एंटीलिया को सजाया गया है। अन्न सेवा भंडारा का भी आयोजन किया जा रहा था। रिलायंस इंडस्ट्रीज ने कहा कि देशभर में रिलायंस परिसर के मंदिर आज विशेष पूजा के साथ जश्न मनाएंगे। इनमें मुंबई, जामनगर, दहेज, नागोथाने, हजीरा, सिलवासा, हलोल, होशियारपुर, नागपुर, शहडोल, काकीनाडा और कई दूसरी जगहों जैसे रिलायंस सुविधाओं में अलग-अलग मंदिर शामिल हैं। रिलायंस इंडस्ट्रीज ने लाखों रिलायंस परिवार को जश्न मनाने और 'प्राण प्रतिष्ठा' समारोह में शामिल होने के लिए छुट्टी की घोषणा की है।

                                                                                                          JANUARY 22, 2024 / 10:52 AM IST

                                                                                                          Ram Mandir Inauguration LIVE: राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा से जुड़ी सभी बड़ खबरें यहां पढ़ें

                                                                                                          राम मंदिर प्राण प्रातिष्ठा का आज ऐतिहासिक दिन है। इस दिन को न सिर्फ देश में बल्कि विदेशों में एक त्योहार की तरह मनाया जा रहा है। राम मंदिर समारोह से जुड़ी सभी बड़ी खबरें पढ़ने के लिए जड़े रहिए हमारे साथ https://hindi.moneycontrol.com/news/ayodhya-ram-mandirhttps://hindi.moneycontrol.com/news/ayodhya-ram-mandir

                                                                                                            JANUARY 22, 2024 / 10:50 AM IST

                                                                                                            Ram Mandir LIVE: अयोध्या पहुंचे PM मोदी

                                                                                                            प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का विमान अयोध्या इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर लैंड कर चुका है। अब से कुछ ही देर में PM मोदी राम मंदिर पहुंचेंगे। यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और RSS प्रमुख मोहन भागवत पहले है राम मंदिर में आयोजन स्थल पर मौजूद है।

                                                                                                              JANUARY 22, 2024 / 10:44 AM IST

                                                                                                              Ram Mandir Ceremony: 'राम लला से आशीर्वाद लेने के लिए उत्सुक हूं'

                                                                                                              अनुभवी क्रिकेटर अनिल कुंबले भी राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा में शामिल होने अयोध्या पहुंचे हैं। उन्होंने कहा, "यह एक अद्भुत अवसर है, एक बहुत ही दिव्य अवसर। इसका हिस्सा बनकर धन्य हूं। यह बहुत ऐतिहासिक है। राम लला से आशीर्वाद लेने के लिए उत्सुक हूं।"

                                                                                                                JANUARY 22, 2024 / 10:36 AM IST

                                                                                                                Ram Mandir Ceremony LIVE: 'जैसे ही हम यहां पहुंचे, हमारे रोंगटे खड़े हो गए'

                                                                                                                राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा से पहले EaseMyTrip के सह-संस्थापक निशांत पिट्टी ने कहा कि जैसे ही वह अयोध्या के श्री राम जन्मभूमि पहुंचे, उनके रोंगटे खड़े हो गए।

                                                                                                                उन्होंने ANI से कहा, “यह हर भारतीय के लिए एक ऐतिहासिक क्षण की तरह है। यहां आते ही हमारे रोंगटे खड़े हो गए।''

                                                                                                                  JANUARY 22, 2024 / 10:26 AM IST

                                                                                                                  Ram Mandir Pran Pratishtha: RSS प्रमुख पहुंचे राम मंदिर

                                                                                                                  राष्ट्रीय स्वंय सेवक संघ के सरसंघचालक और प्रमुख मोहन भागवत राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह में शामिल होने के लिए अयोध्या में श्री राम जन्मभूमि मंदिर पहुंचे।

