बजट में किए गए ऐलानों को जल्द से जल्द जमीन पर लागू करने पर जोर है। CNBC-आवाज को मिली एक्सक्वलूसिव जानकारी के मुताबिक अलग अलग मंत्रालय जल्द ही इसका एक रोडमैप प्रधानमंत्री कार्यालय को सौंपने वाले हैं। गौरतलब है कि पिछले महीने की 1 फरवरी को संसद में यूनियन बजट 2023 संसद में पेश किया गया था। इस बजट में सरकार द्वारा कई ऐलान किये गये थे। अब इन ऐलानों को वास्तविकता के धरातल पर उतारने की तैयारी चल रही है। सरकार द्वारा इन ऐलानों को लागू करने के लिए अलग-अलग सरकारी मंत्रालयों को इसका रोडमैप प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को सौंपने के लिए कहा गया है।
