ब्रिटेन जाने के लिए वीजा अप्लिकेशन (Visa applications for Britain) की प्रोसेसिंग जल्द 15 दिन में हो जाएगी। इंडिया में ब्रिटेन के उच्चायुक्त Alex Ellis ने यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि वीजा अप्लिकेशंस स्टैंडर्ड 15 दिन में प्रोसेस होने लगेंगे। उन्होंने इस बारे में एक वीडियो मैसेज 19 अक्टूबर को ट्विटर पर पोस्ट किया है।
Alex Ellis ने इस पोस्ट में कहा है, "हम फिर से इंडिया से यूनाइटेड किंग्डम जाने के लिए वीजा अप्लिकेशंस को स्टैंडर्ड 15 दिन में प्रोसेस करने लगे हैं।" वीजा अप्लिकेशंस की प्रोसेसिंग में देर लगने की वजह ज्यादा डिमांड, कोरोना की महामारी और यूक्रेन पर रूस का हमला है।
उन्होंने कहा, "फिर से हम ट्रैक पर आ गए हैं। हमें स्टूडेंट वीजा की डिमांड में अप्रत्याशित वृद्धि देखने को मिली है। यह पिछले साल के मुकाबले 89 फीसदी ज्यादा है। हम स्किल्ड वर्कर वीजा को जल्द एप्रूवल दे रहे हैं। हम विजिटर वीजा पर भी फोकस कर रहे हैं।"
इंडियन लोगों को ब्रिटेन का वीजा हासिल करने में पिछले कुछ समय से दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था। उन्हें इंटरव्यू के लिए अप्वॉइंटनमेंट नहीं मिल रहे थे। वीजा की प्रोसेसिंग में भी ज्यादा समय लग रहा था।
Ellis ने लोगों को यात्रा से तीन महीने पहले वीजा के लिए आवेदन करने को कहा है। उन्होंने कहा है, "हमारे वीजा अप्लिकेशन सेंटर्स में काफी ज्यादा वीजा अप्लिकेशंस हैं। आप यात्रा से काफी पहले अप्लाई कर हमारी मदद कर सकते हैं। अगर आपको किसी वजह से जल्द वीजा चाहिए तो आप प्रायरिटी वीजा सर्विस और सुपर प्रायरिटी वीजा सर्विस सहित अलग-अलग सेवाओं का इस्तेमाल कर सकते हैं।" हाल में इंडिया ने ब्रिटेन का सबसे ज्यादा स्टडी वीजा हासि करने के मामले में चीन को पीछे छोड़ दिया है।