इटली के लग्जरी ब्रांड Bulgari ने लॉन्च किया मंगलसूत्र, कीमत 3,49,000 रुपए, खरीदना चाहें तो खरीद सकते हैं!

Vogue मैगजीन के कवर पर प्रियंका चोपड़ा की जो तस्वीर छपी है उसमें भी उन्होंने यही मंगलसूत्र पहना है

अपडेटेड Sep 03, 2021 पर 2:41 PM
Story continues below Advertisement

क्या आपने कभी ब्रांडेड मंगलसूत्र खरीदने या पहनने के बारे में सोचा था? अच्छा! आपने सोचा था लेकिन आपको कोई मिला नहीं तो अब आपकी ये मुश्किल इटली के लग्जरी ज्वैलरी ब्रांड Bulgari ने दूर कर दी है। Bulgari ने अपनी तरह का पहला एक्सक्लूसिव भारतीय महिलाओं का सबसे प्रिय गहना मंगलसूत्र (Mangalsutra) लॉन्च किया है।

Bulgari का यह मंगलसूत्र आजकल प्रियंका चोपड़ा भी पहन रही हैं। 18 कैरेट के इस मंगलसूत्र को Bvlgari ने नाम दिया है "Bvlgari Bvlgari necklace". यह गोल्ड में बना है। मंगलसूत्र के बीचोबीच डायमंड लगा है और चेन में काले मोती लगे हैं। बिल्कुल वैसे ही जैसा आमतौर पर मंगलसूत्र में होता है।

क्या है कीमत?


अपनी तरह के इस अनोखे मंगलसूत्र की कीमत 3,49,000 रुपए है। हाल ही में Vogue मैगजीन के कवर पर प्रियंका चोपड़ा की जो फोटो छपी थी उसमें भी उन्होंने Bvlgari का मंगलसूत्र पहना है।

जानिए कहां से खरीदें

अगर आपको भी Bulgari का मंगलसूत्र पसंद आया और कीमत आपके बजट में है तो इस लिंक पर क्लिक करके खरीद सकते हैं। अगर नहीं खरीद पाएंगे तो भी इस लिंक पर क्लिक करके जरूर देखिए कि देसी मंगलसूत्र को ट्विस्ट करके इटली के लग्जरी ब्रांड ने क्या नया बनाया है। https://www.bulgari.com/en-in/search?q=mangalsutra&lang=en_IN



सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें।

MoneyControl News

MoneyControl News

First Published: Sep 03, 2021 11:50 AM

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।