दिवाली और छठ पूजा के लिए देश भर से लोग अपने-अपने घरों की ओर जा रहे हैं। कुछ ने महीनों पहले रिजर्वेशन करा लिया था। वहीं कुछ लोग चालू टिकट (जनरल टिकट) पर भी घर जाते हैं। इस बीच आज (27 अक्टूबर) सुबह मुंबई के बांद्रा टर्मिनस में ट्रेन पकड़ने के दौरान भगदड़ मच गई। जिसमें 9 लोगों के घायल होने की खबर सामने आई है। जिसमें 2 लोगों की हालत बेहद गंभीर बताई जा रही है। सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि यात्री ट्रेन नंबर 22921, बांद्रा-गोरखपुर एक्सप्रेस का इंतजार कर रहे थे। जैसे ही ट्रेन आई और भीड़ के बीच भगदड़ मच गई।