Bikaner-Guwahati Express Train Accident: रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने दुर्घटनास्थल का किया दौरा, मृतकों की संख्या बढ़कर 9 हुई

रेल मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री लगातार इसकी निगरानी कर रहे हैं, मैं लगातार उनके संपर्क में हूं

अपडेटेड Jan 14, 2022 पर 12:04 PM
Story continues below Advertisement
रिपोर्ट में कहा गया है कि 36 अन्य लोगों का इलाज चल रहा है, जिनमें से कुछ की हालत गंभीर है

Bikaner-Guwahati Express Train Accident: पश्चिम बंगाल के जलपाइगुड़ी जिले में बीकानेर-गुवाहाटी एक्सप्रेस ट्रेन के 12 डिब्बे पटरी से उतरने के कारण हुए हादसे में मरने वालों की संख्या बढ़कर नौ हो गई है। पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे (एनएफआर) की प्रवक्ता ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि तीन मृतकों की पहचान अभी नहीं हो पाई है। रिपोर्ट में कहा गया है कि 36 अन्य लोगों का इलाज चल रहा है, जिनमें से कुछ की हालत गंभीर है।

घायलों का इलाज उत्तर बंगाल मेडिकल कॉलेज, मयनागुरी ग्रामीण अस्पताल और जलपाईगुड़ी सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल में चल रहा है। इस बीच, केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव (Ashwini Vaishnaw) ने शुक्रवार सुबह दुर्घटना स्थल का दौरा किया। अश्विनी वैष्णव ने कहा कि ये बहुत ही दुखद और दुर्भाग्यपूर्ण घटना है। जांच शुरू कर दी गई है।

रेल मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री लगातार इसकी निगरानी कर रहे हैं। मैं लगातार प्रधानमंत्री के संपर्क में हूं। मैं दुर्घटना स्थल पर आया हूं ताकि इसका मूल कारण पता चले और पता करके उसे हल किया जाए ताकि इस तरह की घटना की कभी पुनरावृत्ति न हो।


इंडियन आर्मी कल क्लाइमेट फ्रेंडली कॉम्बैट यूनिफॉर्म का करेगी अनावरण, नए डिजिटल पैटर्न से लैस और ज्यादा आरामदायक होगी नई वर्दी

अश्विनी वैष्णव ने कहा कि रेलवे के वरिष्ठ अधिकारियों और मैंने ट्रैक साइट एवं लोकोमोटिव का निरीक्षण किया। प्रारंभिक रूप से पता चल रहा है कि लोकोमोटिव के एक उपकरण में दिक्कत आई, ये दिक्कत क्यों आई ये उसे खोलने के बाद पता चलेगा।

पश्चिम बंगाल के जलपाइगुड़ी जिले में दोमोहानी के निकट गुरुवार को बीकानेर-गुवाहाटी एक्सप्रेस ट्रेन के 12 डिब्बे पटरी से उतर गए थे और कुछ डिब्बे पलट गए थे। एनएफआर की प्रवक्ता गुनीत कौर ने बताया कि हादसे में 36 अन्य लोग घायल हुए हैं। इनमें से 23 लोगों का इलाज जलपाइगुड़ी के ‘सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल’ में चल रहा है, जबकि उत्तर बंगाल मेडिकल कॉलेज में छह लोग और मयनागुरी ग्रामीण अस्पताल में सात लोग भर्ती हैं।

उन्होंने बताया कि यात्रियों को वहां से निकालने का काम पूरा हो चुका है। इस बीच रेल मंत्री ने बताया कि रेलवे ने दिवंगत यात्रियों के लिए मुआवजा देना शुरू कर दिया है, उनके परिवार को 5 लाख रुपये, गंभीर रूप से घायलों को एक लाख रुपये और जिनको कम गंभीर चोटें हैं उन्हें 25,000 रुपये दिए जा रहे हैं।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।