                                                                                                                    JANUARY 22, 2024 / 10:21 AM IST

                                                                                                                    Ayodhya Ram Mandir LIVE: अयोध्या पहुंचे पूर्व PM देवेगौड़ा

                                                                                                                    JD(S) प्रमुख और पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवेगौड़ा राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह में भाग लेने के लिए उत्तर प्रदेश के अयोध्या पहुंचे। उन्होंने कहा, "आज अयोध्या में जो कार्यक्रम होने जा रहा है वह ऐतिहासिक है... मैं माननीय प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी को भी हार्दिक धन्यवाद व्यक्त करता हूं।"

                                                                                                                    I.N.D.I.A. ब्लॉक के नेताओं के प्राण प्रतिष्ठा समारोह में भाग नहीं लेने पर वे कहते हैं, "उन्होंने जो रुख अपनाया है, मुझे नहीं लगता कि यह उचित निर्णय होगा..."

                                                                                                                      JANUARY 22, 2024 / 10:19 AM IST

                                                                                                                      Ram Mandir Ayodhya LIVE: तेलुगू सुपरस्टार चिरंजीवी और राम चरण पहुंचे अयोध्या

                                                                                                                      तेलुगू सुपरस्टार चिरंजीवी और उनके बेटे और एक्टर राम चरण भी अयोध्या पहुंच चुके हैं। चिरंजीवी के साथ उनकी पत्नी सुरेखा भी मौजूद हैं। अयोध्या इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर उनका स्वागत भी किया गया।

                                                                                                                        JANUARY 22, 2024 / 10:15 AM IST

                                                                                                                        Ram Mandir LIVE: अमेरिका के प्रवासी भारतीयों ने ओम श्री साईं बालाजी मंदिर में प्रार्थना की

                                                                                                                        अमेरिका के भारतीय प्रवासी भक्तों ने अयोध्या मंदिर में भगवान राम की प्राण प्रतिष्ठा से पहले न्यू जर्सी के मोनरो में ओम श्री साईं बालाजी मंदिर में प्रार्थना की।

                                                                                                                          JANUARY 22, 2024 / 10:06 AM IST

                                                                                                                          Ram Mandir LIVE: 'राम राज्य की शुरुआत आज से होगी'

                                                                                                                          श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के मुख्य पुजारी आचार्य सत्येन्द्र दास ने सोमवार को कहा कि 'प्राण प्रतिष्ठा' समारोह के साथ, "राम राज्य" की शुरुआत होगी और सभी असमानताएं खत्म हो जाएंगी।

                                                                                                                          आचार्य सत्येंद्र दास ने कहा “आज से, प्राण प्रतिष्ठा के साथ राम राज्य की शुरुआत होगी। सारी असमानताएं खत्म हो जाएंगी। सभी लोग प्रेमपूर्वक व्यवहार करेंगे। अयोध्या से पूरे देश में जो बदलाव आएगा वो बहुत सुंदर होगा और सभी लोग मिलजुल कर रहेंगे। हम सद्भावना के साथ रहेंगे. भगवान राम का आशीर्वाद और आशीर्वाद सभी पर है।”

                                                                                                                            JANUARY 22, 2024 / 10:03 AM IST

                                                                                                                            Ram Mandir Ayodhya LIVE: 'राम राज्य शुरू हो गया है'

                                                                                                                            अयोध्या में मौजूद अभिनेता मनोज जोशी कहते हैं, "ये सिर्फ मेरी भावनाएं नहीं हैं, यहां आए हर राम भक्त को भी ऐसा ही महसूस हो रहा है - हर भारतीय के मन में यह खुशी है कि यहां रामलला की 'प्राणप्रतिष्ठा' हो रही है। पूरा भारत और पूरी दुनिया देखेगी यह दिव्य रूप। इस खुशी को मैं शब्दों में बयान नहीं कर सकता। हर कोई इस वक्त भावुक है... पीएम मोदी के कार्यकाल में यह मंदिर बना और भगवान राम ने उन्हें जरूर भेजा है। हर किसी को लगता है कि 'राम राज्य' शुरू हो गया है।"

