इंडियन आर्मी कल क्लाइमेट फ्रेंडली कॉम्बैट यूनिफॉर्म का करेगी अनावरण, नए डिजिटल पैटर्न से लैस और ज्यादा आरामदायक होगी नई वर्दी

नई यूनिफॉर्म में सैनिकों को अधिक अरामदेह और संचालन के अनुकूल बनाने की कोशिश की गई है

अपडेटेड Jan 14, 2022 पर 11:26 AM
Story continues below Advertisement
इस वर्दी को 15 जनवरी को सेना दिवस परेड के दौरान प्रदर्शित किया जाएगा

भारतीय सेना कल से एक नई लड़ाकू वर्दी पहनने जा रही है, जिसमें डिजिटल बाधाकारी पैटर्न्स होंगे। भारतीय सेना कल यानी 15 जनवरी को सेना दिवस परेड के दौरान अपने जवानों के लिए एक हक्लाइमेट फ्रेंडली कॉम्बैट यूनिफॉर्म का अनावरण करेगी। नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ फैशन टेक्नोलॉजी (NIFT) द्वारा सेना के साथ नजदीकी तालमेल से तैयार की गई इस यूनिफॉर्म में सैनिकों को अधिक अरामदेह और संचालन के अनुकूल बनाने की कोशिश की गई है।

नई आर्मी कॉम्बैट पैटर्न यूनिफॉर्म को नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ फैशन टेक्नोलॉजी की मदद से 15 पैटर्न, आठ डिजाइन और चार फैब्रिक के विकल्पों के माध्यम से विकसित किया गया है। सेना की वर्दी 70:30 के अनुपात में कपास और पॉलिएस्टर के संयोजन से बनी है।

भारतीय सेना की इस नई वर्दी का कपड़ा हल्का होगा और जल्दी सूख जाएगा, इस प्रकार ऑपरेशन के दौरान सैनिकों के लिए अधिक आरामदायक होगा। साथ ही नई वर्दी अधिक टिकाऊ होने के साथ-साथ गर्मियों और सर्दियों दोनों में आरामदायक होगी।


Delhi Weather: दिल्ली-NCR में कड़ाके की ठंड के साथ छाया घना कोहरा, कई इलाकों विजिबिलिटी हुई कम

पता चला है कि नई लड़ाकू वर्दी को कई देशों की सैन्य वर्दी के व्यापक विचार-विमर्श और विश्लेषण के बाद अंतिम रूप दिया गया है। हालांकि सोशल मीडिया पर कुछ लोगों ने सेना की नई कॉम्बैट पैटर्न वर्दी की तुलना प्रतिबंधित श्रीलंकाई विद्रोही संगठन लिबरेशन टाइगर्स ऑफ तमिल ईलम (लिट्टे) से की है, जिसे भारतीय सेना ने खारिज कर दिया।

सरकारी सूत्रों दावा किया है कि सोशल मीडिया पर दुर्भावनापूर्ण इरादे से भ्रामक जानकारी फैलाई जा रही है, जिसमें सेना के नए पैटर्न पर फिल्टर का इस्तेमाल किया गया है ताकि इसकी उपस्थिति को विकृत किया जा सके। मौजूदा प्रथा के विपरीत, जिसमें सैनिक बाजार से कपड़ा खरीदकर अपनी वर्दी सिलवा सकता है, नए बाधाकारी पैटर्न्स वाला कपड़ा खुले मार्केट में उपलब्ध नहीं होगा।

रक्षा सूत्रों ने बताया कि करीब 13 लाख की सेना के लिए वर्दियां बनाने की टेंडर प्रक्रिया प्राइवेट तथा सरकारी उपक्रमों दोनों के लिए खोली जाएगी। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, नई वर्दी में रंगों का प्रतिशत वही बना रहेगा, जैसा कि मौजूदा यूनिफॉर्म में है, जो ओलिव ग्रीन और मिट्टी जैसे रंगों और शेड्स का मिश्रण होता है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।