BHARAT MOBILITY EXPO : आज सबका फोकस देश के सबसे बडे़ गाड़ियों के मेले भारत मोबिलिटी एक्सपो 2025 (BHARAT MOBILITY EXPO 2025) पर है। आइए देखते हैं देश के इस सबसे बड़े गाड़ियों के मेले से क्या उम्मीदें हैं। 17 से 22 जनवरी के बीच चलेगा गाड़ियों का यह मेला। भारत मंडपम,प्रगति मैदान,दिल्ली में ये मेला लगेगा। देश के इस सबसे बड़े एक्सपो में 1500 एक्जीबिटर्स (exhibitors) और 34 कंपनियां जुटेंगी। 19 जनवरी से आम लोग एक्सपो का मजा ले पाएंगे।
इस मेले में नई गाड़ियों, कॉन्सेप्ट और टेक्नोलॉजी से पर्दा उठेगा। EV पर सबसे ज्यादा फोकस होगा। यहां Ather, Ola, Vinfast, BYD जैसे EV ब्रान्ड मौजूद होंगे। वियतनाम का EV ब्रान्ड Vinfast भारत में आना चाहता है। भारत मोबिलिटी एक्सपो 2025 में 4-व्हीलर जमकर अपना रंग दिखाएंगे। मारुति अपनी EV e-Vitara से पर्दा उठाएगी। यह साल का सबसे बड़ा लॉन्च होगा। यह गाड़ी 49kWhऔर 61kWh बैटरी सोर्स में मिलेगी।
Hyundai अपनी Creta EV का ग्लोबल प्रीमियर करेगी। यह गाड़ी Hyundai के मौजूदा ICE प्लेटफॉर्म पर तैयार होगी। इसके साथ ही महिंद्रा EV गाड़ियों के वेरिएंट बताएगी। इसमें Be 6 और XEv 9e शामिल हैं। इसमें सभी इन सभी वेरिएंट की कीमत का एलान भी संभव है। टाटा मोटर्स Curvv SUV के वेरिएंट जोड़ेगी। MG Cyberster EV स्पोर्ट्स कार की कीमत बताएगी।
Bharat Mobilty expo 2025 में टू-व्हीलर का भी दिखेगा जलवा
Bharat Mobilty expo 2025 में टू-व्हीलर का भी जलवा दिखेगा। TVS अपने जुपिटर EV के प्रोडक्शन वर्जन को दिखाएगी। बजाज अपनी नई CNG बाइक दिखा सकती है। सुजुकी नई जेनरेशन की Access 125 दिखा सकती है। हीरो Xtreme 250R और Karizma 250R को दिखा सकती है। इसके साथ ही होंडा Activa e और QC1 की कीमत का एलान कर सकती है। Ather अपने Rizta e-scooter का नया वेरिएंट दिखा सकती है। ओला इलेक्ट्रिक भी EV बाइक को दिखा सकती है।