भर्तृहरि महताब होंगे लोकसभा के प्रोटेम स्पीकर, नए सांसदों को दिलाएंगे शपथ

बीजेपी सांसद भर्तृहरि महताब 18वीं लोकसभा में प्रोटेम स्पीकर होंगे। भर्तृहरि महताब ही नवनिर्वाचित सांसदों को शपथ दिलाएंगे। महताब ओडिशा के कटक से 57,077 वोटों से चुनाव जीते थे। उन्होंने बीजेडी के संतरूप मिश्रा को हराया था। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने संविधान के अनुच्छेद 95(1) के तहत बीजेपी सांसद भर्तृहरि महताब को अस्थायी अध्यक्ष नियुक्त किया है

अपडेटेड Jun 20, 2024 पर 9:37 PM
Story continues below Advertisement
लोकसभा चुनाव से पहले भर्तृहरि महताब बीजेडी छोड़कर बीजेपी में शामिल हो गए थे। 

बीजेपी सांसद भर्तृहरि महताब 18वीं लोकसभा में प्रोटेम स्पीकर होंगे। भर्तृहरि महताब ही नवनिर्वाचित सांसदों को शपथ दिलाएंगे। महताब ओडिशा के कटक से 57,077 वोटों से चुनाव जीते थे। उन्होंने बीजेडी के संतरूप मिश्रा को हराया था।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने संविधान के अनुच्छेद 95(1) के तहत बीजेपी सांसद भर्तृहरि महताब को अस्थायी अध्यक्ष नियुक्त किया है। वे लोकसभा अध्यक्ष के चुनाव तक लोकसभा के पीठासीन अधिकारी के कर्तव्यों का निर्वहन करेंगे।  लोकसभा चुनाव से पहले भर्तृहरि महताब बीजेडी छोड़कर बीजेपी में शामिल हो गए थे।

संसदीय कार्यमंत्री किरेन रिजिजू ने कहा है कि लोकसभा सदस्य के सुरेश, टीआर बालू, राधा मोहन सिंह, फग्गन सिंह कुलस्ते और सुदीप बंद्योपाध्याय प्रोटेम स्पीकर की सहायता करेंगे। भर्तृहरि महताब 6 बार ओडिशा की कटक लोकसभा सीट से 7वीं बार सांसद बने हैं। भर्तृहरि ओडिशा के पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय हरेकृष्ण महताब के बेटे हैं। भर्तृहरि महताब लोकसभा चुनाव 2024 से पहले बीजू जनता दल को छोड़कर बीजेपी में शामिल हो गए थे।


हाल ही में जानकारी सामने आई थी कि अठारहवीं लोकसभा का पहला सत्र 24 जून से शुरू होगा। नवनिर्वाचित सदस्य 24-25 जून को शपथ लेंगे। लोकसभा अध्यक्ष का चुनाव 26 जून को होना है। ओडिशा में लोकसभा की कुल 21 सीटों में से 20 पर जीत हासिल कर बीजेपी ने बीजू जनता दल का लोकसभा चुनाव में सूपड़ा साफ कर दिया था। प्रदेश में कांग्रेस ने एक सीट जीती। 2019 के लोकसभा चुनाव में बीजेडी ने 12 सीटें जीती थीं, जबकि बीजेपी को आठ और कांग्रेस को एक सीट मिली थी। इसके साथ ही बीजेपी ने विधानसभा चुनावों में जीत दर्ज करते हुए पहली बार ओडिशा में सरकार भी बनाई।

MoneyControl News

MoneyControl News

First Published: Jun 20, 2024 9:37 PM

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।