                                                                                                                              JANUARY 22, 2024 / 9:55 AM IST

                                                                                                                              Ram Mandir Inauguration LIVE: सचिन तेंदुलकर और अमिताभ बच्चन पहुंचे अयोध्या

                                                                                                                              क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर और बॉलिवुड के BIG B यानि अमिताभ बच्चन भी अयोध्या पहुंच चुके हैं। अमिताभ के साथ उनके बेटे और एक्टर अभिषेक बच्चन भी मौदूज हैं। 21 जनवरी से रही फिल्मी कलाकारों का अयोध्या पहुंचना का सिलसिला जारी है।

                                                                                                                                JANUARY 22, 2024 / 9:48 AM IST

                                                                                                                                Ram Mandir Ayodhya LIVE: खत्म हो रहा 500 सालों का इंतजार- केशव प्रसाद मौर्य

                                                                                                                                अयोध्या में उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा, "500 सालों के संघर्ष के बाद 22 जनवरी को राम लला अपने जन्मस्थान पर विराजमान होने जा रहे हैं। राम लला सालों का इंतजार खत्म कर रहे हैं... इस घड़ी का इंतजार देश-दुनिया कर रही है..."

                                                                                                                                  JANUARY 22, 2024 / 9:44 AM IST

                                                                                                                                  Ayodhya Ram Mandir LIVE: अयोध्या पहुंचे CM योगी

                                                                                                                                  मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के लिए अयोध्या पहुंच चुके हैं। अब कुछ ही देर में रामलला के प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम शुरू हो जाएगा। इससे पहले भी CM योगी कई बार अयोध्या का दौरा कर चुके हैं और राम मंदिर समारोह की तैयारियों का जायजा लेते रहे हैं।

                                                                                                                                    JANUARY 22, 2024 / 9:33 AM IST

                                                                                                                                    Ram Mandir LIVE: पीएम मोदी भगवान की आंखों में लगाएंगे काजल

                                                                                                                                    प्राण प्रतिष्ठा समारोह के दौरान, राम लला की आंखें खोली जाएंगी, जिसके बाद प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी भगवान की आंखों में काजल लगाएंगे और उन्हें दर्पण दिखाएंगे। भगवान की प्राण प्रतिष्ठा मुहूर्त12.20 बजे का है।

                                                                                                                                      JANUARY 22, 2024 / 9:25 AM IST

                                                                                                                                      Ram Mandir Live Update: लाखों कश्मीरी हिंदुओं को कर रहा हूं रिप्रेजेंट, अनुपम खेर ने अयोध्या पहुंचने पर जाहिर की खुशी

                                                                                                                                      अयोध्या पहुंचने पर अनुपम खेर ने खुशी जाहिर की और बोले कि आज मैं उन लाखों कश्मीरी हिंदुओं का प्रतिनिधित्व कर रहा हूं, जिन्हें अपना घर छोड़ना पड़ा। आज भगवान राम अपने घर लौट रहे हैं और मुझे उम्मीद है कि हम भी जल्द लौटेंगे। मैं हनुमान गढ़ी भी गया। आज दिवाली है और यह सिर्फ एक धार्मिक त्योहार नहीं है, यह इसके अलावा भी बहुत कुछ है!!

                                                                                                                                        JANUARY 22, 2024 / 9:20 AM IST

                                                                                                                                        Ram Mandir Live Update: अमेरिका में भी राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा की धूम, लोगों ने ओम श्री साईं बालाजी मंदिर में की प्रार्थना

                                                                                                                                        देश और दुनिया से राम उत्सव की कई झलकियां सामने आ रही हैं। ऐसे में विदेश रह रहे भाई-बंधु भी इस ऐतिहासिक क्षण को विदेशी धरती पर सेलिब्रेट कर रहे हैं। संयुक्त राज्य अमेरिका के भारतीय प्रवासी भक्तों ने अयोध्या मंदिर में भगवान राम की प्राण प्रतिष्ठा से पहले न्यू जर्सी के मोनरो में ओम श्री साईं बालाजी मंदिर में प्रार्थना की। ये भी पढ़ें!!

