MP Train Fire: चलती ट्रेन में लगी भीषण आग, जान बचाने के लिए गाड़ी से कूद पड़े यात्री

Madhya Pradesh Train Fire: रेलवे के CPRO ने अपने बयान में कहा, "रविवार शाम करीब 5.20 पर ट्रेन नंबर- 09347 डॉ. अंबेडकर नगर-रतलाम डेमू ट्रेन में आग लग गई। आग रुनिजा और नौगांव के बीच में लगी। घटना के बाद तुरंत फायर ब्रिगेड के सूचित किया गया और आग पर काबू पा लिया गया

अपडेटेड Oct 27, 2024 पर 8:17 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
MP Train Fire: चलती ट्रेन में लगी भीषण आग, जान बचाने के लिए चलते गाड़ी से कूदे यात्री

देश में ट्रेन हादसे लगातार हो रहे हैं। कभी पटरी से ट्रेन का उतरा, तो कभी खड़ी गाड़ी में दूसरी रेल का टक्कर मार देना। अब मध्य प्रदेश में भी रविवार को बड़ा ट्रेन हादसा हो गया, जब चलती ट्रेन में आग लग गई। ट्रेन इंदौर से रतलाम जा रही थी। हादसा इतनी भयंकर था कि यात्रियों में हड़कंप मच गया और कई यात्रियों ने ट्रेन से कूदकर अपनी जान बचाई। वेस्टर्न रेलवे रतलाम मंडल ने इस हादसे पर बयान जारी किया और बताया कि दुर्घटना में किसी तरह की जनहानि नहीं हुई और आग पर काबू पा लिया गया।

रेलवे के CPRO ने अपने बयान में कहा, "रविवार शाम करीब 5.20 पर ट्रेन नंबर- 09347 डॉ. अंबेडकर नगर-रतलाम DEMU ट्रेन में आग लग गई। आग रुनिजा और नौगांव के बीच में लगी। घटना के बाद तुरंत फायर ब्रिगेड के सूचित किया गया और आग पर काबू पा लिया गया।"

नहीं पहुंच पाई फायर ब्रिगेड!


रेलवे ने अपने बयान में बताया कि इंदौर से रतलान जा रही DEMU ट्रेन के इंजन में आग लगी थी। घटना के वक्त ट्रेन रुनिचा से प्रीतम नगर के बीच में थी।

विभाग ने आगे बताया कि घटना की जानकारी मिलने के बाद तुरंत फायर ब्रिगेड को इसकी जानकारी दी गई। फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची, लेकिन उसके रास्ता नहीं मिल पाया।

इस स्थिति में स्थानीय लोग और रेलवे के कर्मचारियों ने हिम्मत दिखाई और आग पर पाने की कोशिश। कड़ी मशक्कत के बाद ट्रेन में लगी आग पर काबू पा लिया गया।

ट्रेन की आग पर काबू पाने में स्थानीय लोगों का बड़ा योगदान रहा। पटरी आजू बाजू जिन किसानों के खेत थे, उन्होंने अपनी मोटरपंप और पाइप का इस्तेमाल कर आग को बुझाने में बहुत मदद की।

रेलवे ने इस पूरे मामले की जांच कराने के आदेश दे दिए और ताकि ये पता लगाया जा सके कि आखिर इतना बड़ा हादसा हुआ कैसे। जबकि आग बुझाने के बाद ट्रेन को दूसरे इंजन की मदद से रतलाम रवाना किया गया।

Bandra stampede: 16 घंटे की देरी, दूसरी ट्रेन पकड़ने दौड़ पड़े यात्री, बांद्रा में ऐसे मची भगदड़

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।