बाजार में लगातार दूसरे कारोबारी दिन खरीदारी नजर आ रही है। सेंसेक्स में 600 प्वाइंट से ज्यादा का उछाल देखने को मिल रहा है। निफ्टी भी 17800 के करीब पहुंच गया है। मिडकैप-स्मॉल कैप शेयरों में भी जबरदस्त एक्शन दिखाई दिया है। वहीं अदाणी ग्रुप के शेयरों में तेजी जारी है। अदाणी एंटरप्राइजेज 5 दिनों में करीब 60 परसेंट चढ़ गया है। अदाणी पोर्ट भी करीब 25 प्रतिशत उछल गया है। जबकि अदाणी विल्मर, अदाणी पावर, अदाणी ग्रीन में भी लगातार 5वें दिन अपर सर्किट लगा है। ऐसे बाजार में कमाई के लिए आज सच्चितानंद उत्तेकर ने एचडीएफसी बैंक पर सस्ता ऑप्शन सुझाया। जबकि चंदन तापड़िया ने एशियन पेंट्स में आज एफएंडओ सुपर स्टार स्टॉक बताया। इनके अलावा राहुल शर्मा ने कमिंस पर दांव लगाया। गौरांग शाह ने भी तानला प्लेटफॉर्म्स पर मिडकैप स्टॉक सुझाया।
चार का चौका में आज का सस्ता ऑप्शनः HDFC Bank
सच्चितानंद उत्तेकर ने HDFC Bank के स्टॉक में सस्ता ऑप्शन सुझाया है। उन्होंने कहा कि इसमें मार्च के एक्सपायरी वाली 1620 के स्ट्राइक वाली कॉल खरीदने पर अच्छा रिटर्न मिल सकता है। इसमें 35 रुपये के स्तर पर खरीदारी करें। इसमें 44 से 45 रुपये के लक्ष्य देखने को मिल सकते हैं। साथ ही इसमें 28.50 रुपये पर स्टॉपलॉस भी लगाना चाहिए।
चंदन तापड़िया ने Asian Paints पर खरीदारी करने की राय दी। उन्होंने कहा कि Asian Paints में 2868 के स्तर पर खरीदारी करें। इसमें फ्यूचर में 2950 रुपये के टारगेट देखने को मिल सकते हैं। इसमें स्टॉपलॉस 2795 रुपये पर लगाएं।
चार का चौका में चार्ट का चमत्कार दिखाने वाला कॉलः Cummins
राहुल शर्मा ने Cummins पर खरीदारी करने को कहा। उन्होंने कहा कि Cummins में 1621 रुपये के स्तर पर खरीदारी करें। इसमें 1750 रुपये के टारगेट देखने को मिल सकते हैं। इसमें स्टॉपलॉस 1580 रुपये पर लगाएं।
चार का चौका में मिडकैप फंडा स्टॉकः Tanla Platform
गौरांग शाह ने मिडकैप सेगमेंट से Tanla Platform का स्टॉक चुना है। उन्होंने कहा कि Tanla Platform के स्टॉक में मिड से लॉन्ग टर्म के नजरिये से 663 रुपये के आस-पास खरीदारी करनी चाहिए। इसमें बने रहने पर मध्यम से लंबी अवधि में 750 रुपये का टारगेट देखने को मिल सकता है।
(डिस्क्लेमरः Moneycontrol.com पर दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह निवेश विशेषज्ञों के अपने निजी विचार और राय होते हैं। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें। )