Credit Cards

Bandra Station Stampede: दिवाली-छठ पर उमड़ी भीड़, मुंबई के बांद्रा टर्मिनस पर भगदड़, 9 लोग घायल

Bandra Terminus Stampede: दशहरा दिवाली के मौके पर बहुत से लोग अपने गांव जाते हैं। ट्रेनें खचाखच भरी हुई हैं। इस बीच मुंबई के बांद्रा टर्मिनस इलाके से एक दर्दनाक खबर सामने आई है। स्टेशन पर यात्रियों के बीच भगदड़ मच गई। जिसमें 9 यात्री घायल हो गए हैं। सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है

अपडेटेड Oct 27, 2024 पर 11:40 AM
Story continues below Advertisement
Bandra Terminus Stampede: बांद्रा टर्मिनस के प्लेटफॉर्म नंबर 1 पर रविवार सुबह भारी भीड़ जमा थी। बांद्रा से गोरखपुर जा रही ट्रेन में चढ़ते समय धक्का-मुक्की होने लगी थी

दिवाली और छठ पूजा के लिए देश भर से लोग अपने-अपने घरों की ओर जा रहे हैं। कुछ ने महीनों पहले रिजर्वेशन करा लिया था। वहीं कुछ लोग चालू टिकट (जनरल टिकट) पर भी घर जाते हैं। इस बीच आज (27 अक्टूबर) सुबह मुंबई के बांद्रा टर्मिनस में ट्रेन पकड़ने के दौरान भगदड़ मच गई। जिसमें 9 लोगों के घायल होने की खबर सामने आई है। जिसमें 2 लोगों की हालत बेहद गंभीर बताई जा रही है। सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि यात्री ट्रेन नंबर 22921, बांद्रा-गोरखपुर एक्सप्रेस का इंतजार कर रहे थे। जैसे ही ट्रेन आई और भीड़ के बीच भगदड़ मच गई।

यह घटना सुबह 4 बजे के आसपास की बताई जा रही है। बांद्रा टर्मिनस के प्लेटफॉर्म नंबर एक पर यह घटना हुई है। एक अधिकारी ने बताया कि ट्रेन पर चढ़ने के लिए लोग धक्का-मुक्की करने लगे। जिसकी वजह से भगदड़ मच गई। सभी घायलों को भाभा अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

कैसे मची भगदड़?


मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, साप्ताहिक चलने वाली बांद्रा गोरखपुर एक्सप्रेस री शेड्यूल हुई थी। ट्रेन सुबह 5.10 बजे निकलना था। लेकिन री शेड्यूल होने के बाद आज सुबह जब गाड़ी लगी तो प्लेटफॉर्म पर लेट आई। रात 3 से 3.30 बजे के आसपास गाड़ी आते ही स्टेशन पर भीड़ ज्यादा होने से जनरल बोगी में चढ़ने के लिए लोगो की भीड़ इतनी ज्यादा थी कि भगदड़ मच गई। जनरल बोगी में चढ़ने के लिए लोगो की भीड़ इतनी ज्यादा थी कि उनमें भगदड़ सी मच गई। सभी यात्री दीवाली और छठ मनाने के लिए अपने घर जाने के लिए जल्दी में थे। भगदड़ की तस्वीरें और वीडियो भी सामने आए हैं। जिसमें यात्री फर्श पर लेटे हुए नजर आ रहे हैं। वहीं, कई यात्री चोटिल हुए हैं। फर्श पर खून फैला हुआ दिख रहा है।

कौन – कौन हुए घायल

घायलों के नाम शब्बीर अब्दुल रहमान (40), परमेश्वर गुप्ता (28), रवींद्र हरिहर (30), रामसेवक प्रजापति (29), संजय कांगेय (27), दिव्यांशु यादव(18), मोहम्मद शेख (25), इंद्रजीत सहनी (19), नूर शेख (18) हैं। भगदड़ के बाद उन्हें तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया।

Delhi AQI Today: दिवाली से पहले दिल्ली की हवा हुई जहरीली, आनंद विहार में AQI 400 के पार

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।