                                                                                                                                          JANUARY 22, 2024 / 9:16 AM IST

                                                                                                                                          Ram Mandir Live Update: श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के मुख्य पुरोहित ने जाहिर की खुशी, सबको दी शुभकामनाएं

                                                                                                                                          श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के मुख्य पुरोहित आचार्य सत्येंद्र दास ने मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर खुशी जाहिर की। बताया कि पहले वाले रामलला को भी मंदिर में विराजमान हो गए हैं। अब दोनों की विधि विधान से पूजा की जाएगी। वो बड़े हैं ये छोटे हैं। जो भी कार्यक्रम है वो बहुत अच्छे ढंग से पूरा हो रहा है जो राम भक्तों की इच्छा है वो पूरी हो रही है। शेष काम पूरा हो चुका है बाकि प्रधानमंत्री के आने पर पूरा होगा। सारा काम मुहूर्त के हिसाब से हो रहा है। ये भी पढ़ें!!

                                                                                                                                            JANUARY 22, 2024 / 9:09 AM IST

                                                                                                                                            Ram Mandir Live Update: एक्ट्रेस और भाजपा सांसद हेमा मालिनी अयोध्या के एक होटल से हुईं रवाना

                                                                                                                                            हेमा मालिनी अयोध्या के एक होटल से निकलकर गाड़ी में बैठती हुईं नजर आईं। एक्टर से भाजपा सांसद बनीं हेमा मालिनी आज राम मंदिर में होने वाली प्राण प्रतिष्ठा में शामिल होने जा रही हैं। इसके अलावा कई सेलेब्स मुंबई से फ्लाइट लेकर खास इस आयोजन के लिए राम नगरी पधार रहे हैं। हर तरफ राम के नाम का उत्सव दिखाई दे रहा है। ये भी पढ़ें!!

                                                                                                                                              JANUARY 22, 2024 / 9:00 AM IST

                                                                                                                                              Ram Mandir Live Update: सिंगर कैलाश खेर पहुंचे अयोध्या, राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा के लिए दिखे उत्साहित

                                                                                                                                              उत्तर प्रदेश की अयोध्या नगरी में अब सिंगर कैलाश खेर के भी कदम पड़ चुके हैं। ऐसे में उत्साह जाहिर करते हुए कहते हैं कि उत्साह तो बहुत है और ऐसा लग रहा है जैसे देवलोक से बुलावा आया है और परमात्मा ने ही बुलाया है। आज का दिन और घड़ी इतनी शुभ है कि केवल भारत में ही नहीं तीनों लोकों में उत्सव मनाया जा रहा है। समस्त जीव जंतु उत्सव मना रहे हैं। रातभर जागा हूं लेकिन एक घंटे सोकर भी ऐसा लग रहा है कि सौ घंटे सोकर आया हूं। ये भी पढ़ें!!

                                                                                                                                                JANUARY 22, 2024 / 8:48 AM IST

                                                                                                                                                Ram Mandir Live Update: मुंबई के मीरा रोड पर हिंदू-मुस्लिम समुदाय में बढ़ने लगा विवाद, पुलिस ने किया बचाव

                                                                                                                                                कल रात करीब 11 बजे मुंबई से सटे मीरा रोड के नया नगर इलाके में हिंदू समुदाय के कुछ लोग 3-4 गाड़ियों में नारे लगा रहे थे। तभी मुस्लिम समुदाय के साथ उनकी बहस बढ़ने लगी। स्थिति बिगड़ती देख पुलिस की गाड़ी तुरंत मौके पर पहुंची और कुछ लोगों को हिरासत में ले लिया। डीसीपी जयंत बजबाले ने बताया कि नया नगर पुलिस ने स्थिति को नियंत्रण में कर लिया गया है और इसके बाद इलाके में फ्लैग मार्च किया गया। नया नगर पुलिस ने 5 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। उन्हें गिरफ्तार कर मामले की जांच शुरू कर दी है। ये भी पढ़ें!!

                                                                                                                                                  JANUARY 22, 2024 / 8:33 AM IST

                                                                                                                                                  Ram Mandir Live Update: अयोध्या पहुंचे यूपी के उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक, प्रभु राम के सामने हुए नतमस्तक

                                                                                                                                                  अयोध्या में होने वाले उत्सव में शामिल होने के लिए देश के कोने-कोने से सेलेब्स, नेता और बिजनेसमैन रवाना हो गए हैं। उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने ऐसे में खुशी जाहिर करते हुए कहा कि इस वक्त हर कोई जय श्री राम बोल रहा है। हमारी आंखों के सामने एक कभी ना भूल पाने वाला क्षण है। मैं भगवान राम के सामने सिर झुकाता हूं। ये क्षण 500 सालों के लंबे संघर्ष के बाद आया है।

                                                                                                                                                  राम मंदिर से जुड़ी खास अपडेट्स के लिए क्लिक करें!!

                                                                                                                                                    JANUARY 22, 2024 / 8:26 AM IST

                                                                                                                                                    Ram Mandir Live Update: उप राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा पर दी बधाई

                                                                                                                                                    उप राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के दिन को एक ऐतिहासिक दिन बताया है। एक्स पर एक पोस्ट के जरिए लिखते हैं कि ये सेरेमनी पूरे देश में एक राष्ट्र भावना का संचार करेगा। 11 दिनों से कड़े अनुष्ठान का पालन कर रहे प्रधानमंत्री मोदी, यजमान और साधुओं को भी दिल से बधाई। आज के इस शुभ दिन से प्रभु श्री राम के सुझाए गए मार्ग पर चलने की प्रतिज्ञा करते हैं।

                                                                                                                                                    राम मंदिर से जुड़ी सारी अपडेट्स के लिए लिंक पर क्लिक करें

                                                                                                                                                      JANUARY 22, 2024 / 8:09 AM IST

                                                                                                                                                      Ram Mandir Ayodhya Live: मुहूर्त से ठीक पहले होगा मंगल ध्वनि का वादन

                                                                                                                                                      श्रीरामजन्मभूमि प्राण-प्रतिष्ठा समारोह के ऐतिहासिक अवसर पर सुबह 10 बजे से करीब 2 घण्टे के लिए श्रीरामजन्मभूमि मन्दिर में 'मंगल ध्वनि का आयोजन किया गया है। यह कार्यक्रम प्राण- प्रतिष्ठा मुहूर्त के ठीक पहले किया जाएगा। श्रीराम जन्म भूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने बताया कि हमारी भारतीय संस्कृति की परम्परा में किसी भी शुभ कार्य, अनुष्ठान, पर्व के अवसर पर देवता के सम्मुख आनन्द और मंगल के लिए पारम्परिक ढंग से मंगल- ध्वनि का विधान रचा गया है। ऐसे में कई राज्यों के 25 प्रमुख और दुर्लभ वाद्य यन्त्रों के मंगल वादन से अयोध्या में ये प्रतिष्ठा महोत्सव सम्पन्न होगा। इसे उन वाद्यों के कुशल कलाकार प्रस्तुत करेंगे। यहां भी देखें

                                                                                                                                                        JANUARY 22, 2024 / 8:03 AM IST

                                                                                                                                                        Ram Mandir Live Update: राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा के लिए अयोध्या पहुंचे अभिनेता अनुपम खेर

                                                                                                                                                        राम मंदिर के भव्य उत्सव के लिए देशभर से आने वाले अतिथियों में से अनुपम खेर भी अयोध्या पहुंच गए हैं। एक्टर ने हनुमान गढ़ी में पूजा-अर्जना की। ऐसे में जब उनसे बात की तो कहते हैं कि बीते 500 सालों से पूरा देश इसी क्षण का इंतजार कर रहा था। आज रामलला यहां विराजेंगे और इस बात की मुझे बेहद खुशी है।

                                                                                                                                                          JANUARY 22, 2024 / 7:54 AM IST

                                                                                                                                                          Ram Mandir Live: राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा पर इजरायली राजनयिक ने दी भारतवासियों को बधाई

                                                                                                                                                          राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा के सुअवसर पर भारत के लिए इरायली राजनयिक Naor Gilon ने भी बधाई दी। एक्स पर एक पोस्ट के जरिए कहते हैं कि राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के शुभ अवसर पर भारत के लोगों को शुभकामनाएं। यह दुनियाभर के लिए एक ऐतिहासिक क्षण है। मैं अयोध्या में राम मंदिर के दर्शन के लिए बेहद उत्साहित हूं। मुझे यकीन है कि मंदिर मेरे पास मौजूद इस मॉडल से कई ज्यादा भव्य और सुंदर होगा।

                                                                                                                                                            JANUARY 22, 2024 / 7:49 AM IST

                                                                                                                                                            Ram Mandir Ayodhya Live: लंदन में भगवान राम की धूम

                                                                                                                                                            अयोध्या में राम मंदिर के आयोजन से पहले, ब्रिटेन के लंदन में ब्रह्मर्षि मिशन आश्रम में ‘प्राण प्रतिष्ठा’ समारोह के रूप में प्रार्थना और उत्सव मनाया गया। भारतीय प्रवासी सदस्यों ने उत्साह व्यक्त किया, दुनिया भर में 250 स्थानों पर उत्सव की योजना बनाई गई। स्लो हिंदू मंदिर और अन्य मंदिरों ने कार्यक्रम, कार रैलियां, आरती और अखंड रामायण पाठ का आयोजन किया। लंदन की एक कार रैली में 325 से अधिक कारों ने ‘जय श्री राम’ के नारे लगाते हुए भाग लिया। राम मंदिर से जुड़ी खबरें यहां भी देखेंं।

                                                                                                                                                              JANUARY 22, 2024 / 7:29 AM IST

                                                                                                                                                              Ayodhya Ram Mandir LIVE: 22 जनवरी को इन राज्यों में ड्राई डे और छुट्टी घोषित

                                                                                                                                                              आज यानी 22 जनवरी 2204 को कई राज्यों में ड्राई डे घोषित किया गया है। इसमें उतार प्रदेश, राजस्थान, असम, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, उत्तराखंड और हरियाणा जैसे कई राज्य शामिल हैं।

                                                                                                                                                              इन राज्यों में छुट्टी घोषित

                                                                                                                                                              वहीं रामलाल के प्राण प्रतिष्ठा समारोह के दिन उत्तर प्रदेश, गोवा, मध्य प्रदेश, हरियाणा, छत्तीसगढ़, त्रिपुरा, ओडिशा, गुजरात और असम में छुट्टी का ऐलान किया गया है।

                                                                                                                                                                JANUARY 22, 2024 / 7:13 AM IST

                                                                                                                                                                Ram Mandir Pran Pratishtha Live: सरयू नदी में श्रद्धालुओं के लिए चलेगी सोलर बोट

                                                                                                                                                                राम मंदिर में होने जा रहे भव्य समारोह को देखते हुए श्रद्धालुओं की कई सुविधाएं मुहैया कराई जा रही हैं। इस बीच शहर में आने वाले लोगों की सहूलियत के लिए अयोध्या प्रशासन की ओर से सोलर पावर से चलने वाली बोट चलाने की तैयारी की गई है। जल्द शुरू होने वाली इस सर्विस का टेस्ट रन किया गया। इस सेवा के शुरू होने के बाद सडकों की तरह लोग जलमार्ग से भी आ जा सकेंगे। पढ़िए पूरी खबर विस्तार से

