Get App

Ayodhya Ram Mandir: दिग्गज उद्योगपतियों से लेकर खेल और बॉलीवुड सितारों तक, ये हैं राम मंदिर 'प्राण प्रतिष्ठा' समारोह के मेहमान

Ayodhya Ram Mandir Guest List: उत्तर प्रदेश की पवित्र धार्मिक नगरी अयोध्या 22 जनवरी को राम मंदिर में ऐतिहासिक 'प्राण प्रतिष्ठा' समारोह के लिए पूरी तरह तैयार है। 22 जनवरी को पौष शुक्ल द्वादशी अभिजीत मुहूर्त में दोपहर 12 बजकर 20 मिनट पर श्री रामलला की प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम संपन्न किया जाएगा। मंदिर 20 और 21 जनवरी को बंद रहेगा और लोग 23 जनवरी से फिर से भगवान के दर्शन कर सकेंगे

MoneyControl Newsअपडेटेड Jan 17, 2024 पर 3:42 PM
Ayodhya Ram Mandir: दिग्गज उद्योगपतियों से लेकर खेल और बॉलीवुड सितारों तक, ये हैं राम मंदिर 'प्राण प्रतिष्ठा' समारोह के मेहमान
Ayodhya Ram Mandir Pran Pratishtha: 22 जनवरी को श्रीराम मंदिर का उद्घाटन होगा

Ayodhya Ram Mandir Guest List: उत्तर प्रदेश की पवित्र धार्मिक नगरी अयोध्या (Ayodhya Ram Mandir) 22 जनवरी को राम मंदिर में महत्वपूर्ण प्राण प्रतिष्ठा समारोह के लिए पूरी तरह तैयार है। राम लला के जिस प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा की जानी है, उसे 18 जनवरी को गर्भ गृह में अपने आसन पर खड़ा कर दिया जाएगा। 22 जनवरी को पौष शुक्ल द्वादशी अभिजीत मुहूर्त में दोपहर 12 बजकर 20 मिनट पर श्री रामलला की प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम संपन्न किया जाएगा। मंदिर 20 और 21 जनवरी को बंद रहेगा और लोग 23 जनवरी से फिर से भगवान के दर्शन कर सकेंगे।

प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर गर्भ गृह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ, राष्‍ट्रीय स्‍वयंसेवक संघ (RSS) के सरसंघचालक मोहन भागवत, राज्यपाल आनंदी बेन पटेल, रामजन्मभूमि न्यास के अध्यक्ष महंत नृत्य गोपाल दास और सभी न्यायी उपस्थित रहेंगे।

मंदिर प्रांगण में 8,000 से अधिक कुर्सियां लगाई जाएंगी, जहां विशिष्ट लोग बैठेंगे। देश भर में 22 जनवरी को लोग अपने-अपने मंदिरों में स्वच्छता और भजन, पूजन कीर्तन में हिस्सा लेंगे। प्राण प्रतिष्ठा के कार्यक्रम को देश भर में लाइव देखा जा सकेगा।

पीएम मोदी के अलावा ये दिग्गज होंगे (Ayodhya Ram Mandir invitation list)

सब समाचार

+ और भी पढ़ें