जनरल बिपिन रावत के निधन पर अमेरिकी विदेश मंत्री ब्लिंकन ने जताया शोक, ट्वीट कर उन्हें कुछ ऐसे किया याद

अमेरिका के विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन ने कहा कि हम जनरल रावत को उनकी असाधारण नेतृत्व क्षमता के लिए हमेशा याद रखेंगे

अपडेटेड Dec 09, 2021 पर 10:27 AM
अमेरिका के विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन (फाइल फोटो)

अमेरिका के विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन (Antony Blinken) और रक्षा मंत्री लॉयड ऑस्टिन ने बुधवार को भारत के पहले चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (CDS) जनरल बिपिन रावत के हेलिकॉप्टर हादसे में निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है।

ब्लिंकन ने ट्वीट कर कहा है कि आज के हादसे में भारत के चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल रावत, उनकी पत्नी और सहकर्मियों की मौत हो जाने पर मैं गहरी संवेदना व्यक्त करता हूं। हम जनरल रावत को उनकी असाधारण नेतृत्व क्षमता के लिए हमेशा याद रखेंगे, जिन्होंने अपने देश की सेवा की और अमेरिका भारत के रिश्तों को मजबूत करने का काम किया है।

सर्जिकल स्ट्राइक के प्लान से लेकर डोकलाम में चीन को धकेलने तक, CDS बिपिन रावत के करियर की ये हैं बड़ी उपलब्धियां

वहीं अमेरिका के रक्षा मंत्री लॉयड ऑस्टिन ने भी शोक प्रकट किया है। ऑस्टिन ने कहा कि जनरल रावत ने भारत-अमेरिका रक्षा डील पर एक अमिट छाप छोड़ी है और वह भारतीय सशस्त्र सेनाओं के एकीकृत युद्धक क्षमता वाले संगठन के रूप में उभरने में अहम भूमिका में थे। ऑस्टिन ने कहा कि उन्होंने इस साल जनरल रावत से मुलाकात की थी।


बता दें कि तमिलनाडु में कुन्नूर के नजदीक बुधवार को हुई हेलिकॉप्टर क्रैश में सीडीएस रावत, उनकी पत्नी मधुलिका रावत और 11 अन्य जवानों की मौत हो गई है। इस दर्दनाक हादसे में सिर्फ वायुसेना के ग्रुप कैप्टन वरूण सिंह जीवित हैं, जिनका फिलहाल वेलिंगटन में सेना के अस्पताल में इलाज चल रहा है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।