Bahraich Bhediya Attack: आदमखोर भेड़ियों को नहीं पकड़ पा रहे तो गोली मारो, सीएम योगी ने दिया आदेश

Bahraich Wolf Attack: उत्तर प्रदेश के बहराइच में भेड़ियों का आतंक फैला हुआ है। इससे निपटने के लिए राज्य सरकार के आला अफसर भेड़ियों को पकड़ने में जुटे हुए। इन्हें पकड़ने के लिए ऑपरेशन भेड़िया शुरू किया गया है। लेकिन सरकार को उतनी सफलता नहीं मिली, जितनी मिलनी चाहिए। अब तक भेड़िया 10 लोगों को खा गया है। ऐसे में योगी सरकार ने अब एक बड़ा आदेश दिया है

अपडेटेड Sep 03, 2024 पर 2:02 PM
Bahraich Wolf Attack: सीएम योगी ने आदेश दिया है कि अगर भेड़ियों को पकड़ा ना जा सके तो उन्हें गोली मार दिया जाए।

उत्तर प्रदेश का बहराइच जिला इन दिनों पूरे देश में सुर्खियों में बना हुआ है। जिले के करीब 35 गांवों के लोग पिछले 2 महीने से खौफ के साए में जी रहे हैं। उनके बच्चे कब भेड़ियों का निवाला बन जाए, इसका कोई भरोसा नहीं रह गया है। योगी सरकार के आला अफसर जिले में डेरा डाले हुए हैं। लेकिन ग्रामीणों के बीच अभी तक भेड़ियों का खौफ बाहर नहीं निकला है। रोजाना कोई न कोई मासूम भेड़ियों का निवाला बन रहा है। इस बीच राज्य के सीएम योगी आदित्यनाथ ने अफसरों को आदेश दिया है कि अगर भेड़ियों को नहां पकड़ पाते हैं तो गोली मार दें।

बहराइच में भेड़िए अब तक 10 लोगों को मौत के घाट उतार चुके हैं। आदमखोर भेड़ियों को पकड़ने के लिए राज्य सरकार की ओर से ऑपरेशन भेड़िया (Operation Bhediya) शुरू किया है। लेकिन यह ऑपरेशन भी गांवों में फैली दहशत को कम नहीं कर सका। बड़ी संख्या में पुलिस फोर्स, वन विभाग की 25 टीमें लगी हुई हैं। इसके बावजूद भेड़िया मासूम बच्चों को अपना निवाला बना रहा है।

सीएम योगी ने जताई नाराजगी


सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, राज्य के सीएम योगी आदित्यनाथ ने एक समीक्षा मीटिंग की थी। इसमें भेड़ियों को नहीं पकड़ पाने पर नाराजगी जातई है। इस मीटिंग में उन्होंने कहा कि जल्द से जल्द भेड़ियों को पकड़ा जाए। अगर वे पकड़ में नहीं आ रहे हैं तो समय की जरूरत को देखते हुए उन्हें गोली मार दिया जाए। उन्होंने कहा कि भेड़ियों को पकड़ने के लिए हर आवश्यक कदम उठाना चाहिए। बता दें कि बहराइच के 35 गांवों में आदमखोर भेड़ियों का आतंक फैला हुआ है। अब तक आदमखोर भेड़ियों ने 9 बच्चे समेत 10 लोगों का शिकार कर चुका है। जबकि हमले में 50 से अधिक लोग घायल हो गए हैं।

भेड़ियों को पकड़ने के लिए टीमें गठित

वन विभाग का कहना है कि चार भेड़ियों को तो पकड़ लिया है। मौजूदा समय में दो भेड़िया घूम रहे हैं। वहीं ग्रामीणों का कहना है कि दो से ज्यादा भेड़िया घूम रहे हैं। इधर सीएम योगी के निर्देश के बाद वन विभाग ने 10 टीमें और बढ़ा दी हैं। कई बड़े अफसर बहराइच में डेरा डाले हुए हैं। इसके अलावा कई जिलों के डीएफओ और वन कर्मियों को भी लगाया गया है। वन विभाग की कई टीमें महसी इलाके में गस्त कर रहे हैं। ग्रामीण भी रात दिन पहरा दे रहे हैं।

Bahraich Wolf Attack: भेडिए ने रात 12 बजे फिर किया हमला, बच्ची का गला पकड़कर घसीटा, बच गई जान

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।