Get App

चीन और पाकिस्तानी सीमा पर तनाव को देखते हुए नए CDS की नियुक्ति के लिए ये होगा मानदंड

जनरल बिपिन रावत 31 दिसबंर 2019 को देश के पहले CDS बने थे

MoneyControl Newsअपडेटेड Dec 09, 2021 पर 10:44 AM
चीन और पाकिस्तानी सीमा पर तनाव को देखते हुए नए CDS की नियुक्ति के लिए ये होगा मानदंड
नए CDS की नियुक्ति के लिए ये होगा मानदंड

देश के पहले चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (Chief of Defence Staff, CDS) जनरल बिपिन रावत (Bipin Rawat) की हेलिकॉप्टर हादसे में आकस्मिक निधन के बाद अब उनके उत्तराधिकारी को लेकर चर्चाए शुरू हो गई हैं। केंद्र विचार कर रही है कि इस पद पर जनरल रावत का ही समकक्ष कोई पूर्व अधिकारी बैठेगा या मौजूदा सैन्य प्रमुखों में से किसी की नियुक्ति की जाएगी।

बिपिन रावत के निधन के बाद चीन और पाकिस्तान की वजह से सीमा पर भारत के सामने जो सुरक्षा संबंधी चुनौतियां हैं, उसकी वजह से सीडीएस का पद लंबे समय खाली नहीं रखा जा सकता है। एक शीर्ष अधिकारी ने कहा कि सरकार को बिपिन रावत के उत्तारिधाकारी की घोषणा के साथ सैन्य बलों के लिए सक्सेशन प्लान भी लाना होगा, जिसे जल्दी से अंजाम पर पहुंचाया जा सके।

Gen Bipin Rawat Death News LIVE Updates: जनरल बिपिन रावत और उनकी पत्नी का पार्थिक शरीर आज आएगा दिल्ली, संसद को संबोधित करेंगे राजनाथ सिंह

नए सीडीएस का नाम रक्षा मामलों से जुड़ी एक उच्च स्तरीय समिति तय करेगी, जिसके अध्यक्ष रक्षा मंत्री होते हैं। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक यह समिति अगले 8 से 10 दिनों के भीतर नए सीडीएस का नाम सरकार को दे देगी। रक्षा मंत्रालय ने सीडीएस के लिए जो नियम तय किए हैं, उनके तहत ही नाम तय किया जाएगा। नियम के अनुसार, सेना के तीनों अंगों का कोई कमांडिंग अधिकारी या फ्लैग अफसर इस पद के काबिल है। इस पद पर नियुक्त अधिकारी 65 साल की उम्र तक सेवा दे सकता है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें