Get App

Bandra stampede: 16 घंटे की देरी, दूसरी ट्रेन पकड़ने दौड़ पड़े यात्री, बांद्रा में ऐसे मची भगदड़

Bandra stampede: बांद्रा स्थित भाबा अस्पताल के चीफ मेडिकल ऑफिसर डॉ. सुशील ने कहा कि घटना में 10 लोग घायल हुए हैं। इनमें से पांच को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उनकी पहचान 30 साल के रवींद्र हरिहर चुमा के रूप में की गई है; 29 साल के रामसेवक रविंद्र प्रसाद प्रजापति; 28 साल के परमेश्वर सुखद गुप्ता; 27 वर्षीय संजय तिलकराम कांगे और 18 साल के दिव्यांशु योगेंद्र यादव के रूप में हुई है

MoneyControl Newsअपडेटेड Oct 27, 2024 पर 8:18 PM
Bandra stampede: 16 घंटे की देरी, दूसरी ट्रेन पकड़ने दौड़ पड़े यात्री, बांद्रा में ऐसे मची भगदड़
big update on bandra stampede Railway investigation revealed reasons for Bandra stampede

Bandra stampede News: मुंबई के बांद्रा टर्मिनस पर रविवार सुबह भारी भीड़ से भगदड़ मच गई, जिस वजह से अब तक 10 लोगों के गंभीर रूप से घायल होने की खबर है। अब इस घटना को लेकर रेलवे की तरफ से एक बड़ा अपडेट सामने आया है। रेलवे ने अपने जांच में पाया है कि ट्रेन के लेट होने के कारण लोग दूसरी ट्रेन पकड़ने के लिए दौर पड़े थे, जिस कारण ये अनहोनी हो गई। दरअसल गवर्नमेंट रेलवे पुलिस ने बांद्रा भगदड़ की घटना की जांच में पाया कि बांद्रा से गोरखपुर जाने वाली दिवाली स्पेशल ट्रेन, नंबर- 05051, 16 घंटे की देरी से चली थी। जब ट्रेन के यात्रियों को देरी के बारे में पता चला, तो वे ट्रेन संख्या- 22921 गोरखपुर अंत्योदय एक्सप्रेस में चढ़ने के लिए दौड़ पड़े, जिससे भगदड़ मच गई।

मुंबई से गोरखपुर जा रही थी दिवाली स्पेशल ट्रेन

जानकारी के मुताबिक, दिवाली स्पेशल ट्रेन- 05051 मुंबई के बांद्रा से गोरखपुर के लिए जा रही थी। त्योहार का समय होने से स्टेशन पर काफी भीड़ था। जब लोगों को पता चला की ट्रेन करीब 16 घंटे की देरी से चल रही है, तो यात्री दूसरी ट्रेन पकड़ने के लिए दौड़ पड़े, जिस कारण भगदड़ की स्थिति पैदा हुई और करीब 10 लोग घायल हो गए। गनीमत रही कि किसी भी यात्री की मौत नहीं हुई।

भगदड़ में घायल हुए 10 लोग

सब समाचार

+ और भी पढ़ें