BJP Vs AAP: भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने शुक्रवार को दिल्ली की अरविंद केजरीवाल सरकार (AAP Govt) पर ‘फर्जी’ कंस्ट्रक्शन मजदूरों (construction workers) का रजिस्ट्रेशन करने और उनके लिए आवंटित धन की हेराफेरी करने का आरोप लगाया। पार्टी ने दावा किया कि इस धन का इस्तेमाल आम आदमी पार्टी (AAP) से संबंधित कामों में किया गया।
