Blue Aadhar Card: भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (UIDAI) ने बच्चों के आधार यानी ‘बाल आधार’ (Baal Aadhaar) के लिए नई गाइडलाइंस जारी की है। अथॉरिटी ने 5 से 15 साल तक के बच्चों के आधार के लिए आधार डेटा में बायोमेट्रिक जानकारी को अपडेट करना अनिवार्य कर दिया है। UIDAI ने ट्विटर पर जानकारी दी कि 5-15 साल के बच्चों के बायोमेट्रिक जानकारी को अपडेट करना अनिवार्य है। यह प्रोसेस मुफ्त है।