BREAKING: कैबिनेट ने नई EVM खरीदने को दी मंजूरी, इन दो कंपनियों से खरीदी जायेंगी करोड़ों की मशीनें

लक्ष्मण रॉय ने ये खबर ब्रेक करते हुए कहा कि इस बारे में सरकार ने कोई औपचारिक जानकारी नहीं दी है। लेकिन सूत्रों ने बताया है कि ईवीएम खरीदारी को मंजूरी मिल गई है। सरकार ने कुल 1335 करोड़ रुपये में ईवीएम खरीदने की अनुमति दी है। कैबिनेट ने मौजूदा VV PATs को M2 से M3 लेवल में अपग्रेड करने की मंजूरी भी दी है

अपडेटेड Jan 18, 2023 पर 1:53 PM
लक्ष्मण रॉय ने सूत्रों के हवाले से कहा कि BEL और ECIL कंपनियों से EVM खरीदे जायेंगे
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    सरकार ने नई ईवीएम (EVM) यानी कि इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (electronic voting machine) खरीदारी को मंजूरी दी है। सीएनबीसी-आवाज़ को EXCLUSIVE SOURCES से ये जानकारी मिली है। आज कैबिनेट की बैठक हुई जिसमें तमाम मुद्दों पर चर्चा हुई और इसे मंजूरी दी गई। सूत्रों ने बताया कि इस बैठक में कैबिनेट ने नई EVM को खरीदे जाने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। नई EVM खरीदने के साथ ही कैबिनेट ने VV PATs को अपग्रेड करने को भी मंजूरी दे दी है। हमारे सहयोगी चैनल सीएनबीसी-आवाज़ के इकोनॉमिक पॉलिसी एडिटर लक्ष्मण रॉय ने सूत्रों के हवाले से ये खबर ब्रेक की है। उन्होंने कहा कि कैबिनेट ने BEL और ECIL कंपनियों से नई EVM खरीदने को मंजूरी दी है।

    लक्ष्मण रॉय ने कहा कि इस बारे में सरकार ने कोई औपचारिक जानकारी नहीं दी है। लेकिन सूत्रों ने बताया है कि ईवीएम खरीदारी को मंजूरी दे दी गई है। सरकार ने कुल 1335 करोड़ रुपये में ईवीएम खरीदारी को मंजूरी दी है। इसके अलावा जो मौजूदा VV PATs हैं उन्हें भी अपग्रेड किया जायेगा।

    लक्ष्मण ने आगे कहा कि EVM दो कंपनियों से खरीदे जायेंगे। इसमें पहली कंपनी का नाम भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड (Bharat Electronics Limited(BEL) है। इसके अलावा ये EVM इलेक्ट्रॉनिक्स कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (ELECTRONICS CORPORATION OF INDIA LTD (ECIL) से खरीदे जायेंगे। इन दोनों ही कंपनियों से ही ईवीएम खरीदने की सरकार ने मंजूरी दी है।


    CONCOR के EoI को अंतिम मंजूरी जल्द, 30 जनवरी को हो सकती है CGD की बैठक

    इसके अलावा VV PATs को अपग्रेड करने की मंजूरी भी कैबिनेट ने दी है। इसके तहत इन VV PATs को M2 से M3 लेवल में अपग्रेड किया जायेगा। इसलिए देखा जाये तो आगामी विधानसभा चुनावों को देखते हुए सरकार ने ये मंजूरी दी है।

    आज यानी 18 जनवरी 2023 को दोपहर 1.45 बजे एनएसई पर BEL  का शेयर 0.10 प्रतिशत या 0.10 अंक नीचे गिरकर 102.80 के स्तर पर कारोबार करता हुआ नजर आया। इसका 52 हफ्ते का उच्चतम स्तर 114.65 रुपये और 52 हफ्ते का न्यूनतम स्तर 62.33 रुपये रहा है। आज इंट्राडे में कंपनी के शेयर ने अब तक 102.10 का लो और 104 रुपये का हाई स्तर छुआ है।

     

     

     

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।