L&T Technology Services के शेयरों में 19 अक्टूबर (बुधवार) को शुरुआती कारोबार में 3 फीसदी गिरावट आई। कंपनी ने 18 अक्टूबर को सितंबर तिमाही के नतीजों का ऐलान किया था। इस दौरान कंपनी का प्रॉफिट 3 फीसदी बढ़कर 282.4 करोड़ रुपये था।
L&T Technology Services के शेयरों में 19 अक्टूबर (बुधवार) को शुरुआती कारोबार में 3 फीसदी गिरावट आई। कंपनी ने 18 अक्टूबर को सितंबर तिमाही के नतीजों का ऐलान किया था। इस दौरान कंपनी का प्रॉफिट 3 फीसदी बढ़कर 282.4 करोड़ रुपये था।
सितंबर तिमाही में कंपनी का रेवेन्यू (रुपये में) 6.5 फीसदी बढ़कर 1,995.1 करोड़ रुपये रहा। जून तिमाही में यह 1,837.7 करोड़ रुपये था। कंपनी ने प्रति शेयर 15 रुपये डिविडेंड का ऐलान किया है। 19 अक्टूबर को 10:35 बजे एलएंडटी टेक्नोलॉजी के शेयर का प्राइस 3.79 फीसदी गिरकर 3,535.85 रुपये था।
यह भी पढ़ें : पॉलीकैब, अपोलो टायर और टाटा कम्यूनिकेशंस पर ब्रोकरेजेज जेफरीज, जेपी मॉर्गन और सीएलएसए से जानें कैसे बनेगा पैसा
ब्रोकरेज फर्म CLSA ने एलएंडटी टेक्नोलॉजी के शेयरों को खरीदने की सलाह दी है। उसने इस शेयर के लिए 3,200 रुपये का टारगेट प्राइस दिया है। उसने कहा है कि कंपनी के मार्जिन में कमी नहीं आई है, लेकिन डील की रफ्तार में कमी आई है। कंपनी के प्रबंधन ने फाइनेंशियल ईयर 2022-23 में सीसी रेवेन्यू का जो गाइडेंस दिया है उससे दूसरी छमाही में सिर्फ 2-3 फीसदी सीएजीआर दिखाई देता है।
Citi ने भी एलएंडटी टेक्नोलॉजी के शेयरों को बेचने की सलाह दी है। उसने कहा है कि इसका शेयर गिरकर 2,790 रुपये पर आ सकता है। कंपनी को रुपये में उम्मीद से ज्यादा फायदा हुआ है। इससे इसका रेवेन्यू अनुमान के मुताबिक रहा है, लेकिन मार्जिन अनुमान से ज्यादा रहा है। FY23 की सीसी रेवेन्यू ग्रोथ के गाइडेंस से अगली तिमाहियों के दौरान तिमाही-दर-तिमाही आधार पर 1.1 फीसदी ग्रोथ की उम्मीद दिखती है।
Sharekhan का कहना है कि ट्रांसपोर्टेशन वर्टिकल की मदद से डील की रफ्तार अच्छी रहने की उम्मीद है। शेयर के मौजूदा प्राइस पर इसमें FY2023 के 33.5 गुना और FY2024 के 30.3 गुना पर कारोबार हो रहा है, जो वाजिब लगता है। डील की रफ्तार अच्छी होने के साथ ही कंपनी पर सप्लाई साइड प्रेशर कम होने की उम्मीद है।
इस ब्रोकरेज फर्म ने निवेशकों को यह शेयर अपने पास बनाए रखने की सलाह दी है। उसने इस शेयर के लिए 3,900 रुपेय का टारगेट प्राइस दिया है। ब्रोकरेज फर्म का मानना है कि मजबूत डील पाइपलाइन से कंपनी का प्रदर्शन अच्छा रह सकता है।
हिंदी में शेयर बाजार, स्टॉक मार्केट न्यूज़, बिजनेस न्यूज़, पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App डाउनलोड करें।