भारतीय जनता पार्टी (BJP) के 66 साल के सांसद बृजभूषण शरण सिंह (Brij Bhushan Sharan Singh) पर भारत के शीर्ष पहलवानों (Wrestlers) की तरफ से काफी गंभीर आरोप लगाए गए हैं। पहलवानों की तरफ से उन पर लगाए गए यौन उत्पीड़न के आरोपों के बाद बृजभूषण बड़े विवाद में फंस गए हैं। बजरंग पुनिया (Bajrang Punia), साक्षी मलिक (Sakshi Malik), विनेश फोगाट (Vinesh Phogat) समेत भारत के टॉप कुश्ती चैंपियन शुक्रवार को लगातार तीसरे दिन दिल्ली के जंतर मंतर पर धरने पर बैठे हैं। उन्होंने रेसलिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया (WFI) के प्रमुख बृजभूषण शरण सिंह पर यौन उत्पीड़न और फेडरेशन में 'तानाशाही' करने का आरोप लगाया है।