                                                                                                                                                                  JANUARY 22, 2024 / 6:53 AM IST

                                                                                                                                                                  Ram Mandir Live: इन जगहों से होगा लाइव टेलीकास्ट

                                                                                                                                                                  दूरदर्शन ने राम जन्मभूमि मंदिर परिसर सहित अयोध्या के कई स्थानों पर करीब 40 कैमरे लगाए हैं। कवरेज 4K डिस्प्ले में उपलब्ध होगा। मुख्य मंदिर परिसर के अलावा, राष्ट्रीय प्रसारक सरयू घाट के पास राम की पैड़ी, कुबेर टीला में जटायु प्रतिमा और अन्य स्थानों से विभिन्न चैनलों पर लाइव टेलीकास्ट किया जाएगा।

                                                                                                                                                                    JANUARY 22, 2024 / 6:33 AM IST

                                                                                                                                                                    Ayodhya Ram Mandir LIVE: उत्तर प्रदेश में जय श्री राम की सुरक्षा मुहर

                                                                                                                                                                    अयोध्या में राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा को लेकर पूरी दुनिया राममय हो गई है। इसी कड़ी में उत्तर प्रदेश के फर्रुखाबाद के फतेहगढ़ जेल में एक नई पहल की शुरुआत की गई है। जेल में कैदियों से मुलाकात करने वाले लोगों के हाथों पर अब जय श्री राम की मुहर लगेगी। यह पहल जिला जेल अधीक्षक के प्रयास से शुरू हुई है। जेल अधीक्षक का कहना है कि श्री राम की मुहर लगाने से कैदियों से मुलाकात करने वालों को भगवान राम का एहसास हो रहा है। जेल अधीक्षक भीमसेन मुकुंद ने कहा कि हम सुरक्षा कारणों से स्टाम्प बदलते रहते हैं।

                                                                                                                                                                      JANUARY 22, 2024 / 6:25 AM IST

                                                                                                                                                                      Ayodhya Ram Mandir LIVE: प्राण प्रतिष्ठा से पहले राष्ट्रपति ने पीएम मोदी को लिखा पत्र

                                                                                                                                                                      राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा से पहले ही देशभर में उत्साह का माहौल देखने को मिल रहा है। इस पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने भी अपनी खुशी जाहिर की है। उन्होंने 21 जनवरी 2024 को कहा कि अयोध्या में भव्य राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा समारोह को लेकर देश भर में जश्न का माहौल भारत की शाश्वत आत्मा की एक निर्बाध अभिव्यक्ति और देश के पुनरुत्थान में एक नए चक्र की शुरुआत है। पढ़िए पूरी खबर विस्तार से

                                                                                                                                                                        JANUARY 22, 2024 / 6:10 AM IST

                                                                                                                                                                        Ayodhya Ram Mandir Live: 1100 करोड़ रुपये अबतक हुए खर्च

                                                                                                                                                                        श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष गोविंद देव गिरि ने कहा कि राम मंदिर के निर्माण में अब तक 1100 करोड़ रुपये से अधिक खर्च हो चुके हैं। इस काम पूरा करने के लिए 300 करोड़ रुपये की और जरूरत पड़ सकती है।

                                                                                                                                                                          JANUARY 22, 2024 / 6:04 AM IST

                                                                                                                                                                          Ayodhya Ram Mandir LIVE: राम नगरी कब पहुंचेंगे पीएम मोदी?

                                                                                                                                                                          सुबह 10.25 - पीएम मोदी महर्षि वाल्मीकि इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर पहुंचेंगे।

                                                                                                                                                                          सुबह 10:45 - अयोध्या हैलीपैड पर आगमन होगा।

                                                                                                                                                                          सुबह 11 बजे से दोपहर 12 बजे तकः पीए पीएम मोदी मंदिर प्रांगण के कई अनुष्ठान में शामिल होंगे।

                                                                                                                                                                          दोपहर 12:05 से दोपहर 12:55 तक - प्राण प्रतिष्ठा का मुख्य अनुष्ठान होगा।

                                                                                                                                                                          (इसी बीच शुभ मुहूर्त में होगी श्रीराम विग्रह की प्राण प्रतिष्ठा)

                                                                                                                                                                          दोपहर 01:00 बजे - समारोह स्थल पर पीएम मोदी पहुंचेंगे।

                                                                                                                                                                          फिर दोपहर करीब 2 बजकर 10 मिनट के बाद पीएम मोदी कुबेल टीला पहुंचेंगे और दर्शन करेंगे।

                                                                                                                                                                          इसके बाद वो 2 बजकर 25 मिनट पर हेलीपैड के लिए रवाना हो जाएंगे, फिर 2 बजकर 40 मिनट पर हेलीपैड से एयरपोर्ट के लिए रवाना होंगे।

                                                                                                                                                                          03.05 बजे पीएम मोदी एयरपोर्ट से दिल्ली के लिए रवाना हो जाएंगे। इस तरह से पीएम मोदी करीब पौने पांच घंटे अयोध्या में रहेंगे।

                                                                                                                                                                            JANUARY 22, 2024 / 5:56 AM IST

                                                                                                                                                                            Ayodhya Ram Mandir LIVE: प्राण-प्रतिष्ठा के दौरान गर्भ गृह में रहेंगे सिर्फ 5 लोग

                                                                                                                                                                            रामलाल के प्राण-प्रतिष्ठा के दौरान गर्भगृह में सिर्फ 5 लोग रहेंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, सीएम योगी आदित्यनाथ, राज्यपांल आनंदी बेन पटेल, राम मंदिर के मुख्य पुजारी और आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत मौजूद रहेंगे।

                                                                                                                                                                              JANUARY 22, 2024 / 5:53 AM IST

                                                                                                                                                                              Ram Mandir Inauguration LIVE: रामलला की प्राण प्रतिष्ठा का समय

                                                                                                                                                                              रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के लिए 84 सेकंड का शुभ मुहूर्त निकाला गया है। ये समय 22 जनवरी 2024 को 12 बजकर 29 मिनट 8 सेकंड से 12 बजकर 30 मिनट 32 सेकंड तक होगा। यानी नवनिर्मित राम मंदिर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के लिए 84 सेकंड का अति सूक्ष्म मुहूर्त होगा। इसमें से काशी के ज्योतिषाचार्य पंडित गणेश्वर शास्त्री द्रविड़ ने जो मुहूर्त चुना उसे सबसे सटीक मानकर उसे बहुत में रामलला की स्थापना होनी है। 22 जनवरी 2024 को मध्यकाल में मृगशिरा नक्षत्र में रामलला की मूर्ति गर्भगृह में स्थापित होगी। साथ ही इस दिन पूरे विधि-विधान से महापूजा होगी।

                                                                                                                                                                                JANUARY 22, 2024 / 5:45 AM IST

                                                                                                                                                                                Ayodhya Ram Mandir Live Update: फूलों से सजी अयोध्या नगरी

                                                                                                                                                                                करीब 500 साल के इंतजार के बाद प्रभु श्रीरामलला अपने नए भव्य और दिव्य महल में आज (22 जनवरी 2024) को विराजमान हो जाएंगे। आज प्राण-प्रतिष्ठा कार्यक्रम को लेकर राम मंदिर के साथ-साथ पूरी अयोध्या के फूलों से सजा दिया गया है। प्रभु श्रीराम के गर्भगृह को चेन्नई से लाए गए फूलों से सजाया गया है। राम मंदिर परिसर में विदेशी फूलों का भी इस्तेमाल किया गया है।

                                                                                                                                                                                  JANUARY 22, 2024 / 5:44 AM IST

                                                                                                                                                                                  नमस्कार

                                                                                                                                                                                  मनीकंट्रोल हिंदी के Live ब्लॉग में आपका स्वागत है।